दिल्ली सरकार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेज के उद्धार के लिए जारी किए INR 100 करोड़

1 minute read
Delhi govt ne delhi university ke 12 college ke uddhaar ke liye jaari kiye 100 crore

दिल्ली सरकार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के तहत अपने फुली फंडेड 12 कॉलेजों के लिए पहली तिमाही (first quarter) में INR 100 करोड़ जारी किए हैं। 13 अप्रैल 2023 को दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार आने के बाद से इन कॉलेजों को एलोकेटेड बजट में 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है, जो शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में कई यूनिवर्सिटी हैं, जो दिल्ली सरकार की उच्च शिक्षा प्रणाली में शामिल हैं, जिनमें अंबेडकर यूनिवर्सिटी, DTU, NSUT, DSEU आदि शामिल हैं। इन सभी के अलावा, दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेज भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिल्ली में उच्च शिक्षा, जो पूरी तरह से केजरीवाल सरकार द्वारा फुली फंडेड है। ये कॉलेज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वे दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए काम करते हैं।

आतिशी ने आगे कहा, “वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार द्वारा INR 400 करोड़ की राशि एलोकेट की गई है, इसमें से INR 100 करोड़ की पहली तिमाही आज जारी की जा रही है।”

फंड एलोकेशन

इस वर्ष इन 12 कॉलेज को INR 400 करोड़ की राशि एलोकेट की गई है।

इन वर्षों में इन कॉलेजों को किए गए आवंटन इस प्रकार हैं:

  • 2014-15: INR 132 करोड़
  • 2015-16: INR 147 करोड़
  • 2016-17: INR 156 करोड़
  • 2017-18: INR 171 करोड़
  • 2018-19: INR 213 करोड़
  • 2019-20: INR 235 करोड़
  • 2020-21: INR 265 करोड़
  • 2021-22: INR 308 करोड़
  • 2022-23: INR 361 करोड़

दिल्ली सरकार द्वारा पूरी तरह से फंडेड 12 कॉलेजों की लिस्ट-

  1. आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी
  2. अदिति यूनिवर्सिटी
  3. भगिनी निवेदिता यूनिवर्सिटी
  4. भास्कराचार्य यूनिवर्सिटी
  5. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज
  6. डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज
  7. इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान संस्थान
  8. केशव यूनिवर्सिटी
  9. महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी
  10. महर्षि वाल्मीकि शिक्षा कॉलेज
  11. शहीद राजगुरु कॉलेज
  12. शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज

महत्वपूर्ण न्यूज़ अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*