GSEB HSC Result 2023 : गुजरात 12वीं के आर्ट एंड कॉमर्स के छात्रों का रिजल्ट कल होगा जारी

1 minute read
GSEB HSC Result 2023 12th ke art and commerce ke chhatron ka result kal hoga jaari

गुजरात बोर्ड की परीक्षा में दिन-रात मेहनत करने वाले छात्रों का इंतज़ार कल खत्म हो रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों का इंतज़ार कल की रिजल्ट के साथ समाप्त हो जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष का रिजल्ट दिनांक 31 मई 2023 को नई सुबह के साथ जारी किया जाएगा, जिसको आप आधिकारिक वेबसाइट https://gseb.org/ पर चेक कर सकते हैं। आज की इस अपडेट में आपको गुजरात बोर्ड से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिलेगी, साथ ही रिजल्ट प्राप्त करने के स्टेप्स के बारे में जानने को मिलेगा।

जानिए कितने छात्रों ने दी 12वीं की परीक्षा

एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष गुजरात बोर्ड में लगभग 5.91 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें साइंस स्ट्रीम में लगभग कुल 1,07,663 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से लगभग 1,06,347 छात्रों ने परीक्षा दी थी। गौरतलब है कि इस वर्ष साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो चुका है, बोर्ड से प्राप्त जानकारी के दौरान इस वर्ष साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 65.58% रहा।

परीक्षा का नाम GSEB HSC Exam 2023
बोर्ड का नाम गुजरात सेकंड्री एंड हायर सेकंड्री एजुकेशन बोर्ड
परीक्षा की तिथियां 14 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक
कॉमर्स एंड आर्ट के छात्रों का रिजल्ट जारी होने की तिथि31 मई 2023
रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइटhttps://gseb.org/

जानिए कैसे देखें रिजल्ट

कॉमर्स एंड आर्ट वाले छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे “GSEB HSC Exam 2023” पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर/शीट नंबर को मांगी गई जगह पर भरें।
  • अब डिस्प्ले पर दिखाई दे रहे रिजल्ट को डाउनलोड करके अपने पास रखें।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*