UP बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए सरकारी जॉब्स के लिए बेस्ट एग्ज़ाम्स

1 minute read
UP board ke vidyarthiyo ke liye sarkari jobs ke liye best exams

2022 – 2023 सत्र  का UP बोर्ड का कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है।  अधिकतर विद्यार्थी अब आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में एडमिशन लेने के बारे में सोच रहे होंगे। लेकिन कुछ विद्यार्थी ऐसे भी होंगे जो आगे पढ़ाई जारी न करके जॉब करने के बारे में सोच रहे होंगे।  कुछ लोग आर्थिक स्थिति के कारण जल्दी जॉब करने के बारे में सोच रहे होंगे।  यहाँ 12 वीं के बाद सरकारी जॉब्स के लिए बेस्ट एग्ज़ाम्स के ऑप्शंस दिए जा रहे हैं।  इनकी तैयारी करके आप एक अच्छी सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते है।  

UP बोर्ड़ के स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट सरकारी जॉब्स एग्ज़ाम्स की लिस्ट 

UP बोर्ड के स्टडेंट्स के लिए बेस्ट सरकारी जॉब्स एग्ज़ाम्स की लिस्ट इस प्रकार है : 

  • एसएससी सीएचएसएल : यह 12वीं के बाद दिया जाने वाला सबसे अधिक प्रचलित एग्जाम है।  हर साल हज़ारों कैंडिडेट्स इस एग्जाम में बैठते हैं।  इस एग्ज़ाम की खासियत यह है कि  इसे पास करने के बाद कैंडिडेट को सीधे दिल्ली में मंत्रालयों या सचिवालयों में मल्टी टास्किंग स्टाफ की पोज़ीशन पर सरकारी जॉब मिलती है। इसका एग्जाम तीन चरणों में आयोजित की जाती है : 
  1. ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर 
  2. डिस्क्रिप्टिव टाइप पेपर 
  3. कम्प्यूटर स्किल टेस्ट 
  • एसएससी स्टेनोग्राफर : इस नौकरी के लिए भी स्टाफ सलेक्शन कमीशन की परीक्षा के द्वारा ही चयन किया जाता है।  इसके लिए कैंडिडेट को 12वीं के बाद बस एक स्टेनोग्राफर का डिप्लोमा करना होता है।  इसके बाद भी अधिकतर कैंडिडेट्स की पोस्टिंग केंद्र सरकार के मंत्रालयों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों में ही की जाती है।  इसका एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है : 
  1. टीयर 1 : एसएससी स्टेनोग्राफर के टीयर 1 के एग्जाम में जनरल इंग्लिश, रीज़निंग और मैथ्स से सम्बंधित क्वेश्चंस पूछे जाते हैं।  
  2. टीयर 2 : एसएससी स्टेनोग्राफर के टीयर 2 के एग्जाम में कैंडीडेट की स्किल्स चेक की जाती हैं। कैंडिडेट को विभिन्न स्पीच और डिक्टेशन दिए जाते हैं और उसे उनके लिए शार्टहैंड राइटिंग लिखनी होती है।  
  • असिस्टेंट लोको पायलट : अगर आपने 12वीं की परीक्षा साइंस और मैथ्स विषयों के साथ की है तो आप भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसका एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है : 
  1. स्टेज 1 एग्जाम : इसमें मैथ्स, जीके, करेंट अफेयर्स, जनरल साइंस आदि विषयों से संबंधित क्वेश्चंस पूछे जाते हैं।  
  2. स्टेज 2 एग्जाम : इसमें भी मैथ्स, जीके, करेंट अफेयर्स, जनरल साइंस आदि विषयों से संबंधित क्वेश्चंस पूछे जाते हैं।  
  • भारतीय सेना : अगर आपके अंदर देशभक्ति का जज़्बा है तो आपके लिए भारतीय सेना से बेहतर कोई जॉब नहीं हो सकती।  इसके लिए आपके पास बस अच्छी फिटनेस और अच्छी हाइट होनी चाहिए।  भारतीय सेना के भर्ती परीक्षा के लिए तीन चरणों से गुजरना होता है : 
  1. लिखित परीक्षा : लिखित परीक्षा में मैथ्स, रीज़निंग, जीके, कंप्यूटर, जनरल साइंस आदि विषयों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।  
  2. फिज़िकल फिटनेस टेस्ट : इसमें कैंडिडेट की शारीरिक दक्षता जैसे लम्बाई, छाती की चौड़ाई और दौड़ आदि की जाँच की जाती है।  
  3. मेडिकल टेस्ट : इस टेस्ट में यह देखा जाता है कि कैंडिडेट मेडिकली फिट है या नहीं। 
  • एसबीआई क्लर्क : एसबीआई भारत का सबसे बड़ा बैंक है।  इसमें क्लर्क के रूप में नौकरी पाना एक बड़ी बात मानी जाती है। इसका एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है : 
  1. प्रिलिम्स एग्जाम : इसमें इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीज़निंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।  
  2. मेंस एग्जाम : इसमें इंग्लिश लैंग्वेज, मैथ्स, रीज़निंग, कम्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस और फाइनेंशियल नॉलेज से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।  
  • राज्य सरकार के विभागों में निकलने वाली नौकरियाँ : राज्य सरकारें 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए विभिन्न विभागों में ग्रुप सी और ग्रुप डी की पोस्ट के लिए समय समय पर नौकरियों के लिए भर्ती से सम्बंधित नोटिफिकेशन जारी कर सकते हैं।  इन नौकरियों में अच्छी सैलरी के साथ साथ सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को केवल एक लिखित परीक्षा देनी होती है।  परीक्षा में जनरल इंग्लिश, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, कंप्यूटर ज्ञान, करेंट अफेयर्स रीज़निंग और मैथ्स अदि से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।  

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*