CBSE 10th, 12th Board Exam 2025 Admit Card Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbse.gov.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया है। एडमिट कार्ड को स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है।
सीबीएसई बोर्ड के नियमित छात्रों को स्कूल से एडमिट कार्ड लेना होगा। निजी छात्र सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, विषय, रोल नंबर, संबंधित परीक्षा तिथियां, परीक्षा और विषय कोड और परीक्षा के दौरान छात्रों के आचरण के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे।
इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 44 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सीबीएसई के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।
CBSE एडमिट कार्ड 2025: कैसे डाउनलोड करें?
CBSE एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-
- चरण 1 – CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- चरण 2 – परीक्षा संगम लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3 – एक नया पेज खुलेगा और आपको स्कूल लिंक पर क्लिक करना होगा।
- चरण 4 – इसके बाद प्री एग्जाम एक्टिविटीज लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 5- बाद में CBSE बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 6 – लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- चरण 7 – आपका CBSE बोर्ड एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- चरण 8 – एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें। आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
CBSE 10th, 12th Board Exam 2025 Admit Card Released डायरेक्ट लिंक
CBSE Board Exam 2025 की तारीखें
CBSE की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। तारीखें निम्नलिखित हैं:
- कक्षा 10वीं: 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक।
- कक्षा 12वीं: 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक।
- प्रैक्टिकल परीक्षाएं:
- सर्दियों के स्कूलों में: 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024।
- अन्य स्कूलों में: 1 जनवरी 2025 से।
अब आपको पता चल गया है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड (CBSE 10th, 12th Board Exam 2025 Admit Card Released) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। बोर्ड एग्जाम्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।