पोरस और सिकंदर का युद्ध कब हुआ था? 

1 minute read
पोरस और सिकंदर का युद्ध कब हुआ था?

पोरस और सिकंदर भारतीय इतिहास और विश्व इतिहास के दो महत्वपूर्ण शासक हुए हैं। इन दोनों का ही प्रभाव इतिहास में व्यापक रूप से देखने को मिलता है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की बहुत सी प्रतियोगिताओं पूछे जाते हैं। अत: ये दोनों ही शासक परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण बन जाते हैं। यहाँ पोरस और सिकंदर का युद्ध कब हुआ था? इस बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

पोरस और सिकंदर एक युद्ध 

सिकंदर 328 ईसा पूर्व में सिकंदर भारत में पोरस की सेना से भिड़ा, दोनों की सेना में भयंकर युद्ध हुआ, सिकंदर की सेना ने अपना पूरा जोर लगा दिया था। आखिर में सिकंदर की जीत हुई। सिकंदर पोरस के पराक्रम से बहुत प्रभावित हुआ और उसे वापिस राजा बना दिया। सिकंदर ने सिन्धु के पूर्व की तरफ बढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसकी सेना ने आगे बढने से मना कर दिया और वापिस लौटने को कहा। 325 ईसा पूर्व में सिकंदर ने ठीक होने के बाद अपनी सेना के साथ उत्तर की तरफ पर्शियन खाड़ी का रुख किया, उस समय बहुत से लोग बीमार पड़ गए, कुछ चोटिल हो गए, तो कुछ की मृत्यु हो गई। अपने नेतृत्व और प्रभाव को बनाए रखने के लिए उसने पर्शिया के प्रबुद्ध लोगों को मेक्डोनिया के प्रबुद्ध लोगों से मिलाने का सोचा, जिससे एक शासक वर्ग बनाया जा सके। इसी क्रम में उसने सुसा में उसने मेक्डोनिया के बहुत से लोगो को पर्शिया की राजकुमारियों से शादी करवाई।

पोरस से जुड़े रोचक तथ्य 

यहाँ पोरस से जुड़े रोचक तथ्य दिए जा रहे हैं : 

  • पोरस का साम्राज्य भारत के पंजाब से लेकर पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत तक फैला हुआ था। 
  • पोरस की वीरता से प्रभावित होकर विश्वविजेता सिकंदर ने उसका जीता हुआ राज्य उसे वापस लौटा दिया था और उससे मित्रता कर ली थी। 
  • कहा जाता है कि युद्ध में हारने के बाद जब पोरस को सिकंदर के सामने पेश किया गया तो सिकंदर ने उससे पूछा कि उसके साथ कैसा व्यवहार किया जाए? इस पर पोरस ने कहा कि वैसा ही जैसा एक राजा दूसरे राजा के साथ करता है। पोरस के इस जवाब ने सिकंदर को बहुत प्रभावित किया था। 
  • पोरस ने केवल 20,000 सैनिकों के साथ सिकंदर की 50,000 सैनिकों की विशाल सेना का सामना किया था।  

यह भी पढ़ें : पोरस का बेटा कौन था? 

सिकंदर से जुड़े रोचक तथ्य 

यहाँ सिकंदर से जुड़े रोचक तथ्य दिए जा रहे हैं : 

  • सिकंदर अपने घर का पहला लड़का था। इसलिए उसे यूनान का उत्तराधिकारी चुना गया।  
  • सिकंदर की मां उसके पिता की चौथी पत्नी थी। 
  • सिकंदर ने अपने एक सौतेले भाई को छोड़कर अपने सारे सौतेले भाइयों को मौत के घात उतार दिया था क्योंकि वह उसके शासक बनने की राह में आ रहे थे। 
  • सिकंदर का कोई वारिस नहीं था। उसके मरने के बाद उसके राज्य को उसके सामंतों ने आपस में बाँट लिया था। 
  • सिकंदर की मृत्यु मात्र 32 वर्ष की आयु में हो गई थी। 

यह भी पढ़ें : सिकंदर भारत कब आया था? 

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में पोरस और सिकंदर का युद्ध कब हुआ था?  इस बारे में पता चल गया होगा। इसी प्रकार के अन्य ऐतिहासिक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*