बोली का पर्यायवाची शब्द |Boli ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए बोली के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
Boli ka Paryayvachi Shabd

बोली के पर्यायवाची शब्द वाणी, बानी,भाषा,बोलचाल और ज़ुबान होते हैं। यहां हम बोली के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं,बोली के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और ब वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों,वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

बोली का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां बोली के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. वाणी 
  2. बानी 
  3. भाषा 
  4. बोलचाल 
  5. ज़ुबान 

यह भी पढ़ें :

बोली के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

बोली के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. वह तुम्हारी बोलचाल नहीं समझ पाएगा। 
  2. मुझे अंग्रेजी भाषा सीखनी है। 
  3. उर्दू एक बहुत ही तमीज वाली ज़ुबान है। 
  4. जिस व्यक्ति का अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं होता वह वाचाल कहलाता है। 
  5. भारत में हर पांच कोस पर लोगों की बानी बदल जाती है। 

ब से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

ब से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. बचपन का पर्यायवाची शब्द – बचपना, बाल्यावस्था, लड़कपन, बालपन, बाल्यकाल, बच्चापन।
  2. ब्रह्मा का पर्यायवाची शब्द – पितामह, आत्मभू, विधाता, चतुरानन, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ।
  3. बालिका का पर्यायवाची – शब्द लड़की, युवती, बाला, अंगजा, दुहिता, नवयुवती, बेटी, बच्ची, पुत्री, कन्या।
  4. बसंत का पर्यायवाची शब्द – माधव, सुरभि, बहार, ऋतुपति, पुष्पसमय, कुसुमाकर, कुसुमकाल, मधुमास, 
  5. बाल का पर्यायवाची शब्द – केश, चिकुर, चूल, कच, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*