Geography GK Questions in Hindi: भूगोल सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1 minute read
Geography Gk Questions in Hindi
Geography Gk Questions in Hindi

Geography GK Questions in Hindi: दुनिया अपनी भौगोलिक विविधता के कारण अद्वितीय है। भूगोल को मुख्य रूप से तीन भागों भौतिक, आर्थिक और सामाजिक भूगोल में विभाजित किया जाता है। इसकी भौतिक विशेषताएं इसे एक व्यापक अध्ययन का विषय बनाती हैं।

हमारे ग्रह पर विभिन्न प्रकार के भौगोलिक प्राकृतिक परिदृश्य पाए जाते हैं, जो इसे अनूठा बनाते हैं। इनमें बर्फ से ढके पहाड़, शुष्क रेगिस्तान, विशाल मैदान, ऊँचे पठार, समुद्री तट और उष्णकटिबंधीय द्वीप शामिल हैं। ये विविधताएँ पृथ्वी के हर कोने में फैली हुई हैं, जो भूगोल को एक अत्यधिक रोचक अध्ययन क्षेत्र बनाती हैं। भूगोल जितना गहराई से समझा जाता है, उतनी ही अधिक जिज्ञासा बढ़ती है। छात्रों के लिए यह सर्वाधिक आवश्यक है। भूगोल के बारे में सामान्य जानकारी सभी को होनी चाहिए क्योंकि ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर दैनिक जीवन तक सभी जगह काम आते हैं। इस ब्लॉग में भूगोल सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न (Geography GK Questions in Hindi) दिए गए हैं। 

भूगोल सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

भूगोल सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न (Geography Gk Questions in Hindi) इस प्रकार है:


प्रश्न 1 : निम्न में से कौन सा सही मिलान नहीं है?

(A) पो वैली – इटली

(B) रूहर-जर्मनी

(C) दक्षिणी न्यू इंग्लैंड-यूनाइटेड किंगडम

(D) कांटो मैदान – जापान


प्रश्न 2 : देश भारत का सबसे बड़ा विदेशी भागीदार कौन है?

(A) यूएसए

(B)  चीन

(C) फ्रांस

(D) इनमे से कोई नहीं 


प्रश्न 3 : निम्नलिखित में पृथ्वी की विषुवतीय परिधि लगभग है?

(A) 40,000 किमी

(B) 31,000 कि.मी

(C) 64,000 कि.मी

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 4 : सर्वाधिक तटीय कटाव होता है?

(A) ज्वार

(B) लहरें

(C) धाराएं

(D) इनमें से कोई नहीं



प्रश्न 5 : वह कौन सा भौगोलिक शब्द ”पानी से घिरे उपमहाद्वीपीय भूमि के टुकड़े” से संबंधित है?

(A) प्रायद्वीप

(B) द्वीप

(C) खाड़ी

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 6 : भारत की सबसे लंबी तट रेखा कौन सी है, जो देश के पश्चिमी हिस्से तक फैली हुई है?

(A) अरब सागर तट

(B)  बंगाल की खाड़ी तट

(C) लक्षद्वीप सागर तट

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 7 : कौन सा दर्रा श्रीनगर को लेह से जोड़ता है?

(A) मन पास

(B) ज़ोजी ला दर्रा

(C) नाथुला दर्रा

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 8 : सिंधु नदी द्वारा कौन सा दर्रा बनाया गया है?

(A) बनिहाल दर्रा

(B) बारालाचा दर्रा

(C) रोहतास दर्रा

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 9 : कौन विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है?

(A) अरब

(B) भारत

(C) दक्षिण अफ्रीका

(D) B और C दोनों


प्रश्न 10 : निम्नलिखित में से अफ्रीका में कितने देश मौजूद हैं?

(A) 40 देश

(B) 50 देश

(C) 54 देश

(D) 60 देश


प्रश्न 11 : भारत में एगेट, चॉक और पर्लाइट का एकमात्र उत्पादक राज्य है?

(A) गुजरात

(B) कर्नाटक

(C) राजस्थान

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 12 : निम्न में से किससे ट्रॉफिक स्तर (Trophic levels) का निर्माण होता है?

(A) केवल जानवर

(B) केवल मांसाहारी जानवर

(C) केवल पौधे

(D) खाद्य श्रृंखला में जुड़े जीव


प्रश्न 13 : खनिज भंडार की सान्द्रता का उच्चतम स्तर पाया जा सकता है?

(A) उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र

(B) उत्तर-पूर्वी क्षेत्र

(C) दक्षिणी क्षेत्र

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 14 : इनमें से कौन असम का एक जातीय समुदाय है?

(A) गोंड

(B) भील

(C) अहोम

(D) सून 


प्रश्न 15 : किस महासागर में सेशेल्स द्वीप स्थित हैं?

(A) अटलांटिक महासागर

(B)  हिंद महासागर

(C) प्रशांत महासागर

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 16 : सूर्य पृथ्वी के सबसे निकट वर्ष में किस दिन होता है?

(A) 10 जनवरी

(B) 22 जनवरी

(C) 08 जनवरी

(D) 04 जनवरी


प्रश्न 17 : निम्नलिखित में निकटतम तारे से प्रकाश कब पृथ्वी तक पहुंचता है?

(A) 4.3 सेकंड

(B) 4.3 वर्ष

(C) 4.3 मिनट

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 18 : भूगोल का जनक कहा जाता है?

(A) हिकैटियस

(B) हेरोडोटस

(C) हिप्पार्कस

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 19 :किसने कहा था भूलोग भूतल का अध्ययन है?

(A) काण्ट

(B) टेलर

(C) वारेनियस 

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 20 : ग्रहों की गति का नियम प्रतिपादित किसने किया ?

(A) केप्लर

(B) गैलीलियो

(C) न्यूटन

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 21 : क्षेत्रफल के आधार पर कौन सा महाद्वीप सबसे बड़ा है?

(A) अफ्रीका

(B) एशिया

(C) यूरोप

(D) उत्तरी अमेरिका


प्रश्न 22 : कनाडा की आधिकारिक राजधानी कौन सी है?

(A) टोरंटो

(B) वैंकूवर

(C) ओटावा

(D) मॉन्ट्रियल


प्रश्न 23 : दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी मानी जाती है?

(A) अमेज़न

(B) नील

(C) यांग्त्ज़ी

(D) गंगा


प्रश्न 24 : माउंट एवरेस्ट किस पर्वत श्रृंखला में स्थित है?

(A) आल्प्स

(B) एंडीज़

(C) रॉकीज

(D) हिमालय


प्रश्न 25 : विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

(A) अटलांटिक महासागर

(B) हिंद महासागर

(C) प्रशांत महासागर

(D) आर्कटिक महासागर


उत्तरमाला : 

1. (C)2 . (B)3. (A)4. (B)5. (B)6. (A)7. (B)8. (A)9. (A)10. (C)
11. (A)12. (D)13. (B)14. (C)15. (B)16. (D)17. (B)18. (A)19. (A)20. (A)
21. (B)22.(C)23. (B)24.(D)25.(C)

भूगोल के प्रश्न उत्तर

भूगोल के प्रश्न उत्तर (Geography Gk Questions in Hindi) इस प्रकार है:

1. रिचर पैमाने पर किसको मापा जाता है?
उत्तर: भूकम्प की प्रबलता

2. भूगोल का जनक किसे कहा जाता है ?
उत्तर: हिकैटियस

3. भारत में सफेद क्रान्ति का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर: डॉ. वी. कुरियन

4. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलीय पिण्ड क्या कहलाते हैं ?
उत्तर: ग्रह

5. भारत के किस राज्य में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है ?
उत्तर: बिहार

6. किसी ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले छोटे आकाशीय पिण्ड को क्या कहते हैं ?
उत्तर: उपग्रह 

7. भारत में कौनसा राज्य सबसे अधिक राज्यों की सीमाओं को स्पर्श करता है ?
उत्तर: उत्तर प्रदेश

8. भारत में सबसे लंबा रेलवे जोन कोनसा है ?
उत्तर: उत्तरी रेलवे 

9. भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी इनमें से कौनसी है?
उत्तर: कंचनजंगा

10. भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर: गंगा

11. पश्चिमी घाट किस स्थान पर स्थित हैं?
उत्तर: भारत के पश्चिमी तट पर

12. भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?
उत्तर: थार रेगिस्तान

13. वाराणसी शहर के किनारे से कौन सी नदी बहती है?
उत्तर: गंगा

14. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी क्या कहलाती है?
उत्तर: पोर्ट ब्लेयर

15. कौन सी पर्वत श्रृंखला भारत की उत्तरी सीमा का निर्माण करती है?
उत्तर: हिमालय

16. भारत का वह कौन सा राज्य है जिसकी तटरेखा सबसे लंबी है?
उत्तर: गुजरात

17. सुंदरवन डेल्टा किस भारतीय राज्य में स्थित है?
उत्तर: पश्चिम बंगाल

18. भारत के सबसे दक्षिणी छोर का क्या नाम है?
उत्तर: इंदिरा पॉइंट

19. भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?
उत्तर: वुलर झील (जम्मू और कश्मीर)

20. क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?
उत्तर: वेटिकन सिटी

21. मृत सागर किन देशों के बीच स्थित है?
उत्तर: इज़राइल और जॉर्डन

22. किस महाद्वीप को ‘डार्क कॉन्टिनेंट’ के रूप में जाना जाता है?
उत्तर: अफ्रीका

23. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर: नील नदी

24. क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
उत्तर: प्रशांत महासागर

25. किस देश में प्राकृतिक झीलों की संख्या सबसे अधिक है?
उत्तर: कनाडा

26. विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है?
उत्तर: एंजेल फॉल्स (वेनेजुएला)

27. माउंट एवरेस्ट किस क्षेत्र में स्थित है?
उत्तर: नेपाल और चीन की सीमा पर

28. किस देश को ‘उगते सूरज की भूमि’ कहा जाता है?
उत्तर: जापान

29. दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?
उत्तर: अंटार्कटिक रेगिस्तान (शीत मरुस्थल), इसके बाद सहारा रेगिस्तान (गरम मरुस्थल)

30. भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल के आधार पर कौन सा है?
उत्तर: राजस्थान

31. कौन सी नदी “दक्षिण की गंगा” के नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर: गोदावरी

32. भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है?
उत्तर: कंचनजंगा

33. भारतीय मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी बिंदु क्या कहलाता है?
उत्तर: कन्याकुमारी

34. किस भारतीय राज्य को “पाँच नदियों की भूमि” कहा जाता है?
उत्तर: पंजाब

35. किस भारतीय राज्य में सुंदरबन मैंग्रोव वन स्थित है?
उत्तर: पश्चिम बंगाल

36. कौन सा राज्य अपने बैकवाटर के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: केरल

37. भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है और यह किस भाग में स्थित है?
उत्तर: थार रेगिस्तान, उत्तर-पश्चिमी भारत

38. किस राज्य को “भारत का चावल का कटोरा” कहा जाता है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश

39. किस भारतीय राज्य की आधिकारिक भाषा तमिल है?
उत्तर: तमिलनाडु

40. कौन सा भारतीय राज्य अपने प्रसिद्ध हिल स्टेशन शिमला के लिए जाना जाता है?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश

41. किस राज्य में वैली ऑफ़ फ्लावर्स नेशनल पार्क स्थित है?
उत्तर: उत्तराखंड

42. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है?
उत्तर: चिल्का झील

43. भारतीय राज्य कर्नाटक की आधिकारिक भाषा क्या है?
उत्तर: कन्नड़

44. कौन सा भारतीय शहर “गुलाबी शहर” के नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर: जयपुर

45. किस भारतीय नदी को “बंगाल का शोक” कहा जाता है?
उत्तर: दामोदर नदी

46. भारत में स्थित दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र कौन सा है?
उत्तर: सियाचिन ग्लेशियर

47. भारत में किस नदी को “जमुना” के नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर: यमुना

48. प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: राजस्थान

49. जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन राजधानियाँ क्या हैं?
उत्तर: श्रीनगर (गर्मी) और जम्मू (सर्दियाँ)

50. भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर: गंगा

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज

भारत का क्षेत्रफल कितना है?

32,87,263 वर्ग कि.मी.

1 डिग्री कितने मिनट के बराबर होता है?

1 डिग्री देशांतर 4 मिनट के बराबर होता है।

चांद पर एक दिन कितने घंटे का होता है?

पृथ्वी पर 24 घंटे, चंद्रमा पर 708.7 घंटे (29.53 पृथ्वी दिन) है।

भूगोल से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न क्यों महत्वपूर्ण हैं?

भूगोल से जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे आदि) में पूछे जाते हैं और सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में मदद करते हैं।

भूगोल से जुड़े प्रश्न किन विषयों को कवर करते हैं?

भूगोल में भौतिक भूगोल, विश्व और भारत का भूगोल, नदियाँ, पर्वत, महासागर, जलवायु, महाद्वीप, रेगिस्तान आदि शामिल होते हैं।

भूगोल के सामान्य ज्ञान प्रश्नों की तैयारी कैसे करें?

भूगोल की किताबें पढ़ें, मैप स्टडी करें, प्रैक्टिस क्विज़ हल करें और अपडेटेड सामान्य ज्ञान पर ध्यान दें।

आशा है आपको ये Geography Gk Questions in Hindi ब्लॉग पसंद आया होगा। GK से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

1 comment