बीकॉम के बाद क्या करें? कोर्स, सरकारी नौकरी और प्राइवेट नौकरी विकल्प

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
b com ke baad kya kare

बीकॉम यानी बैचलर ऑफ कॉमर्स पूरी करने के बाद अक्सर यही उलझन रहती है कि अब आगे क्या किया जाए। घर में कोई कहता है CA करो, दोस्त MBA की बात करते हैं और कहीं न कहीं सरकारी नौकरी का ख्याल भी आता रहता है।

असल में बीकॉम के बाद के रास्ते काफी हैं, बस थोड़ा सोच-समझकर फैसला लेना होता है। अगर अकाउंटिंग और फाइनेंस में रुचि है तो CA, CMA या CFA जैसे कोर्स एक मजबूत करियर बना सकते हैं। मैनेजमेंट की तरफ जाना हो तो MBA एक अच्छा विकल्प है। जो लोग जल्दी कमाई शुरू करना चाहते हैं वे डिजिटल मार्केटिंग, टैक्सेशन या डेटा एनालिटिक्स जैसे स्किल-बेस्ड कोर्स करके कम समय में जॉब पा सकते हैं।

सरकारी नौकरी के लिहाज से भी बीकॉम एक अच्छी बेस डिग्री है। IBPS, SBI, SSC CGL और UPSC जैसी परीक्षाओं में बीकॉम ग्रेजुएट्स के लिए कई पद होते हैं, खासकर अकाउंट्स और फाइनेंस से जुड़े।

इस लेख में बीकॉम के बाद के प्रमुख कोर्स, सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब विकल्प बताए गए हैं, जिन्हें आप अपनी रुचि और करियर गोल के अनुसार चुन सकते हैं।

बीकॉम के बाद प्रोफेशनल कोर्स

यदि आप बीकॉम के बाद मास्टर्स करने के स्थान पर ऐसे प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं जो आपकी करियर ग्रोथ को नई गति प्रदान कर सकें। इसके लिए आप निम्नलिखित प्रोफेशनल कोर्सेज में से किसी एक कोर्स को चुन सकते हैं –

कोर्स का नामन्यूनतम योग्यताप्रवेश परीक्षा / संस्थाकोर्स अवधिप्रमुख जॉब प्रोफाइल्स
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)12वीं या ग्रेजुएशनICAI (CA फाउंडेशन, इंटर, फाइनल)4 – 5 वर्षऑडिटर, टैक्स कंसल्टेंट, CFO, अकाउंटेंट
कंपनी सेक्रेटरी (CS)12वीं या ग्रेजुएशनICSI (CSEET, एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल)3 – 4 वर्षकंपनी सेक्रेटरी, लीगल एडवाइजर, कॉर्पोरेट मैनेजर
कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA)12वीं/ग्रेजुएशनICMAI (फाउंडेशन, इंटर, फाइनल)3 – 4 वर्षकॉस्ट अकाउंटेंट, फाइनेंस मैनेजर, बजट एनालिस्ट
चार्टर्ड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA)ग्रेजुएशन / फाइनल ईयरCFA इंस्टीट्यूट (लेवल1,2,3)2.5 – 3 वर्षइन्वेस्टमेंट बैंकिंग, पोर्टफोलियो मैनेजर
सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (CPA)ग्रेजुएशन (कॉमर्स प्रिफर्ड)AICPA1.5 – 2 वर्षऑडिटर, अकाउंटिंग स्पेशलिस्ट, फाइनेंस कंसल्टेंट
एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (ACCA)12वीं/ग्रेजुएशनACCA2 – 3 वर्षग्लोबल अकाउंटेंट, टैक्स एडवाइजर, ऑडिटर
सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (CFP)ग्रेजुएशनFPSB6 माह – 1 वर्षफाइनेंशियल एडवाइजर, वेल्थ मैनेजर
फाइनेंशियल रिस्क मैनेजर (FRM)ग्रेजुएशनGARP1 – 2 वर्षरिस्क एनालिस्ट, बैंकिंग प्रोफेशनल
बिजनेस अकाउंटिंग एंड टैक्सेशन (BAT)B.Com/ग्रेजुएशनसंस्थान आधारित टेस्ट3 – 6 माहटैक्स कंसल्टेंट, अकाउंट एग्जीक्यूटिव

सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (CPA) कोर्स के बारे में यहाँ अधिक जानें।

बीकॉम के बाद टॉप मास्टर्स डिग्री कोर्सेज

यदि आप बीकॉम के बाद टॉप मास्टर्स डिग्री कोर्सेज करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित कोर्सेज में से किसी भी एक कोर्स को चुन सकते हैं। इन कोर्सेज में आवेदन करने से पहले आप अपनी इंट्रेस्टेड कॉलेज में इनसे जुड़ी आवश्यक योग्यता को देख सकते हैं –

कोर्स का नामन्यूनतम योग्यताप्रवेश परीक्षाकोर्स की अवधिप्रमुख जॉब प्रोफाइल्स
मास्टर ऑफ कॉमर्स (M.Com)बीकॉम या संबंधित ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंकCUET PG, DUET, IPU CET या मेरिट बेस2 वर्षअकाउंटेंट, फाइनेंस एनालिस्ट, टैक्स कंसल्टेंट, प्रोफेसर
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन (अक्सर 50% या इससे अधिक अंक)CAT, MAT, XAT, CMAT2 वर्षमैनेजर, HR, मार्केटिंग मैनेजर, बिजनेस एनालिस्ट
मास्टर ऑफ इकोनॉमिक्सबीकॉम/BA (इकोनॉमिक्स) या संबंधित विषयCUET PG, यूनिवर्सिटी एंट्रेंस2 वर्षइकोनॉमिस्ट, रिसर्च एनालिस्ट, पॉलिसी एडवाइजर
मास्टर ऑफ फाइनेंस (M.Fin / M.Com Finance)बीकॉम/फाइनेंस बैकग्राउंडयूनिवर्सिटी एंट्रेंस / मेरिट2 वर्षफाइनेंस मैनेजर, इन्वेस्टमेंट बैंकर, रिस्क एनालिस्ट
मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस (MIB)ग्रेजुएशन (कॉमर्स/मैनेजमेंट प्रेफर्ड)CAT, MAT, यूनिवर्सिटी टेस्ट2 वर्षइंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजर, एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट मैनेजर
मास्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (MHRM)किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशनCAT, XAT, यूनिवर्सिटी एंट्रेंस2 वर्षHR मैनेजर, ट्रेनिंग मैनेजर, टैलेंट एक्विजिशन
मास्टर ऑफ मार्केटिंग मैनेजमेंट (MMM)बीकॉम या संबंधित ग्रेजुएशनCAT, MAT, CMAT2 वर्षमार्केटिंग मैनेजर, ब्रांड मैनेजर, सेल्स मैनेजर
मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA)ग्रेजुएशन (12वीं या ग्रेजुएशन में मैथ्स)NIMCET, CUET PG2-3 वर्षसॉफ्टवेयर डेवलपर, IT एनालिस्ट, सिस्टम इंजीनियर

बीकॉम के बाद स्किल-बेस्ड कोर्स की सूची

बीकॉम के बाद आप प्रोफेशनल या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री करने के अलावा आप स्किल-बेस्ड कोर्स भी कर सकते हैं। स्किल-बेस्ड कोर्स करने के बाद कम समय में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं क्योंकि इन कोर्स की अवधि कोर्स लेवल के अनुसार 6 माह से 1 साल के बीच की अवधि में पूरा कर सकते हैं। यहाँ आपके लिए कुछ प्रमुख स्किल-बेस्ड कोर्स की सूची दी गई है, जिसमें से आप भी किसी एक कोर्स का चुनाव कर सकते हैं –

कोर्स का नामकोर्स का प्रकारन्यूनतम योग्यताकोर्स की अवधिजॉब प्रोफाइल्स
बिजनेस अकाउंटिंग और टैक्सेशन (BAT)सर्टिफिकेट / प्रोफेशनल12वीं या बीकॉम3-6 माहअकाउंटेंट, टैक्स कंसल्टेंट, GST एग्जीक्यूटिव
डिजिटल मार्केटिंग कोर्ससर्टिफिकेट12वीं या ग्रेजुएशन3-6 माहSEO एग्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मैनेजर
स्टॉक मार्केट / निवेश विश्लेषण कोर्ससर्टिफिकेट12वीं/बीकॉम3-6 माहस्टॉक ट्रेडर, इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट
ई-कॉमर्स मैनेजमेंट कोर्ससर्टिफिकेट / डिप्लोमा12वीं या बीकॉम3-6 माहई-कॉमर्स मैनेजर, ऑनलाइन सेल्स एक्सपर्ट
बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सर्टिफिकेटसर्टिफिकेट12वीं/ग्रेजुएट6 माह – 1 सालबैंकिंग एग्जीक्यूटिव, रिलेशनशिप मैनेजर
पब्लिक रिलेशन (PR) कोर्ससर्टिफिकेट / डिप्लोमा12वीं/ग्रेजुएशन6 माह – 1 सालPR ऑफिसर, मीडिया कोऑर्डिनेटर
कम्युनिकेटिव इंग्लिश कोर्ससर्टिफिकेट12वीं पास6 माहकस्टमर सपोर्ट, HR एग्जीक्यूटिव
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन अकाउंटिंग (PGDIA)PG डिप्लोमाग्रेजुएशन (बीकॉम)1 सालसीनियर अकाउंटेंट, ऑडिटर
डेटा एनालिटिक्स / एक्सेल फाइनेंस कोर्ससर्टिफिकेट12वीं/ग्रेजुएशन3-6 माहडेटा एनालिस्ट, MIS एग्जीक्यूटिव
ग्रामीण विकास / सोशल सेक्टर कोर्ससर्टिफिकेट12वीं/ग्रेजुएशन3-6 माहNGO मैनेजर, फील्ड ऑफिसर

बीकॉम करने के बाद प्रमुख सरकारी नौकरियां

बीकॉम करने के बाद आप मुख्य रूप से निम्नलिखित सरकारी नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं, जिनकी जानकारी को आप नीचे दी गई टेबल के माध्यम से चुन सकते हैं –

पद का नामविभाग / भर्ती बोर्डन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
IAS / IPS / IFS (सिविल सेवा)यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर / ऑडिटरस्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC CGL)ग्रेजुएशन (B.Com योग्य)
टैक्स असिस्टेंटSSC (CGL/CHSL)ग्रेजुएशन
बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)IBPS / SBI / RBIग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम)
बैंक क्लर्कIBPS / SBIग्रेजुएशन
अकाउंटेंट / अकाउंट्स ऑफिसरविभिन्न मंत्रालय / PSU / SSCB.Com या संबंधित फील्ड में ग्रेजुएशन
रेलवे NTPC (स्टेशन मास्टर, क्लर्क आदि)रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)ग्रेजुएशन (कुछ पदों पर 12वीं)
डाक विभाग (पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट)भारतीय डाक12वीं / ग्रेजुएशन
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)SSC / विभिन्न मंत्रालयग्रेजुएशन
रक्षा सेवाएं (ऑफिसर एंट्री – CDS)UPSC (CDS एग्जाम)ग्रेजुएशन

बीकॉम करने के बाद प्रमुख प्राइवेट नौकरियां

बीकॉम करने के बाद आप प्रोफेशनल कोर्सेज, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम या सरकारी नौकरी में आवेदन करने के अलावा अपनी स्किल डेवलप करने के साथ-साथ प्रमुख कॉर्पोरेट कंपनियों या मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में विभिन्न जॉब्स पा सकते हैं। यहाँ निम्नलिखित टेबल में आप बीकॉम करने के बाद प्रमुख प्राइवेट नौकरियों में भी आवेदन कर सकते हैं –

पद का नामअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
अकाउंटेंटINR 3.3 लाख – INR 3.6 लाख
जूनियर फाइनेंशियल एनालिस्टINR 3.7 लाख – INR 4.1 लाख
टैक्स असिस्टेंटINR 4 लाख – INR 4.4 लाख
सेल्स एग्जीक्यूटिवINR 3.1 लाख – INR 3.4 लाख
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिवINR 3.5 लाख – INR 3.9 लाख
बिजनेस प्रोसेस एसोसिएट (BPO/KPO)INR 3.4 लाख – INR 3.8 लाख

नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है, यह संस्थान, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

FAQs 

B.Com के बाद कौन सा कोर्स सबसे अच्छा है?

B.Com के बाद आपके लिए सबसे अच्छा कोर्स वही है जो आपकी रूचि और करियर गोल्स से मेल खाता हो। उदाहरण के लिए अकॉउंटिंग क्षेत्र के लिए CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) या CMA और मैनेजमेंट क्षेत्र के लिए MBA कोर्स अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

BCom के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

BCom करने के बाद आपको अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव, फाइनेंस एनालिस्ट, बिजनेस एग्जीक्यूटिव, ऑडिटर, डेटा एंट्री एनालिस्ट और टैक्स असिस्टेंट जैसी जॉब प्रोफाइल्स पर काम करके अपनी करियर ग्रोथ को नई गति प्रदान कर सकते हैं।

बीकॉम के बाद कौन सी सरकारी नौकरी कर सकते हैं?

बीकॉम के बाद आपके पास कई सरकारी नौकरी के विकल्प उपलब्ध रहते हैं। इसमें आप बैंकिंग (IBPS, SBI PO/क्लर्क), SSC, रेलवे और UPSC जैसी परीक्षाएं देकर जॉब पा सकते हैं। इसके अलावा कॉमर्स बैकग्राउंड के होने से आप सरकारी विभागों में अकाउंट्स और फाइनेंस से जुड़ी पोस्ट पर जॉब पा सकते हैं।

क्या b.com का कोई भविष्य है?

हाँ, बीकॉम का एक सुरक्षित भविष्य है जिसमें आप अपनी स्किल्स और स्पेशलाइजेशन के आधार पर अपना करियर बना सकते हैं। इसमें आपको अकॉउंटिंग, फाइनेंस और बिज़नेस लॉ जैसे विषयों को ज्ञान मिलता है, जिसके आधार पर आप अपने करियर गोल्स को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकते हैं।

बीकॉम के बाद प्राइवेट सेक्टर में क्या विकल्प हैं?

बीकॉम के बाद प्राइवेट सेक्टर जैसे – अकाउंटिंग, फाइनेंस, बैंकिंग, इंश्योरेंस और मार्केटिंग कंपनियों में आप अकाउंटेंट, ऑडिटर, फाइनेंसियल एनालिस्ट और बिजनेस एग्जीक्यूटिव के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

संबंधित लेख पढ़ें:

क्या बीकॉम के बाद एमबीए कर सकते हैं?B.Com कोर्स विवरण
अकाउंटेंट कैसे बनें?इन्वेस्टमेंट बैंकर कैसे बनें?


आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको बीकॉम के बाद प्रमुख कोर्सेज और नौकरी के विकल्प की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर गाइड के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*