History of Harvard University : 4,000 से ज्यादा कोर्सेज ऑफर करने वाले हार्वर्ड विश्वविद्यालय का इतिहास

1 minute read
हार्वर्ड विश्वविद्यालय का इतिहास

History of Harvard University in Hindi : संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी हार्वर्ड को विश्व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक माना जाता है। QS वर्ल्ड रैंकिंग-2025 में चौथी पोजिशन पर अपना नाम दर्ज करवाने वाली यह यूनिवर्सिटी जहां पढ़ने का सपना हर स्टूडेंट का देखता है, आज यहां लगभग 25 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स एजुकेशन ले रहे हैं। लेकिन क्या आप आप जानते हैं कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय की शुरुआत में सिर्फ 9 स्टूडेंट्स पढ़ते थे और यहां क्लासिकल एकेडमिक कोर्स होते थे। हार्वर्ड विश्वविद्यालय का इतिहास जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

वर्षइतिहास
1636हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना
16429 छात्रों के साथ कैंपस की शुरुआत
1653मैसाचुसेट्स के भारतीय जॉन सैसमोन हार्वर्ड में अध्ययन करने वाले फर्स्ट नोन नेटिव अमेरिकी बने।
1782हार्वर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल की स्थापना
1817हार्वर्ड यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल
1872 ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंसेज की स्थापना
1874फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट की स्थापना 
1879हार्वर्ड एनेक्स (रेडक्लिफ़ कॉलेज) 27 महिला छात्रों के साथ खुला
1913हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की स्थापना की गई
1920 ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ एजुकेशन की स्थापना
1936ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन और ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
1995हेलेन केलर हार्वर्ड मानद डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला बनीं
2007हार्वर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज की स्थापना
This Blog Includes:
  1. 4,000 से ज्यादा कोर्सेज ऑफर करने वाली ‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी’
  2. जॉर्ज बुश और बराक ओबामा भी रहे हैं यहां के स्टूडेंट्स
  3. हार्वर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना
  4. रेव. जॉन हार्वर्ड का नाम बदलकर हावर्ड रखा गया
  5. 1650 के चार्टर में हार्वर्ड कॉरपोरेशन में शामिल हुए थे सात व्यक्तिय 
  6. 2010 में हुआ था काॅरपोरेशन में फेलो की संख्या का विस्तार
  7. 1700 का दशक : हार्वर्ड और अमेरिकी क्रांति
  8. हार्वर्ड को मिली आधिकारिक तौर पर मान्यता
  9. 29 वर्षीय जॉन वॉरेन को नियुक्त किया गया एनाटॉमी और सर्जरी का प्रोफेसर
  10. 1800-1900 का दशक : हार्वर्ड के लिए विकास की शताब्दियां
  11. 1920 में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ एजुकेशन की स्थापना
  12. 2000 का दशक : विकास, सफलताएं और खोजें
  13. 2007 में हार्वर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बनीं ड्रू गिलपिन फाॅस्ट 
  14. 2020 में कोविड-19 के कारण ऑनलाइन एजुकेशन की ओर रुख
  15. यूनिवर्सिटी की 79 लाइब्रेरी में सबसे बड़ी है वाइडनर लाइब्रेरी
  16. हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े रोचक तथ्य
  17. FAQs

4,000 से ज्यादा कोर्सेज ऑफर करने वाली ‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी’

हार्वर्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक तौर पर मैसाचुसेट्स बे कॉलोनी के ग्रेट एंड जनरल कोर्ट द्वारा वोट के द्वारा स्थापना की गई थी। यह एक प्राइवेट रिसर्च बेस्ड यूनिवर्सिटी है जो प्रतिष्ठित आइवी लीग यूनिवर्सिटी का हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 4,000 से ज्यादा कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं और इन कोर्सेज के लिए दुनियाभर से लाखों स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं। आपको बता दें कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कैंपस के अलावा कुछ ऑनलाइन माध्यम से भी कराए जाते हैं जिन्हें स्टूडेंट्स घर बैठे कंप्लीट कर सकते हैं। हार्वर्ड कॉलेज 14 हार्वर्ड स्कूलों में से एक है।

जॉर्ज बुश और बराक ओबामा भी रहे हैं यहां के स्टूडेंट्स

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का नाम ऐतिहासिक पन्नों पर हमेशा ऊपर रहा है और यहां से पढ़े कुछ स्टूडेंट्स ने पूरी दुनिया में नाम कमाया। इनमें सबसे पहले जॉर्ज बुश, जॉन एफ कैनेडी और बराक ओबामा हैं जिन्होंने प्रसिद्ध अमेरिकी राष्ट्रपतियों के रूप में पहचान बनाई। इसके अलावा फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, अभिनेता मैट डेमन, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स भी यहीं के स्टूडेंट्स रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी : जानिए यहां पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया

हार्वर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना

हार्वर्ड विश्वविद्यालय सबसे पुराना अमेरिकी विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1636 में हुई थी। यूनिवर्सिटी का मूल नाम न्यू कॉलेज था और इसका मेन मिशन पादरियों को शिक्षित करना था। 1638 में जॉन हार्वर्ड ने अपनी लाइब्रेरी (400 पुस्तकें) और अपनी आधी संपत्ति कॉलेज को दे दी।

रेव. जॉन हार्वर्ड का नाम बदलकर हावर्ड रखा गया

1639 में जॉन हार्वर्ड की वसीयत को मान्यता देते हुए ग्रेट एंड जनरल कोर्ट ने आदेश दिया कि पूर्व में कैम्ब्रिज में बनाए जाने के लिए सहमत थे और इस कॉलेज को हार्वर्ड कॉलेज कहा जाएगा। रेव. जॉन हार्वर्ड के नाम पर 1639 में स्कूल का नाम बदलकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी कर दिया गया और 1640 में रेवरेंड हेनरी डंस्टर को हार्वर्ड का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और इसके बाद 1642 में नौ स्टूडेंट्स के साथ हार्वर्ड में पढ़ाई शुरू हो गई थी।

यह भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का स्वर्णिम इतिहास

1650 के चार्टर में हार्वर्ड कॉरपोरेशन में शामिल हुए थे सात व्यक्तिय 

1649 में कैम्ब्रिज शहर और राष्ट्रपति हेनरी डंस्टर ने हार्वर्ड को बिलरिका मैसाचुसेट्स में कॉलेज फार्म दिया जो 1775 में फार्म बेचे जाने तक कॉलेज को वार्षिक किराया देता था। इसके बाद हेनरी डंस्टर द्वारा तैयार किए गए 1650 के चार्टर में हार्वर्ड कॉरपोरेशन में सात व्यक्तियों को शामिल करने का आह्वान किया गया और इसमें एक प्रेसीडेंट, पांच फेलो और एक कोषाध्यक्ष (Treasurer) थे। 

2010 में हुआ था काॅरपोरेशन में फेलो की संख्या का विस्तार

1650 के बाद से कॉरपोरेशन की संरचना में पहला बदलाव 2010 में लागू किया गया था। इनमें फेलो की संख्या का विस्तार, फेलो के लिए सेवा की शर्तों की स्थापना और स्थायी समितियों का निर्माण शामिल है।

1653 में मैसाचुसेट्स के एक भारतीय जॉन सैसमोन हार्वर्ड में अध्ययन करने वाले पहले ज्ञात मूल अमेरिकी बने। 

1700 का दशक : हार्वर्ड और अमेरिकी क्रांति

1700 के दशक में हार्वर्ड और अमेरिकी क्रांति काफी सुर्खियों में रही। 1764 में एक समय ऐसा आया जब मूल हार्वर्ड हॉल जल गया। इसमें लगभग 5,000 खंड और जॉन हार्वर्ड की एक पुस्तक को छोड़कर सभी पुस्तकें नष्ट हो गईं थी। 1775 में महाद्वीपीय सैनिकों को हार्वर्ड की इमारतों में ठहराया गया और 1776 में हार्वर्ड के आठ पूर्व छात्रों ने फ्रीडम की अनाउंसमेंट पर साइन किए।

हार्वर्ड को मिली आधिकारिक तौर पर मान्यता

आपको बता दें कि 1780 में मैसाचुसेट्स संविधान लागू हुआ और हार्वर्ड को आधिकारिक तौर पर एक यूनिवर्सिटी के रूप में मान्यता दी गई। 1781 में हार्वर्ड के छात्रों को दी गई पहली चिकित्सा शिक्षा और 1782 में मेडिकल स्कूल की स्थापना ने इसे वास्तव में एक यूनिवर्सिटी बना दिया।

29 वर्षीय जॉन वॉरेन को नियुक्त किया गया एनाटॉमी और सर्जरी का प्रोफेसर

1782 में 29 वर्षीय जॉन वॉरेन को मेडिकल स्कूल में एनाटॉमी और सर्जरी का प्रोफेसर नियुक्त किया गया। 1783 में बड़े समारोह के साथ, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल आधिकारिक तौर पर हार्वर्ड विश्वविद्यालय के चिकित्सा संस्थान के रूप में खोला गया।  

1800-1900 का दशक : हार्वर्ड के लिए विकास की शताब्दियां

1815 में यूनिवर्सिटी हॉल बनकर तैयार हुआ। 1816 में डिविनिटी स्कूल की स्थापना हुई। 1817 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल अस्तित्व में आया। 1852 में हार्वर्ड ने अपना पहला इंटरकॉलेजिएट खेल जीता जो विन्निपेसाकी झील पर येल यूनिवर्सिटी के विरुद्ध एक नाव दौड़ थी। 1872 में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंसेज की स्थापना की गई। 1879 में हार्वर्ड एनेक्स (रेडक्लिफ़ कॉलेज) 27 महिला छात्रों के साथ ओपन हुआ।

1920 में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ एजुकेशन की स्थापना

1886 में हार्वर्ड ने 2,500 से अधिक पूर्व छात्रों और राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड की उपस्थिति में अपनी 250वीं वर्षगांठ मनाई। इसके बाद 1920 में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ एजुकेशन की स्थापना की गई। 1936 में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन और साथ ही ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अस्तित्व में आया। 1995 में हेलेन केलर हार्वर्ड मानद उपाधि प्राप्त करने वाली पहली महिला बनीं। 

2000 का दशक : विकास, सफलताएं और खोजें

2001 में लॉरेंस समर्स को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और इसी वर्ष 350वें दीक्षांत समारोह हुआ था। 2002 में भूतपूर्व खगोल विज्ञान प्रोफेसर रिकार्डो जियाकोनी ने खगोल भौतिकी में अग्रणी कार्य के लिए भौतिकी में नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा साझा किया, जिसके कारण ब्रह्मांडीय एक्स-रे स्रोतों की खोज हुई। 2004 में हार्वर्ड वित्तीय सहायता पहल शुरू की गई। 2007 में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज की स्थापना की गई।

2007 में हार्वर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बनीं ड्रू गिलपिन फाॅस्ट 

2007 में ड्रू गिलपिन फॉस्ट ने हार्वर्ड के 28वें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं। 2010 में हार्वर्ड कॉरपोरेशन के सदस्यों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई। 2011 में हार्वर्ड ने अपनी 375वीं वर्षगांठ मनाई। 2018 में लॉरेंस एस. बैको को हार्वर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2019 में हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के दर्जनों शोधकर्ताओं द्वारा वर्षों के प्रयास से सुपरमैसिव ब्लैक होल की पहली फोटो सामने आई।

2020 में कोविड-19 के कारण ऑनलाइन एजुकेशन की ओर रुख

2020 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने कोविड-19 के कारण ऑनलाइन एजुकेशन की ओर रुख करने की घोषणा की। 2021 में हार्वर्ड के ऑलस्टन परिसर में नवनिर्मित विज्ञान और इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स में पहली बार सामूहिक रूप से छात्रों का स्वागत किया गया। 2023 में क्लॉडिन गे को हार्वर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2023 में प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को सदियों से अमेरिकी महिलाओं की श्रम भागीदारी और वेतन अंतर के विकास पर नज़र रखने के उनके काम के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए एलिजिबिल माना गया।

यूनिवर्सिटी की 79 लाइब्रेरी में सबसे बड़ी है वाइडनर लाइब्रेरी

हार्वर्ड कैंपस के आस-पास कई ऐतिहासिक स्थल हैं। हार्वर्ड में दुनिया की कुछ सबसे मशहूर यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी हैं जिनमें अमेरिका की सबसे पुरानी लाइब्रेरी भी शामिल है। यहां 79 लाइब्रेरी हैं जिनमें से सबसे बड़ी लाइब्रेरी को वाइडनर मेमोरियल लाइब्रेरी के नाम से जाना जाता है।

History of Harvard University in Hindi

हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े रोचक तथ्य

हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैं –

  • 1692 में हार्वर्ड की पहली डॉक्टर ऑफ डिविनिटी की डिग्री इनक्रीस मैथर को दी गई।
  • 1914 में प्रोफेसर थियोडोर विलियम रिचर्ड्स ने परमाणु भार के निर्धारण के लिए रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीता और वे 50 हार्वर्ड नोबेल पुरस्कार विजेताओं में से पहले हैं।
  • 1914 में हेनरी कैबोट लॉज, 1871 की कक्षा, हार्वर्ड एलुमनी एसोसिएशन (स्था. 1840) के 38वें अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • 1920 में कॉलेज लाइब्रेरी में लगभग 1,127,500 वाॅल्यूम थे।
  • हार्वर्ड के पास एकेडमिक और इंटलेक्चुअल एक्सिलेंस का लगभग 4 शताब्दियों का इतिहास है। इसमें यहां से नोबेल पुरस्कार विजेताओं, रोड्स स्कॉलर्स, पुलित्जर पुरस्कार विजेताओं, अकादमी पुरस्कार विजेता शामिल हैं। 
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पास रिकॉर्ड संख्या में सम्मान और पुरस्कार हैं और इसमें 161 नोबेल पुरस्कार विजेता, 23 राष्ट्राध्यक्ष और 132 पुलित्जर पुरस्कार विजेता शामिल हैं।
  • हार्वर्ड में कक्षाएं पहले एक सिंगल-फ्रेम हाउस और कॉलेज यार्ड में शुरू हुईं। तब से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने एक लंबा सफर तय किया है। अब इसके पास कुल 5,457 एकड़ ज़मीन है, जो 4000 से ज़्यादा फ़ुटबॉल मैदानों के बराबर है।
  • हार्वर्ड यूएसए में स्पेस-ग्रांट यूनिवर्सिटी में से एक है।

FAQs

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का स्थापना वर्ष क्या है?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना 1636 ई. में की गई थी। 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में कैसे पढ़ सकते हैं?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों को 12वीं में कम से कम किसी भी स्ट्रीम से 50%-60% अंक प्राप्त होने चाहिए। इसके अलावा अन्य योग्यताएं जरूरी हैं।

क्या हार्वर्ड कॉलेज हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसा ही है?

हार्वर्ड कॉलेज 14 हार्वर्ड स्कूलों में से एक है। 

क्या हार्वर्ड में एडमिशन लेना मुश्किल है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए स्वीकृति दर 3.2 या 3.4 तक रहती है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको हार्वर्ड विश्वविद्यालय का इतिहास (History of Harvard University in Hindi) की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य स्टडी अब्रॉड से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*