IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) की तैयारी करने वाले छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि “IAS कितने साल का कोर्स है?” बता दें कि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए कोई निश्चित कोर्स या समयसीमा नहीं होती, बल्कि यह उम्मीदवार की मेहनत, रणनीति और तैयारी पर निर्भर करता है। IAS बनने के लिए एग्जाम को 3 चरणों में पूरा करना होता है, जिसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होती है। सिविल सेवा की तैयारी के लिए कम से कम 2 से 3 वर्ष का समय लगता है। इस लेख में आपके सवाल IAS कितने साल का कोर्स है? का जवाब मिलेगा, जिसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।
This Blog Includes:
IAS कितने साल का कोर्स होता है?
IAS बनने के लिए कोई अलग से कोर्स नहीं होता, बल्कि यह UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए तैयारी का समय अलग-अलग हो सकता है। अगर हम सामान्य रूप से देखें, तो एक छात्र को 1 से 3 साल तक की मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन यह पूरी तरह से छात्र की क्षमता, रणनीति और परिश्रम पर निर्भर करता है।
यूपीएससी परीक्षा में पास होने के लिए आपको शांत व एकाग्र स्वभाव के साथ धैर्यशील होना चाहिए। UPSC का सफर काफी लंबा है। इसे पास करने में लोगों को 5-6 लग जाते है। लेकिन आमतौर पर किसी भी सामान्य कैंडिडेट को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने में दो से तीन साल का समय तो लग ही जाता है।
यह भी पढ़ें – UPSC IAS परीक्षा में कितने विषय होते हैं?
IAS बनने में कुल कितना समय लगता है?
IAS बनने की प्रक्रिया तीन चरणों में होती है, हर चरण के लिए अलग-अलग समय लगता है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं –
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
परीक्षा चरण | समयावधि |
तैयारी का समय | 1 से 3 साल (छात्र पर निर्भर) |
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) | जून में होती है (रिजल्ट 2-3 महीने में) |
मुख्य परीक्षा (Mains) | सितंबर-अक्टूबर (रिजल्ट 2-3 महीने में) |
साक्षात्कार (Interview) | फरवरी-मार्च (रिजल्ट अप्रैल में) |
प्रशिक्षण (Training) | 1 साल (LBSNAA में) |
इस पूरी प्रक्रिया को देखते हुए, यदि कोई अभ्यर्थी पहले ही प्रयास में सफल हो जाता है, तो उसे कम से कम 2 से 2.5 साल लगते हैं (तैयारी + परीक्षा + ट्रेनिंग)। लेकिन अगर किसी को सफलता पाने में 2-3 प्रयास लगते हैं, तो यह समय 4 से 5 साल तक हो सकता है।
यह भी पढ़ें- UPSC: यूपीएससी क्या है, यूपीएससी से क्या बनते हैं जानिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के साथ
IAS की तैयारी कैसे करें?
IAS की तैयारी की जानकारी निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से दी गई है, जो आपको परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित करेगी –
- NCERT किताबों से शुरुआत करें।
- समाचार पत्र (The Hindu, Indian Express) पढ़ें।
- UPSC का सिलेबस अच्छे से समझें।
- पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें।
- रोजाना आंसर राइटिंग और करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें।
IAS बनने के लिए आवश्यक योग्यता
IAS बनने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता कुछ इस प्रकार हैं –
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है।
- न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
- सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम प्रयास 6 बार, ओबीसी के लिए 9 बार, और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए असीमित प्रयास होते हैं।
FAQs
आईएएस बनने के लिए न्यूनतम स्नातक (3 या 4 साल) आवश्यक होता है, इसके बाद 1-3 साल की तैयारी की जरूरत हो सकती है।
आईएएस परीक्षा की तैयारी में आमतौर पर 1 से 2 साल लगते हैं, लेकिन यह उम्मीदवार की क्षमता और रणनीति पर निर्भर करता है।
आईएएस के लिए कोई निश्चित कोर्स नहीं होता, लेकिन कोचिंग संस्थान आमतौर पर 1-2 साल की तैयारी करवाते हैं।
चयन के बाद, आईएएस अधिकारियों की ट्रेनिंग करीब 2 साल तक चलती है, जिसमें फाउंडेशन कोर्स और ऑन-फील्ड ट्रेनिंग शामिल होती है।
हां, स्नातक के दौरान या बाद में यूपीएससी की तैयारी शुरू करना फायदेमंद होता है, जिससे परीक्षा के लिए अधिक समय मिलता है।
परीक्षा पास करने और इंटरव्यू के बाद चयनित उम्मीदवारों को लगभग 1 साल के अंदर ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है।
यूपीएससी के लिए कोई विशेष विषय अनिवार्य नहीं है, लेकिन इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान, करंट अफेयर्स और निबंध लेखन की अच्छी समझ आवश्यक है।
आईएएस परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए, और अधिकतम उम्र सामान्य वर्ग के लिए 32 साल है।
हां, 12वीं के बाद स्नातक करने के साथ-साथ एनसीईआरटी किताबों और करंट अफेयर्स से शुरुआत करना लाभदायक होता है।
हां, अगर सही रणनीति, अनुशासन और गाइडेंस हो, तो 1 साल में भी यूपीएससी की तैयारी पूरी की जा सकती है।
UPSC परीक्षा से सम्बंधित आर्टिकल
उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको IAS कितने साल का कोर्स है? की पूरी जानकारी मिल गई होगी, जिससे आपको UPSC परीक्षा क्लियर करने में मदद मिलेगी। ऐसे ही UPSC से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।