बीटेक के बाद क्या करें? कोर्सेज, प्राइवेट और सरकारी नौकरियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
btech ke baad kya kare

बीटेक के बाद हायर स्टडीज, सरकारी नौकरी और प्राइवेट सेक्टर तीनों में करियर बनाया जा सकता है। हायर स्टडीज में MTech, MBA, MS या PhD जैसे कोर्स आते हैं। सरकारी नौकरी के लिए GATE, SSC JE, IES और PSU जैसी परीक्षाएं दी जा सकती हैं। और अगर सीधे काम शुरू करना है तो IT, मैन्युफैक्चरिंग, डेटा साइंस और AI जैसे सेक्टरों में बीटेक होल्डर्स की मांग हमेशा रहती है। इस लेख में इन सभी विकल्पों की पूरी जानकारी दी गई है जिसमें कोर्स, योग्यता, परीक्षा प्रक्रिया और सैलरी सब शामिल है।

बीटेक के बाद हायर स्टडीज़ लेवल के कोर्स

बीटेक के बाद हायर स्टडीज़ के कई विकल्प हैं। नीचे दिए गए कोर्सेज में से अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के हिसाब से कोई एक चुन सकते हैं।

कोर्स का नामकोर्स का प्रकारअवधिन्यूनतम योग्यताप्रवेश प्रक्रिया
मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech)पोस्टग्रेजुएट टेक्निकल कोर्स2 वर्षB.Tech/BE संबंधित ब्रांच मेंGATE, CUET-PG या यूनिवर्सिटी टेस्ट
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)मैनेजमेंट पोस्टग्रेजुएट कोर्स2 वर्षकिसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन (B.Tech मान्य)CAT, MAT, XAT आदि
मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc)पोस्टग्रेजुएट साइंस कोर्स2 वर्षB.Tech या संबंधित साइंस बैकग्राउंडIIT JAM / यूनिवर्सिटी एंट्रेंस
मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA)पोस्टग्रेजुएट2 – 3 वर्षB.Tech या गणित विषय के साथ ग्रेजुएशनNIMCET, CUET PG
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM)प्रोफेशनल डिप्लोमा1–2 वर्षB.Tech या अन्य संबंधित ग्रेजुएशन डिग्रीCAT/MAT/इंस्टीट्यूट टेस्ट
मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des)डिजाइन पोस्टग्रेजुएट2 वर्षB.Tech/Design backgroundCEED / NID DAT
PhD (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी)उच्चतम रिसर्च डिग्री3–6 वर्षM.Tech / MSc / MBAGATE/NET/यूनिवर्सिटी टेस्ट और इंटरव्यू

बीटेक के बाद विदेश में हायर स्टडीज़

बीटेक के बाद आप विदेश में एमएस या अन्य पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम करके अपने करियर को एक अलग दिशा दे सकते हैं। यूएसए, कनाडा, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया इसके लिए सबसे ज्यादा चुने जाने वाले देश हैं। कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसी फील्ड में विदेश से एमएस करने के बाद करियर के अच्छे अवसर मिलते हैं।

हर देश की अपनी अलग एडमिशन रिक्वायरमेंट्स होती हैं। यूएसए और कनाडा के लिए आमतौर पर जीआरई स्कोर, आईईएलटीएस या टोफेल और एक स्ट्रॉन्ग एसओपी की जरूरत होती है। जर्मनी में कई पब्लिक यूनिवर्सिटीज में ट्यूशन फीस बहुत कम होती है, लेकिन जर्मन लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी कुछ प्रोग्राम्स के लिए जरूरी हो सकती है।

कोर्सलोकप्रिय देशअवधिप्रमुख प्रवेश आवश्यकताएं
MS (मास्टर ऑफ साइंस)यूएसए, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया1.5 – 2 वर्षGRE, IELTS/TOEFL, SOP, LOR
MEng (मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग)यूएसए, कनाडा1 – 1.5 वर्षGRE, IELTS/TOEFL, SOP
MBA (विदेश में)यूएसए, कनाडा, यूके2 वर्षGMAT, IELTS/TOEFL, वर्क एक्सपीरियंस

बीटेक के बाद प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन कोर्स

बीटेक के बाद आप हायर स्टडीज़ लोवेल कोर्स करने के अलावा कम समय में पूरे किए जा सकने वाले प्रोफेशनल सर्टीफिकेशन कोर्सेज को भी चुन सकते हैं। इन कोर्सेज को आप 3 माह से 12 माह की अवधि में पूरा कर सकते हैं। यहाँ दिए गए कोर्सेज में से किसी भी एक कोर्स का चयन करके अपनी स्किल्स को अपडेट कर सकते हैं।

कोर्स का नामकोर्स का प्रकारअवधिन्यूनतम योग्यताजॉब प्रोफाइल
सर्टिफिकेट इन डेटा साइंस / मशीन लर्निंगप्रोफेशनल सर्टिफिकेशन3–12 माहबीटेक (CSE/आईटी/मैथ्स)डेटा साइंटिस्ट, ML इंजीनियर
क्लाउड कंप्यूटिंग सर्टिफिकेशन (AWS/Cloud)इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन3–6 माहबीटेक (IT/CS)क्लाउड इंजीनियर
सर्टिफिकेट इन साइबर सिक्योरिटीप्रोफेशनल कोर्स3–9 माहबीटेक (कोई भी शाखा)साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
सर्टिफिकेट इन फुल स्टैक वेब डेवलपमेंटस्किल बेस्ड कोर्स3–6 माहबीटेक या 12वींवेब डेवलपर
सर्टिफिकेट इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसएडवांस टेक कोर्स6–12 माहबीटेकAI इंजीनियर
सर्टिफिकेट इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)टेक्निकल सर्टिफिकेशन3–6 माहबीटेक (ECE/EE/CS)IoT इंजीनियर
सर्टिफिकेट इन CAD या CAM डिजाइनटेक्निकल डिजाइन कोर्स3–6 माहबीटेक (मैकेनिकल/सिविल)डिजाइन इंजीनियर
सर्टिफिकेट इन डिजिटल मार्केटिंगप्रोफेशनल कोर्स3–6 माहकिसी भी शाखा का बीटेकडिजिटल मार्केटर
सर्टिफिकेट इन रोबोटिक्स और ऑटोमेशनएडवांस टेक्निकल कोर्स6–12 माहबीटेक (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल)रोबोटिक्स इंजीनियर

बीटेक करने के बाद प्रमुख सरकारी नौकरियां

बीटेक करने के बाद आपके पास हायर स्टडीज और प्रोफेशनल कोर्सेज के अलावा सरकारी नौकरी के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत करने के विकल्प उपलब्ध रहते हैं। यहाँ कुछ प्रमुख सरकारी नौकरियों की सूची दी गई हैं, जिनमें से आप किसी भी एक सरकारी नौकरी को चुनकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –

पद का नामविभाग / भर्ती बोर्डन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES/ESE)संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.E./B.Tech
जूनियर इंजीनियर (JE)कर्मचारी चयन आयोग (SSC)संबंधित शाखा में डिग्री या डिप्लोमा (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल)
असिस्टेंट इंजीनियर (AE)राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC)संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में B.Tech
रेलवे जूनियर इंजीनियर (RRB JE)रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा
PSU इंजीनियर (एग्जीक्यूटिव/इंजीनियर)BHEL, NTPC, ONGC आदि (GATE के माध्यम से)B.E./B.Tech और GATE स्कोर
ISRO साइंटिस्ट/इंजीनियरभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)B.Tech (कम से कम 65% अंक)
DRDO Scientist ‘B’DRDO (RAC)B.E./B.Tech और GATE स्कोर
NIC साइंटिस्ट / टेक्नीकल अस्सिस्टेंटराष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)B.Tech (CS/IT/EC आदि)
इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्रीभारतीय सेनाB.Tech (विशेष शाखाओं में)
इंडियन नेवी / एयर फाॅर्स टेक्निकल ऑफिसरभारतीय नौसेना / वायु सेनाB.Tech (इंजीनियरिंग ब्रांच)
IAS / IPS / IFS (सिविल सेवा)UPSCकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (B.Tech मान्य)

बीटेक करने के बाद प्रमुख प्राइवेट नौकरियां

बीटेक करने के बाद आप प्रोफेशनल कोर्सेज, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम या सरकारी नौकरी में आवेदन करने के अलावा अपनी स्किल डेवलप करने के साथ-साथ प्रमुख कॉर्पोरेट कंपनियों या मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में विभिन्न जॉब्स पा सकते हैं। यहाँ निम्नलिखित टेबल में आप बीटेक करने के बाद प्रमुख प्राइवेट नौकरियों में भी आवेदन कर सकते हैं –

पद का नामअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
सॉफ्टवेयर इंजीनियरINR 8.8 लाख – INR 9.8 लाख
डेटा एनालिस्टINR 6.5 लाख – INR 7.2 लाख
सिविल साइट इंजीनियरINR 3.5 लाख – INR 3.9 लाख
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरINR 4.7 लाख – INR 5.2 लाख
क्लाउड इंजीनियरINR 8 लाख – INR 8.8 लाख
बिजनेस एनालिस्टINR 9.5 लाख – INR 10.5 लाख
वेब डेवलपरINR 4.4 लाख – INR 4.9 लाख

नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है, यह संस्थान, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

बीटेक के बाद स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप

बीटेक के बाद आप चाहें तो जॉब या हायर स्टडीज की जगह अपना खुद का स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं। Zepto, Razorpay और CRED जैसी कंपनियों के फाउंडर्स इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से ही आए हैं। अगर आपके पास कोई अच्छा आइडिया है तो IIT/NIT के इन्क्यूबेशन सेंटर्स, स्टार्टअप इंडिया और कई अर्ली-स्टेज फंडिंग प्रोग्राम्स की मदद से आप अपनी शुरुआत कर सकते हैं।

FAQs

बीटेक करने के बाद कौन सी जॉब लगती है?

बीटेक करने के बाद आप मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा एनालिस्ट, क्लाउड इंजीनियर, एआई/एमएल इंजीनियर, प्रोडक्ट मैनेजर, टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, सेल्स इंजीनियर, IES ऑफिसर और रेलवे इंजीनियर जैसी जॉब्स पा सकते हैं।

बीटेक के बाद सरकारी नौकरी कैसे पाएं?

बीटेक के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए आप GATE एग्जाम के माध्यम से PSU जॉब, SSC परीक्षा के माध्यम से JE जैसी जॉब्स, राज्यों के लोक सेवा आयोग (जैसे UPPSC, BPSC) की भर्ती प्रक्रिया से असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर जैसी जॉब्स और UPSC द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) में जॉब्स पा सकते हैं।

बीटेक के बाद कौन-कौन से शॉर्ट टर्म कोर्स फायदेमंद हैं?

बीटेक के बाद आप अपनी स्किल्स को अपडेट करने के लिए डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग फील्ड से रिलेटेड शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सेज की अवधि 3 से 12 माह के बीच हो सकती है, जिसकी अवधि इंस्टीट्यूट्स और फील्ड के अनुसार भिन्न-भिन्न हो सकती है।

बीटेक के बाद प्राइवेट जॉब कैसे पाएं?

बीटेक के बाद प्राइवेट जॉब पाने के लिए आप सबसे पहले अपनी टेक्निकल और सॉफ्ट स्किल्स को अपडेट करें, इसके बाद आप कैंपस प्लेसमेंट, जॉब पोर्टल्स और नेटवर्किंग के माध्यम से इंटरव्यू क्लियर करके अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

क्या बीटेक के बाद करियर बदल सकते हैं?

हाँ, बीटेक के बाद आप अपने करियर को आसानी से बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए आप इंजीनियरिंग के बाद MBA, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स या UPSC जैसी फील्ड को चुन सकते हैं।

संबंधित लेख पढ़ें:

भारत में केमिकल इंजीनियर कैसे बनें?माइनिंग इंजीनियरिंग क्या होता है?
मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बनें?इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कैसे बनें?


आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको बीटेक के बाद प्रमुख कोर्सेज और नौकरी के विकल्प की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर गाइड के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*