Forest Guard Syllabus in Hindi: जानिए इस एग्जाम का सम्पूर्ण सिलेबस

1 minute read
Forest Guard Syllabus in Hindi

अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है। समय समय पर वन विभाग की ओर से बेरोजगार महिलाओं और पुरुषों के लिए फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती निकाली जाती है। इस भर्ती के इच्छुक कैंडिडेट इस ब्लॉग को पूरा अंत तक पढ़ सकते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको Forest Guard परीक्षा के साथ Forest Guard Syllabus in Hindi की सम्पूर्ण जानकारी भी देंगे। 

परीक्षा का नाम फारेस्ट गॉर्ड परीक्षा 
कंडक्टिंग बॉडी Indian Forest Service
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट ifs.nic.in/

फारेस्ट गार्ड कौन होते हैं?

फारेस्ट गार्ड यानी कि वन रक्षक जो वनों की देखभाल करते हैं। वन रक्षक का मुख्य काम वनों की कटाई को रोकना, जंगली जानवरों को वनों में घुसने से रोकना आदि है। फारेस्ट गार्ड को वन विभाग का सिपाही भी कहा जाता है। फारेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा का आयोजन भारतीय वन सेवा द्वारा किया जाता है। 

Forest Guard Syllabus in Hindi

इस ब्लॉग में Forest Guard Syllabus in Hindi की सम्पूर्ण जानकारी देंगे। वन विभाग की परीक्षा के प्रश्न पत्र में 4 अलग अलग खंड होते हैं, जिसका सिलेबस सेक्शन के अनुसार नीचे दिया गया है-

  1. सामान्य ज्ञान 
  2. गणित 
  3. पर्यावरण ,सामान्य विज्ञान, पारिस्थतिकी, जैव विवधता
  4. हिंदी भाषा 

Forest Guard Syllabus in Hindi- जनरल नॉलेज 

  • एनवायरनमेंट 
  • जूलॉजी 
  • प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
  • बॉटनी 
  • बेसिक कंप्यूटर 
  • भारतीय संस्कृति
  • जियोग्राफी 
  • केमिस्ट्री 
  • भारतीय संसद
  • बेसिक जी.के 
  • खेल-एथलीट 
  • पुस्तकें
  • इतिहास, संस्कृति, परंपरा और त्योहार
  • भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था 
  • भारतीय इतिहास 
  • विश्व में आविष्कार, वैज्ञानिक प्रगति विकास 
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 
  • बजट और पंचवर्षीय योजनाएँ 

Forest Guard Syllabus in Hindi- मैथ्स 

  • टेबल्स एंड ग्राफ्स 
  • बेसिक अरिथमेटिकल ऑपरेशन 
  • रिलेशनशिप्स विद नंबर 
  • वर्बल एंड फिगर क्लास्सिफ़िकेशन्स 
  • संपूर्ण संख्याओं की गणना
  • नंबर सीरीज 
  • रेशीओ एंड प्रोपोरशन 
  • डेसिमलस और फ्रैक्शंस
  • समानताएं और अंतर 
  • डिसिशन मेकिंग 
  • प्रॉफिट एंड लोस्स
  • टाइम , वर्क एंड डिस्टेंस 
  • स्पेस विसुअलाइसेशन 
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग 
  • ट्रिग्नोमेट्री 
  • अरिथमेटिक 
  • ज्योमेट्री 
  • ऐनालोजीस 
  • एल्जेब्रा, स्टेटिस्टिक्स, इंटरेस्ट 
  • परसेंटेज, एवरेज, डिस्काउंट 

Forest Guard Syllabus in Hindi- साइंस

  • फिजिक्स : भार, द्रव्यमान, आयतन, परावर्तन, अपवर्तन, पारदर्शिता, गति और गुरुत्वाकर्षण का नियम आदि।
  • केमिस्ट्री: रासायनिक प्रतिक्रिया, विभिन्न अम्ल, क्षार और गैस, नमक, धातु और अधातु, रासायनिक सूत्र संतुलन और उनके तथ्य आदि।
  • बायोलॉजी : मानव शरीर की संरचना, बैक्टीरिया और रोग और उनके लक्षण आदि।
  • सामाजिक, व्यवहारिक और अनुप्रयुक्त विज्ञान।

Forest Guard Syllabus in Hindi- हिंदी 

  • अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप
  • विलोमा शब्द
  • समानार्थी व पर्यायवाची शब्द
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
  • कहावतें व लोकोक्तियां 
  • संधि विच्छेद
  • क्रिया
  • रचना
  • सामान्य अशुद्धियाँ
  • शब्दों के स्त्रीलिंग, बहुवचन
  • किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन
  • मुहावरा व उनका अर्थ

फारेस्ट गार्ड एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न

वन विभाग की लिखित परीक्षा में 4 खंड होते हैं जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रथम भाग में सामान्य ज्ञान से 30 प्रश्न, द्वितीय भाग में गणित से 25 प्रश्न, तृतीय भाग में पर्यावरण, सामान्य विज्ञान, पारिस्थतिकी से संबंधित 25 प्रश्न और चतुर्थ भाग में 20 प्रश्न हिंदी भाषा से पूछे जाते है। 

प्रत्येक खंड में प्रश्न संख्या और कुल अंक का वितरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक 
सामान्य ज्ञान30 30 
गणित25 25 
सामान्य विज्ञान25 25 
हिंदी लैंग्वेज 20 20 

फारेस्ट गार्ड के लिए योग्यता क्या है?

अगर आप फारेस्ट गार्ड में भर्ती होना चाहते हैं तो आपको फारेस्ट गार्ड के लिए क्या योग्यता है इसके बारे में जानकारी होनी जरूरी है। Forest Guard Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको इस परीक्षा में बैठने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए इसके बारें में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।  

  • भर्ती होने वाले आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त संस्था /बोर्ड से 10 वीं / 12 वीं पास होना आवश्यक है। 
  • इसके अलावा आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य पिछड़े वर्ग की आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट निर्धारित की गयी है।  
  • फारेस्ट गार्ड बनने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना भी आवश्यक है। 
  • इसके लिए पुरुष उम्मीद्वार की ऊंचाई 163cm  निर्धारित की गयी है जबकि महिला उम्मीद्वार की ऊँचाई 150cm होनी चाहिए। 

फारेस्ट गार्ड के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

फारेस्ट गार्ड परीक्षा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को 3 चरणों में पूरा किया जाता है। जिसमें फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट, फिजिकल एफ्फिसिएन्सी टेस्ट और लिखित परीक्षा शामिल है। 

फारेस्ट गार्ड की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स 

अगर आप फारेस्ट गार्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए बेस्ट बुक्स की तलाश कर रहे हैं तो Forest Guard Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में आपको नीचे कुछ बुक्स के नाम दिए गए हैं जो आपके परीक्षा की तैयारी के लिए मददगार साबित हो सकती है। 

किताब का नाम लेखक यहाँ से खरीदे 
Forest Guard Exam Guide with Solved QuestionUnique New Bharti Publication यहाँ से खरीदे 
HSSC Forest Guard Preparation Book 2021Placement Skillsयहाँ से खरीदे 
Delhi Forest Guard Preparation Book Examinspect यहाँ से खरीदे 
MPPEB Forest Guard Preparation BookFawoयहाँ से खरीदे 
Uttarakhand Vanaarakshi Exam Preparation Study Material NotesTopper Notes यहाँ से खरीदे 

फारेस्ट गार्ड एग्जाम की तैयारी के लिए टिप्स

फारेस्ट गार्ड की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए Forest Guard Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में परीक्षा की तैयारी करने के कुछ टिप्स दिए गए हैं जो की निम्नलिखित है- 

  • किसी भी एग्जाम को क्लियर करने के लिए सबसे जरूरी है टाइम मैनेज करना। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एक टाइम टेबल जरूर बना लें और इसके अनुसार चलें। 
  • अपने कमजोर टॉपिक्स पर अधिक ध्यान देना। लेकिन ध्यान रखें कि किसी एक टॉपिक पर जरूरत से अधिक समय न लगाएं।  
  • सैंपल पेपर को ज्यादा से ज्यादा साल्व करें
  • शॉर्ट नोट्स तैयार करें
  • मॉक टेस्ट सॉल्व करें ताकि आप स्वयं का मूल्यांकन कर सकें।
  • सभी विषयों का रिविजन जरूर करें। 

FAQs

फॉरेस्ट गार्ड के एग्जाम में क्या क्या आता है?

फॉरेस्ट गार्ड के लिखित परीक्षा में मुख्य रूप से पांच विषय सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य हिंदी शामिल होते हैं।

फॉरेस्ट गार्ड की कितनी सैलरी होती है?

फॉरेस्ट गार्ड की औसतन मासिक सैलेरी ₹5200 से ₹20000 रूपये के बीच होती है।

फॉरेस्ट गार्ड के लिए कितनी हाईट चाहिए होती है?

फॉरेस्ट गार्ड में पुरुषों की हाईट 163 सेंटीमीटर, तो वहीं महिलाओं की हाईट 150 सेंटीमीटर होना चाहिए।

फॉरेस्ट गार्ड के लिए फिजिकल में दौड़ कितनी होती है?

फॉरेस्ट गार्ड के लिए फिजिकल पास करने के लिए लगभग 25 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है।

फॉरेस्ट गार्ड में मेडिकल कैसे होता है?

फॉरेस्ट गार्ड में आवेदन करने वालों का जिला चिकित्सालय में मेडिकल टेस्ट होता है।

आशा करते हैं कि आपको Forest Guard Syllabus in Hindi के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अन्य इंडियन एग्जाम से जुड़े सिलेबस को जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*