CBSE Result Kaise Nikale: कक्षा 10 और 12 के छात्रों ने इस वर्ष CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लिया है और अब अपने-अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कक्षा 10 की परीक्षाएँ 15 फरवरी 2025 से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएँ 15 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक चली थीं।
पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर, CBSE कक्षा 12 के परिणाम मई 2025 में घोषित होने की संभावना है। इस वर्ष भी परिणाम भी इसी अवधि में जारी होने की उम्मीद है।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर नियमित रूप से जाँच करें। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार CBSE रिजल्ट मई के पहले या दुसरे सप्ताह में ही जारी किया जा सकता है।
CBSE रिजल्ट कैसे निकालें?
CBSE बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड (CBSE Result Kaise Nikale) करने के लिए स्टेप्स यहाँ दिए गए हैं:
- CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज खुलने पर “एग्जाम” या “रिजल्ट” सेक्शन खोजें।
- कक्षा 10 या कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2025 के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए फ़ील्ड में अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अपनी डिटेल्स दर्ज करने CBSE बाद, “सबमिट” या “रिजल्ट जांचें” बटन पर क्लिक करें।
- 2025 के लिए आपके CBSE कक्षा 10 या कक्षा 12 बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- आप भविष्य के उपयोग के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
SMS के माध्यम से कैसे चेक करें CBSE बोर्ड रिजल्ट?
SMS के माध्यम से भी CBSE बोर्ड रिजल्ट चेक किया जा सकता है, जो इस प्रकार हैं:
- CBSE12 (रोल नंबर) (जन्मतिथि) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर) और इसे 7738299899 नंबर पर भेजें।
- जन्म तिथि का प्रारूप DDMMYYYY होना चाहिए।
- इसके बाद छात्रों को उनके मार्क्स की सब्जेक्ट वाइज लिस्ट के साथ एक SMS प्राप्त होगा। उन्हें तुरंत संदर्भ के लिए CBSE कक्षा 12 रिजल्ट 2025 को सुरक्षित करना होगा।
यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (2 May) : स्कूल असेंबली के लिए 2 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां
CBSE के बारे में
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) को 1921 में स्थापित किया गया था। इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है। 1929 में भारत सरकार ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड नामक एक संयुक्त बोर्ड की स्थापना की। CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जो परीक्षा आयोजित करता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भारत में सार्वजनिक और निजी स्कूलों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है, जिसका प्रबंधन भारत सरकार द्वारा किया जाता है।
उम्मीद है कि CBSE Result Kaise Dekhe के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।
-
6th class ke liye result
-
आदित्य जी कमेंट करने के लिए धन्यवाद, CBSE 6th कक्षा का रिजल्ट स्कूल स्तर पर घोषित किया जाता है, क्योंकि 6th क्लास के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होती। आपको रिजल्ट की जानकारी के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए। ऐसे ही हमारी वेबसाइट https://leverageedu.com/blog/hi/ के साथ जुड़े रहें।
-
2 comments
6th class ke liye result
आदित्य जी कमेंट करने के लिए धन्यवाद, CBSE 6th कक्षा का रिजल्ट स्कूल स्तर पर घोषित किया जाता है, क्योंकि 6th क्लास के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होती। आपको रिजल्ट की जानकारी के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए। ऐसे ही हमारी वेबसाइट https://leverageedu.com/blog/hi/ के साथ जुड़े रहें।