History of America : अमेरिका का संक्षिप्त इतिहास

1 minute read
History of America in Hindi

अमेरिका का इतिहास करीब 15,000 BC का माना जाता है। असल तौर पर अमेरिका के इतिहास की शुरुआत वर्ष 1492 से की जाती है। कोलंबस ने भारत को खोजने के प्रयास में अमेरिका की खोज की थी। संयुक्त राज्य अमेरिका का इतिहास उसके आसपास के क्षेत्रों से भी प्रभावित हुआ था। इस देश में मौजूद कई संस्कृतियों का भी अपना इतिहास है। वहीं 4 जुलाई 1776 को अमेरिका को ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्रता मिली थी। लंबे समय से इस देश के वासियों ने स्वतंत्रता पाने के लिए कड़े प्रयत्न किए थे। इस ब्लॉग में History of America in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। 

बर्फ़ से ढँका था अमेरिका 

प्लाइस्टोसिन हिमयुग (जो क़रीब 10,000 साल पहले समाप्त हुआ) के दौरान यूरोप और नॉर्थ अमेरिका का अधिकांश हिस्सा बर्फ़ की चादरों से ढँका हुआ था। इन बर्फ़ की चादरों के अंदर दबे पानी से समुद्र का स्तर कम हुआ था। बर्फ की चादर के चलते से लोग अलास्का तक एशिया से पुल पर जाने में कामयाब भी हुए थे। लेकिन, पिछले हिमनद चक्र के चरम के दौरान दक्षिण में अमेरिका में उनका मार्ग चौड़ी बर्फ की चादर से अवरुद्ध हो गया था।

अमेरिका में मानव सभ्यता की शुरुआत

अब तक वैज्ञानिकों का मानना था कि जब यह बर्फ पिघलनी शुरू हुई (16,500 साल पहले) थी उस वक्त मनुष्य केवल दक्षिण में अमेरिका की यात्रा करते थे। लेकिन, शोधकर्ताओं ने कुछ समय पहले मनुष्यों के पैरों के निशान का पता लगाया है जिससे संकेत मिलता है कि इंसानों ने हजारों साल पहले उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर कदम रखा था।

30 हजार साल पहले अमेरिका पहुंचे थे इंसान

यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड की जुलाई 2020 में यह कहा गया है कि अमेरिका में कुछ लोग नांव के सहारे बाहर से आए थे। यह खोज अमेरिका में अन्य पुरातात्विक स्थलों के बारे में अटकलों को फिर से बल दे सकती है। उनमें से एक मेक्सिको में चिकिहुइते गुफा है। पुरातत्वविदों ने हाल में दावा किया था कि इस गुफा के साक्ष्य से पता चलता है कि सफेद रेत पर मिले निशान के लगभग 7,000 साल पहले यानि इंसानों ने लगभग 30,000 साल पहले अमेरिका में अपनी मौजूदगी बना ली थी।

अमेरिका में वर्ष 1585 से 1760 तक ब्रिटिश हुकूमत ने बनाई थी 13 कॉलोनियां

15वीं सेंचुरी के आखिर में में नार्थ अमेरिका के यूरोपीय कोलोनाइजेशन के बाद कई स्वदेशी (इंडिजिनियस) संस्कृतियां बनाई गई थीं। वहीं वर्ष 1585 से शुरू होकर 1760 के दशक तक, ब्रिटिश हुकूमत ने अटलांटिक तट पर कॉलोनी स्थापित की थी। इसमें कुल 13 ब्रिटिश कॉलोनी स्थापित की गई थीं।

History of America in Hindi: अमेरिका उपनिवेशिक काल 

कोलंबस जब स्पेन गए थे तो उन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत की खोज कर ली है। यह ख़बर पूरे यूरोप में फ़ैल गई। अमेरिगो वेस्पूची के मुताबिक कोलंबस ने जिन भू-भागों को खोजा था वह भारत नहीं बल्कि नए प्रदेश हैं। अमेरिका का नामकरण अमेरिगो के नाम के आधार पर ही रखा गया। आज इन्हें नार्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका कहते हैं।

कई यूरोपीय देश इन अमेरिकी महाद्वीपों को अपना उपनिवेश बनाना चाहते थे। इनमें ब्रिटेन, स्पेन और फ्रांस सबसे आगे थे। ब्रिटिश लोगों ने अपनी अलग- अलग 13 कालोनियां बसा लीं थी। यह कलोनियाँ ब्रिटिश झंडे के नीचे रहकर अपना शासन चलाती हैं। 13 कालोनियों के यूरोपीय लोगों का अमेरिकी मूल निवासियों के साथ समय- समय पर टकराव भी हुआ। यह कालोनियां 1607 से 1733 के बीच बसी थीं।

आज़ादी की घोषणा

13 कालोनियों के निवासी (अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र में बसी) ब्रिटिश सरकार की नीतियों से नाखुश थे। उन्होनें 4 जुलाई 1776 को अमेरिका को स्वतंत्र राज्य घोषित कर दिया। इसे संयुक्त राज्य (यूनिटेड स्टेट्स) नाम दिया गया। 

लम्बे युद्ध के बाद, फ्रांस और इंग्लैंड की सरकार द्वारा इन 13 कलोनियों को एक अलग देश की मान्यता दी गई। इस तरह आज के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र संयुक्त राज्य अमेरिका का जन्म हुआ। संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान 1788 ईसवी में लागू हुआ और जॉर्ज वाशिंगटन इसके पहले राष्ट्रपति बने था। 

History of America in Hindi: रोचक तथ्य

History of America in Hindi: रोचक तथ्य नीचे दिए गए हैं-

  • पहली स्थायी इंग्लिश सेटलमेंट जेम्सटाउन की स्थापना 1607 में हुई थी।
  • स्वतंत्रता की घोषणा पर 4 जुलाई 1776 को हस्ताक्षर किए गए थे।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान 1787 में लिखा गया था।
  • राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन ने 1803 में फ्रांस से लुइसियाना क्षेत्र खरीदा था।
  • 1861-1865 तक गृहयुद्ध लड़ा गया गया था।
  • सैम एडम्स संस ऑफ लिबर्टी के सदस्य थे जिन्होंने अमेरिकी स्वतंत्रता के लिए जनता का समर्थन बढ़ाने के लिए समिति ऑफ़ कॉरेस्पोंडेंस की शुरुआत की थी।
  • बेन फ्रैंकलिन एक आविष्कारक, राजनेता, राजनयिक, स्वतंत्रता की घोषणा के हस्ताक्षरकर्ता और संवैधानिक सम्मेलन के प्रतिनिधि थे।
  • किंग जॉर्ज III इंग्लैंड के राजा थे जिन्होंने कोलोनियल लेजिस्लेशन्स को भंग कर दिया, कॉलोनाइजर्स पर कर लगाया और ऑलिव शाखा याचिका को अस्वीकार कर दिया जिससे उपनिवेशों के साथ अंतिम संबंध टूट गया।
  • थॉमस जेफरसन ने स्वतंत्रता की घोषणा लिखी; संयुक्त राज्य अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति बने और लुइसियाना क्षेत्र खरीदा, जिससे संयुक्त राज्य अमेरिका का आकार दोगुना हो गया।

यह था History of America in Hindi पर हमारा ब्लॉग। ऐसे ही अन्य सवालों के जवाब के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*