फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में कैसे पढ़ें?

2 minute read
फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक

फ्लोरिडा पॉलीटेक्निक लेकलैंड में स्थित फ्लोरिडा की जानी-मानी यूनिवर्सिटीज में से एक है। ये इस राज्य की इकलौती पब्लिक यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना 2012 में की गई थी। ‘स्टेट यूनिवर्सिटी सिस्टम ऑफ़ फ्लोरिडा’ में स्थित यूनिवर्सिटी में से फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक सबसे नया विश्वविद्यालय है। फ्लोरिडा पोली का मुख्य क्षेत्र STEM यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स है। तो अगर आप भी ऐसे ही किसी प्रोग्राम में अपना भविष्य देखते है और फ्लोरिडा की इस यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनना चाहते है तो ये ब्लॉग आपके लिए है।

विश्वविद्यालय का नाम फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक
स्थापना वर्ष 2012
स्थित स्थानलेकलैंड, फ्लोरिडा
प्रोग्राम के मोड -फुल टाइम
-पार्ट टाइम
-ऑनलाइन
मुख्य क्षेत्रसाइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स 
कुल विद्यार्थी 1,500
स्वीकृति दर 58.4%

फ्लोरिडा पॉलीटेक्निक को क्यों चुनें?

फ्लोरिडा पॉलीटेक्निक यूनिवर्सिटी को क्यों चुनें, इसके नीचे कारण दिए गए हैं-

  • फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक 1500 से ज़्यादा अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों और ग्रेजुएट्स को शिक्षा प्रदान कर रहा है। जिसमें 31 से भी ज़्यादा प्रोग्राम्स की संख्या आपको देखने को मिलेगी।
  • यह राज्य का इकलौता विश्वविद्यालय है जो मुख्यतः STEM यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स में शिक्षा को लेकर अग्रसर है।
  • फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को एक गतिशील एवं रिसर्च के आधार पर ज्ञान अर्जित कराना है।
  • फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक एक बजट फ्रेंडली पब्लिक विश्वविद्यालय है। जो लाजवाब शिक्षकों से लेकर छात्रों के रहने के वातावरण तक पर ख़ास ध्यान देता है।
  • इसके साथ साथ यह यूनिवर्सिटी छात्रों की कला और परिश्रम को प्रोत्साहन देने हेतु कई अवार्ड का चयन भी करती रहती है।
  • किताबी ज्ञान के अलावा फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक समय दर समय विभिन प्रतियोगिताएं और इंटर्नशिप भी प्रदान करती है जिससे कोर्सेज़ से मिलने वाला ज्ञान स्पष्ट रूप से समझने में छात्रों को आसानी रहती है।

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक की रैंकिंग

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक की रैंकिंग से जुड़े कुछ वर्ग निम्नलिखित हैं- 

वॉलेट हब 2022 ‘बेस्ट यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ #3
वॉलेट हब ‘बेस्ट करियर आउटकम्स  फॉर स्टूडेंट्स’ #14
यू. एस. न्यूज़  एंड वर्ल्ड’स बेस्ट पब्लिक कॉलेज इन दा साउथर्न रीजन #1
यूनिवर्सिटी एच.क्यू  ‘मोस्ट अफोर्डेबल कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स’#25
टाइम्स हायर एजुकेशन 2020#201

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक में स्वीकृति दर

फ्लोरिडा पॉलीटेक्निक की स्वीकृति दर 55 है जोकि 2022 का मापा हुआ आंकड़ा है। किसी भी विश्वविद्यालय का स्वीकृति दर उसमें शामिल होने वाले सभी स्वीकृत छात्रों की संख्या को सभी एनरोल करने वाले छात्रों की संख्या से भाग करके निकाला जाता है। किसी भी विश्वविद्यालय का स्वीकृति दर उसकी ‘यूनिवर्सिटी एडमिशन पॉलिसी’  को नज़र में रखते हुए निर्धारित किया जाता है। फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय में एनरोल करने वाले सभी छात्र अलग प्रांतो एंव देशों से आते हैं लेकिन यूनिवर्सिटी पॉलिसी के आधार पर ही उन्हें विश्वविद्यालय का हिस्सा बनाया जा सकता है। फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक में आने वाले सभी छात्रों का SAT स्कोर 1210 से 1370 और ACT स्कोर 28 से 32 के बीच पाया गया है।

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सक सकते हैं।

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक की महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण तिथियों में वे तिथियां आती है जिसका सम्बंद या तो एडमिशन से या फिर एग्ज़ाम्स से जुड़ा होता है।  ये वो समय है जब आपको यूनिवर्सिटी के कैलेंडर की तरफ ध्यान एकत्रित करने की आवश्यकता है। 

अंडर ग्रेजुएट के लिए एनरोलमेंट और अंतिम तिथि

एप्लीकेशन खुलने की तिथिजुलाई 1 2022 
एप्लीकेशन जमा करने की अंतिम तिथिमार्च 1 2022
डिपॉजिट जमा करने की अंतिम तिथिमई 1 2022

स्प्रिंग सेमेस्टर 

एप्लीकेशन खुलने की तिथिजुलाई 1 2022
स्प्रिंग एप्लीकेशन जमा करने की अंतिम तिथि नवंबर 1 2022
स्प्रिंग डिपॉजिट जमा करने की अंतिम तिथिनवंबर 15 2022

फ्लोरिडा पॉलीटेक्निक के टॉप कोर्सेज़ और फीस

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक के टॉप के कोर्स और उनकी फीस निम्नलिखित टेबल में दर्शाई गई हैं। सभी की अंतिम तिथि 01.अप्रैल. 2022 हैं। 

कोर्सेज़ समयसालाना फीस (USD)
बैचलर  ऑफ़  साइंस  (B.Sc) कंप्यूटर  साइंस  (साइबर  गेमिंग  )4 वर्ष19,600 (INR 15.6 लाख)
मास्टर  ऑफ़  साइंस  [M.S] इंजीनियरिंग2 वर्ष19,600 (INR 14.8 लाख)
बैचलर  ऑफ़  साइंस  [B.Sc] डाटा  एनालिटिक्स  – बिग  डाटा  एनालिटिक्स4 वर्ष19,600 (INR 15.6 लाख)
बैचलर  ऑफ़  साइंस  [B.Sc] डाटा  एनालिटिक्स  – इंटरनेट  ऑफ़  थिंग्स4 वर्ष19,600 (INR 15.6 लाख)
बैचलर  ऑफ़  साइंस  [B.Sc] कंप्यूटर  इंजीनियरिंग  – एम्बेडेड सिस्टम  डिज़ाइन4 वर्ष19,600 (INR 15.6 लाख)
बैचलर  ऑफ़  साइंस  [B.Sc] कंप्यूटर  इंजीनियरिंग  – डिजिटल  लॉजिक  डिज़ाइन 4 वर्ष19,600 (INR 15.6 लाख)
बैचलर ऑफ़  साइंस  [B.Sc] कंप्यूटर  साइंस  – साइबर  सिक्योरिटी4 वर्ष19,600 (INR 15.6 लाख)
बैचलर  ऑफ़  साइंस  [B.Sc] इलेक्ट्रिकल  इंजीनियरिंग  – एम्बेडेड  सिस्टम  डिज़ाइन4 वर्ष19,600 (INR 15.6 लाख)
बैचलर  ऑफ़  साइंस  [B.Sc] एलेक्ट्रीकाल  इंजीनियरिंग  – डिजिटल  हाइब्रिड  सिस्टम्स4 वर्ष19,600 (INR 15.6 लाख)
बैचलर  ऑफ़ साइंस  [B.Sc] मैकेनिकल  इंजीनियरिंग  – ऑपरेशन्स  रिसर्च4 वर्ष19,600 (INR 15.6 लाख)

आप AI Course Finder की मदद से अपनी प्रोफाइल के अनुसार सही यूनिवर्सिटी और अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं। 

रहने का खर्च

रहने का खर्च विद्यार्थी के रहन सहन पर भी निर्भर करता है।  सामान्य तौर पर निम्नलिखित खर्च होना आम बात है। अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए रहने का खर्च नीचे दिए गए टेबल में दिया गया है। 

अंडर ग्रेजुएट के लिए

अंडर ग्रेजुएट रेज़िडेंट (USD)नॉन – रेज़िडेंट (USD)
फुल टाइम ट्यूशन और फीस 4,940 (INR 3.70 लाख)  21,005 (INR 15.77 लाख)
रूम और बोर्ड 10,580 (INR 7.94 लाख) 10,580 (INR 7.94 लाख) 
किसाबेँ और सप्लाईज़ 1,200 (INR 90 हज़ार)    1,200 (INR 90 हज़ार)    
वाहन और बाकी खर्च4,000 (INR 3 लाख )   4,000 (INR 3 लाख)  
कुल खर्च20,720 (INR15.56 लाख)   36,785 (INR 27.62 लाख)

ग्रेजुएट के लिए

ग्रेजुएटरेज़िडेंट (USD)नॉन – रेज़िडेंट (USD)
फुल टाइम ट्यूशन और फीस 8,506 (INR 6.38 लाख)     19,998 (INR 15 लाख)
रूम और बोर्ड 10,580 (INR 7.94 लाख)     10,580 (INR 7.94 लाख)                       
किसाबेँ और सप्लाईज़ 1,200 (INR 90 हज़ार)     1,200 (INR 90 हज़ार)
वाहन और बाकी खर्च 4,000 (INR 3 लाख)    4,000 (INR 3 लाख)  
कुल खर्च24,286 (INR 18.23 लाख)35,778 (INR 26.86 लाख)  

अपने चुनाव व रहन-सहन के हिसाब से विदेश में रहने के खर्च को आसानी से और अधिक जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए योग्यता

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक में बैचलर डिग्री और मास्टर डिग्री एडमिशन के लिए अप्लाई कर रहे छात्रों को निम्नलिखित योग्यताओं पर रखना होगा ध्यान, जैसे-

GPA मांग

2018 के मापदंड के अनुसार एक बैचलर डिग्री के लिए अप्लाई कर रहे विद्यार्थी का GPA स्कोर 4.43 होना अनिवार्य माना गया है। एडमिशन प्रक्रिया में आपकी योग्यता जानने के लिए आपके बारहवीं के स्कोर और अन्य क्रेडिट्स के आधार पर आपका GPA पता लगाया जाता है। अन्य क्रेडिट्स में Advanced Placement (AP), International Baccalaureate (IB), Advanced International Certificates of Education (AICE), or honors courses शामिल है।

विदेशी छात्र के लिए कितने अंक है ज़रूरी?

ACT COMPOSITE26
SAT1280-1340
TOEFL INTERNET-BASED TEST61
TOEFL COMPUTER-BASED TEST173
TOEFL PAPER-BASED TEST500
IELTS6
MELAB77

मास्टर डिग्री के लिए अप्लाई कर रहे छात्रों के लिए 

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक में मास्टर डिग्री में एडमिशन के लिए छात्र के पास किसी भी प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट से पाई ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। डिग्री के साथ साथ सभी तरह के क्रेडिट काउंट्स में नियमित स्कोर होना भी ज़रूरी है। ध्यान रहे, क्रेडिट काउंट्स की मांग समय और ज़रूरत  अनुसार घटाई बधाई भी जाती है।

कितने अंक है ज़रूरी?

TOEFL INTERNET-BASED TEST61
TOEFL COMPUTER-BASED TEST173
TOEFL PAPER-BASED TEST500
IELTS6
MELAB77

आप Leverage Live की मदद से IELTS/ TOEFL/ GMAT/ GRE/ SAT/ ACT जैसे एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। लाइव डेमो के लिए अभी Leverage Live पर अपना फ्री डेमो बुक करें। 

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन प्रक्रिया

 बैचलर डिग्री और मास्टर डिग्री के लिए अप्लाई कर रहे छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित हैं। 

  • पहले ‘इंटरनेशनल एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म’ को भरें 30 USD (INR 2,252) फी के साथ जो रिफंड नहीं हो सकती)
  • फिर I-20 एप्लीकेशन फॉर्म’ को पूरा करें।
  • अपने पासपोर्ट की एक कॉपी प्रदान करें।
  • अपनी मौजूदा बैंक राशि का प्रमाण पत्र जमा करें। जिससे ये पता चलेगा कि आप पहले वर्ष की फीस और बाकी के खर्चों को बिना किसी रुकावट के भरने में सक्षम है।

मास्टर डिग्री के लिए अप्लाई कर रहे छात्रों के लिए

  • ग्रेजुएट एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म भरें (जिसमें 30 USD (INR 2,252) की  नॉन रिफंडेबल फीस शामिल है )
  • आपकी अंडरग्रेजुएट से जुड़े सभी ऑफिशल दस्तावेज़ प्रदान करें।
  • अपना GRE स्कोर बताएं। यह स्कोर ETS द्वारा फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक में भेजने की दरख्वास्त करें।
  • अपना ‘लैटर ऑफ़ रिकमेन्डेशन’  भेजें। जिसमें 2 लोगों की रिकमेन्डेशन अनिवार्य है।
  • ‘लैटर ऑफ़ इंटेंट’ प्रदान करें। यह लैटर आपके एक नियमित कोर्स को लेकर गंभीरता और उससे जुड़े उस विषय में आपके सभी किए गए कार्यो को दर्शाता है।

हम आपकी आकर्षक SOP और LOR बनाने में भी मदद करते हैं, ताकि आपकी एप्लीकेशन बिना किसी परेशानी के जल्दी सेलेक्ट कर ली जाए।

फ्लोरिडा पॉलीटेक्निक के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

  • ऑफिसियल फाइनेंशियल सपोर्ट डॉक्यूमेंट।
  • डिपेंडेंट डिक्लेरेशन फॉर्म।
  • वीज़ा क्लीयरेन्स फॉर्म
  • F-1 वीज़ा और नोटिस ऑफ़ एक्शन की कॉपी
  • I-94 फॉर्म की कॉपी।
  • ओरिजिनल SEVIS Form की कॉपी।
  • I-20 फॉर्म की कॉपी।
  • ‘इम्यूनाइजेशन फॉर्म’ एक मेडिकल प्रोफेशनल द्वारा रिकॉर्ड और अपडेट किया गया।

सभी चुने गए एप्लीकेंट्स को फ्लोरिडा पॉलीटेक्निक में दाखिला लेने से पहले USD 200 (INR 15,019) की धन राशि जमा करना भी अनिवार्य है।

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक के लिए छात्रवृत्तियां

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक के लिए छात्रवृत्तियां नीचे दी गई हैं-

इंस्टीट्यूशनल स्कॉलरशिप्स

  • Alexander Scholarship
  • Out-of-State Scholarship
  • Provost Scholars
  • Florida Poly Merit Scholars
  • Johnson Scholarship
  •  Latin American Caribbean Scholarship

फ्लोरिडा स्कॉलरशिप्स एंड ग्रांट्स

  • First Generation Matching Grants
  • Florida Students Assistance Grants
  • Florida Bright Futures Grants
  • Jose Marti Scholarship Grant Fund
  • Rosewood Family Scholarship

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक में प्लेसमेंट

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक अपने विद्यार्थीओ के भविष्य में बढ़ोतरी और उसके कोर्स से जुड़े आयामों में उन्नत्ति के लिए नए नए प्रोग्राम तथा अनेक प्रकार की प्रत्रिक्रियाओ को बढ़ावा देने में आगे रहती है। इन प्रतिक्रियाओं में अनेक प्रकार की इंटेर्नशिप्स ,करियर गाइडेंस , और नौकरी के लिए त्यारी आदि शामिल है। यह सभी चीज़े विद्यार्थीओ के मनो बल को बढ़ावा देने और भविष्य में आने वाली परेशानिओ को सुलझाने में कार्यरत है।

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक CODES नामक प्रोग्राम का भी आयोजन करता है जोकि एक वर्कशॉप सीरीज़ है।  इसमें विद्यार्थीओ के करियर डेवलपमेंट स्किल्स को लेकर चर्या की जाती है। इस वर्कशॉप की पार्टनरशिप माइक्रोसॉफ्ट से है जिसका उद्देश्य हर हफ्ते एक प्रोफेशनल डेवलपमेंट वर्कशॉप को आयोजित करना है। Niche के अनुसार फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक का जॉब प्लेसमेंट रेट 90 % है। कम्पनिया जो जॉब प्लेसमेंट देने में सक्षम है उनमे Coca-Cola, Motorola, Lockheed Martin and General Electric शामिल है।

FAQs

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक किस चीज़ के लिए प्रसिद्ध है?

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय फ्लोरिडा का एक मात्र विश्वविद्यालय है जो STEM एजुकेशन को बढ़ावा देता है। फ्लोरिडा पॉलीटेक्निक विस्तृत और रीसर्च के आधार पर होने वाली शिक्षा को प्रोत्साहन देता है।  जिसमे हर एक विद्यार्थी पर बराबर ध्यान देकर उसकी साइंस , टेक्नोलॉजी , इंजीनियरिंग , और मैथमैटिक में रुचि और कला को निखारा जाता है।

क्या फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक एक अच्छा विश्वविद्यालय है?

यू एस न्यूज़ और वर्ल्ड रिपोर्ट ने फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक को यूनाइटेड स्टेट्स के साउथ रीजन का पहले नंबर पे आने वाला पब्लिक  विश्वविद्यालय बताया है। इस रैंकिंग से ये पता चलता है कि फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक फ्लोरिडा के बेहतरीन विश्वविद्यालयों कि लिस्ट में माना गया है।

फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक का सामान्य GPA कितना है?

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में होने वाले एडमिशन का स्तर ऊंचा रहने के कारण विद्यार्थियों में प्रतियोगितात्मक भावना रहती है। 2020 के मापदंड अनुसार नए विद्यार्थियों में सामान्य GPA 4.43 पाया गया है।

क्या फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक में दाखिला लेना मुश्किल है?

फ्लोरिडा के सभी प्रसिद्द विश्विद्यालयों में से एक होने के कारण फ्लोरिडा पॉलिटेक्नक विश्वविद्यालय में दाखिला प्रतियोगितात्मक है। 58 % स्वीकृति दर के साथ यहाँ के आधे से ज़्यादा छात्रों का SAT स्कोर 1210 से 1370 और  ACT स्कोर 28 से  32 के बीच पाया गया है।

हम आशा करते है कि इस ब्लॉग से आपको फ्लोरिडा पॉलिटेक्निक से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल गई होगी। यदि आप US में पढ़ना चाहते है तो हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800572000 पर कॉल कर आज ही 30 मिनट्स का फ्री सेशन बुक कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments