CBSE Board Exams 2024 : फरवरी में शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जल्द जारी होगी डेटशीट

1 minute read
CBSE Board Exams 2024: CBSE ne practical exams me subject-wise marks distribution ke liye Important notice release kiya hai

CBSE बोर्ड ने बोर्ड एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी है। कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सैंपल पेपर जारी करने के बाद बोर्ड जल्द ही डेटशीट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम (CBSE Board Exams 2024) 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगे। 

हालांकि इस संबंध में अभी तक ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। CBSE Board Exams 2024 की डेटशीट जारी होने के बाद CBSE की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2024 : 10वीं, 12वीं के प्राइवेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

CBSE Board Exams 2024 50 से भी अधिक विषयों के लिए आयोजित किए जाएंगे। CBSE बोर्ड एग्जाम में हर वर्ष लाखों स्टूडेंट्स भाग लेते हैं और बीते वर्ष 21 लाख से अधिक बच्चों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। 

CBSE Board Exams 2024 : february me start honge cbse board exams

इस डेट से शुरू हो सकते हैं प्रैक्टिकल एग्जाम

बोर्ड के अनुसार, 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक होने की संभावना है और 12वीं के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 तक का अनुमान है। दोनों कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक आयोजित की जा सकती हैं। 

CBSE 10वीं परीक्षा 2024 की संभावित तारीखें

बीते वर्षों के एनालिसिस के अनुसार CBSE 10वीं परीक्षा 2024 की संभावित तारीखें इस प्रकार हैंः

CBSE बोर्ड (10वीं)संभावित तारीखें
प्रैक्टिक्ल एग्जाम की शुरुआत2 जनवरी से 2024
एडमिट कार्डफरवरी 2024
बोर्ड एग्जाम की शुरुआत15 फरवरी 2024
बोर्ड एग्जाम समाप्ति21 मार्च 2024
रिजल्ट की घोषणाजुलाई 2024

CBSE 12वीं परीक्षा 2024 की संभावित तारीखें

बीते वर्षों के एनालिसिस के अनुसार CBSE 12वीं परीक्षा 2024 की संभावित तारीखें इस प्रकार हैंः

CBSE बोर्ड (12वीं)संभावित तारीखें
प्रैक्टिक्ल एग्जाम की शुरुआत2 जनवरी से 2024
एडमिट कार्डफरवरी 2024
बोर्ड एग्जाम की शुरुआत17 फरवरी 2024
बोर्ड एग्जाम समाप्ति10 अप्रैल 2024
रिजल्ट की घोषणाजुलाई 2024

CBSE बोर्ड के बारे में

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) भारत में सार्वजनिक और निजी स्कूलों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है, जिसका नियंत्रण और प्रबंधन भारत सरकार द्वारा किया जाता है। इसकी स्थापना 1929 में की गई थी और इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*