HP Board 10th Revaluation Result 2024 : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिवैल्युएशन रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक 

1 minute read
HP Board 10th Revaluation Result 2024 (2)

HP Board 10th Revaluation Result 2024 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 8 अगस्त 2024 को 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए रिवैल्युएशन रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने रिवैल्युएशन के लिए आवेदन किया था, वे HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org. पर अपना अपडेटेड रिजल्ट देख सकते हैं।

आपको बता दें कि बोर्ड ने मार्च 2024 में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की थी, जिसका परिणाम मई में घोषित कर दिया गया था। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें रिवैल्युएशन के लिए आवेदन करने का मौका मिला था। 

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 08 अगस्त 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

रिधिमा शर्मा ने प्राप्त किया पहला स्थान 

इस परीक्षा में रिधिमा शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया उन्होंने 700 में से लगभग 699 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर कृतिका शर्मा रहीं, वहीं तीसरे स्थान पर शिवम शर्मा, धृति तेगटा और रुशिल सूद रहे। 

2024 में एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के रेगुलर एग्जाम में कुल 74.61% बच्चे पास हुए, जो पिछले वर्ष के 89.57% पासिंग परसेंटेज से कम है। उल्लेखनीय रूप से, 92 छात्रों ने शीर्ष रैंक अर्जित की, जिनमें से 72 छात्राएं थीं। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (9 August) : स्कूल असेंबली के लिए 9 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

HP Board 10th Revaluation Result 2024 : ऐसे चेक करें रिजल्ट

HPBOSE पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट चेक करने के बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org. पर जाएं। 
  • होमपेज पर कक्षा 10वीं पुनर्मूल्यांकन परिणाम से संबंधित लिंक खोजें।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स अपलोड करें। 
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • आपका HPBOSE कक्षा 10वीं का पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*