CBSE Board Result 2024 : जानिए 10वीं बोर्ड रिज़ल्ट के बाद आर्ट्स स्ट्रीम लेने के फायदे

1 minute read
CBSE Board Result 2024 janiye 10vi board result ke bad arts stream lene ke fayde

इस समय CBSE बोर्ड क्लासेज के बच्चों को 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट्स का इंतज़ार है। एक अनुमान के मुताबिक़ CBSE मई के पहले दो हफ़्तों के अंदर 10वीं और 12वीं के रिज़ल्ट्स (CBSE Board Result 2024) जारी कर सकता है। 10वीं के बाद सबसे बड़ी चिंता स्टूडेंट्स को इस बात की रहती है कि वे 10वीं के बाद किस स्ट्रीम का चुनाव करें ? जो सब्जेक्ट्स आप 10वीं के बाद लेते हैं वे ही आगे चलकर आपके करियर की नींव तैयार करते हैं। इसलिए 10वीं के बाद स्ट्रीम का चुनाव बहुत सोच समझकर करना चाहिए।  यहाँ 10वीं के बाद आर्ट्स स्ट्रीम लेने के कुछ फायदे बताए जा रहे हैं।  ये आपकी 10वीं के बाद आर्ट्स लेने के निर्णय को सही दिशा देने में मदद करेंगे।  

CBSE Board Result 2024: 10वीं बोर्ड रिज़ल्ट के बाद आर्ट्स स्ट्रीम लेने के फायदे 

10वीं बोर्ड रिज़ल्ट के बाद आर्ट्स लेने  के फायदे इस प्रकार हैं : 

  • 10वीं के बाद आर्ट्स लेने के कई फायदे होते हैं, जैसे कॉमर्स और साइंस के मुकाबले आर्ट्स लेने वाले छात्रों पर दबाव कम रहता है।
  • आर्ट्स स्ट्रीम चुनने से छात्रों को ट्यूशन या कोई क्लासेज लेने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है।
  • सबसे बड़ा फायदा यह है कि आर्ट्स के छात्र सिविल सर्विसेज जैसे IAS, IPS आदि के परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कि आर्ट्स के सब्जेक्ट्स से सम्बंधित प्रश्न  सिविल सर्विसेज में से पूछे जाते हैं।
  • कॉमर्स और साइंस के मुकाबले आर्ट्स में विषय या कोर्स करने पर फीस भी कम रहती है।

CBSE Board Result 2024:  10वीं बोर्ड रिज़ल्ट के बाद आर्ट्स स्ट्रीम लेने का निर्णय कैसे लें? 

नीचे कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप 10वीं के बाद आर्ट्स लेने अपने निर्णय को पक्का कर सकते हैं : 

  • अपने इंट्रेस्ट को जाने : आपको सबसे पहला यह जानना होगा कि आपका इंट्रेस्ट वास्तव में है किस तरफ। यदि आपको भाषा, ड्राइंग, इतिहास, साहित्य, किस्से कहानियां, पॉलिटिकल साइंस आदि के बारे में पढ़ना अच्छा लगता है तो आप बिना किसी संकोच के 10वीं के बाद आर्ट्स स्ट्रीम का चुनाव कर सकते हैं।  
  • अपनी क्षमताओं को पहचानें : सबसे पहले आपको अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा।  ज़रूरी नहीं है कि आपका बेस्ट फ्रेंड कॉमर्स ले रहा है तो आप भी कॉमर्स ही ले लें।  सबकी क्षमताएं अलग अलग होती हैं।  हो सकता है कि आपका बेस्ट फ्रेंड हिसाब करने में अच्छा हो इसलिए कॉमर्स लेना चाह रहा हो। लेकिन अगर आपका बेसिक मैथ्स कमजोर है और आप केवल यारी दोस्ती निभाने के लिए कॉमर्स ले लेते हैं फिर तो आप अपने जीवन के साथ खिलवाड़ ही करेंगे।  
  • 10वीं बोर्ड मार्क्स के आधार पर निर्णय लें : आप 10वीं बोर्ड मार्क्स के आधार पर भी निर्णय ले सकते हैं।  अगर आपके मार्क्स आर्ट्स सब्जेक्ट में वास्तव में अच्छे हैं तो आपको 10वीं के बाद आर्ट्स ही लेनी चाहिए।  
  • अपने टीचर की मदद लें : अगर आप सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि आपको 10वीं के बाद आर्ट्स स्ट्रीम लेनी चाहिए या नहीं तो आप इस बारे में अपने टीचर से सलाह कर ले सकते हैं। टीचर आपको अपने अनुभव के आधार पर बेहतर गाइड कर पाएंगे।  

CBSE Board Result 2024: CBSE बोर्ड में उपलब्ध आर्ट्स स्ट्रीम के मुख्य सब्जेक्ट्स 

CBSE बोर्ड में आर्ट्स स्ट्रीम के मुख्य सब्जेक्ट्स इस प्रकार हैं : 

  • जियोग्राफी
  • सोशल साइंस
  • इकोनॉमिक्स
  • संस्कृत
  • सोशियोलॉजी
  • साइकोलॉजी
  • हिस्ट्री
  • इंग्लिश
  • फिलॉसफी
  • ड्राइंग

CBSE Board Result 2024: आर्ट्स स्ट्रीम से सम्बंधित बेस्ट करियर ऑप्शंस 

किसी भी करियर को कोई भी स्टूडेंट उसमें उपलब्ध करियर की संभावनाओं के आधार पर ही चुनता है। जिस स्ट्रीम में बेहतर करियर प्रोफ़ाइल और अच्छी सैलरी की संभावनाएं होती हैं अधिकतर स्टूडेंट्स उसी स्ट्रीम को चुनना पसंद करते हैं।  यहाँ आर्ट्स स्ट्रीम से जुड़े बेस्ट करियर ऑप्शंस की लिस्ट दी जा रही है। इसकी मदद से आप अपने 10वीं के बाद आर्ट्स स्ट्रीम को चुनने के फैसले को और सुनिश्चित कर सकते हैं : 

  • फैशन डिजाइनिंग : अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है तो आप 10वीं के बाद ड्राइंग लेकर भविष्य में फैशन डिजाइनर बन सकती है।  इसमें ग्लैमर के साथ साथ अच्छा पैसा भी है।  
  •  जर्नलिज़्म : जर्नलिज़्म भी आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन में से एक है।  अगर आप लिखने में अच्छे हैं तो आप जर्नलिस्ट बन सकते हैं।  
  • सिविल सर्वेंट : अगर आप हिस्ट्री और पोलिटिकल साइंस जैसे सब्जेक्ट्स में अच्छे हैं तो आप आगे जाकर आईएएस और पीसीएस अधिकारी बन सकते हैं। एक आईएएस अधिकारी को अच्छी सैलरी के साथ साथ सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।  
  • वकील : आप चाहे तो भविष्य में बीए एलएलबी करके वकील भी बन सकते हैं।  एक वकील को अच्छी कमाई के साथ साथ समाज में बहुत इज़्ज़त भी मिलती है।  
  • हिंदी अधिकारी  : अगर आप हिंदी भाषा  में अच्छे हैं तो आप भारत सरकार के किसी विभाग में हिंदी अधिकारी भी बन सकते हैं।  एक हिंदी अधिकारी क्लास वन ऑफिसर होता है।  उसे अच्छे वेतन के साथ साथ कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।

HPBose Results 2024 Live : हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज हो सकता है जारी

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को CBSE Board Results 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*