Azerbaijan Facts : अजरबैजान से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Azerbaijan facts in hindi (1)

अजरबैजान पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया के चौराहे पर स्थित एक देश है। इसकी सीमा पूर्व में कैस्पियन सागर, उत्तर में रूस, उत्तर पश्चिम में जॉर्जिया, पश्चिम में आर्मेनिया और दक्षिण में ईरान से लगती है। इस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर बाकू है, जो अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह देश अपने तेल और गैस भंडार के लिए भी प्रसिद्ध है, जो इसकी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा अज़रबैजानी है और धर्म की बात करें तो यहाँ की अधिकांश आबादी इस्लाम का पालन करती है, जिसमें एक महत्वपूर्ण संख्या शिया मुसलमानों की है। अजरबैजान अपने पारंपरिक संगीत, विशेष रूप से मुग़म और अपने जीवंत कालीन बुनाई उद्योग के लिए भी जाना जाता है। अजरबैजान के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Azerbaijan Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

Azerbaijan Facts in Hindi – अजरबैजान से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार अजरबैजान से जुड़े रोचक तथ्य (Azerbaijan Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. अजरबैजान का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ अजरबैजान है। 
  2. अजरबैजान की राजधानी बाकू (Baku) है। 
  3. अजरबैजान की आधिकारिक भाषा आज़रबाइजानी (Azerbaijani) है। 
  4. अजरबैजान की करंसी अज़रबैजानी मैनेट्स (Azerbaijani manats) है। 
  5. BBC की साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार अजरबैजान का क्षेत्रफल 86,600 वर्ग किमी है। 

  1. BBC की साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार अजरबैजान की जनसंख्या 10.3 मिलियन है। 
  2. अजरबैजान की सीमा रूस, जॉर्जिया, आर्मेनिया और ईरान से लगती है।
  3. अजरबैजान को ‘लैंड ऑफ फायर’ के नाम से भी जाना जाता है। 
  4. अजरबैजान रूस से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा करके लोकतंत्र बनने वाला पहला मुस्लिम-मेजॉरिटी देश है। 
  5. लघु पुस्तकों का विश्व का सबसे बड़ा संग्रह अजरबैजान में है। 
  6. दुनिया का पहला तेल टैंकर जहाज ‘जोरोस्टर’ अजरबैजान के बाकू से चला था। 
  7. विश्व के आधे से अधिक मिट्टी के ज्वालामुखी अजरबैजान में हैं। 
  8. 30 अगस्त को अजरबैजान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 
  9. अजरबैजान के क्षेत्र में तीन पर्वत श्रृंखलाएँ – ग्रेटर काकेशस, लेसर काकेशस और तालिश पर्वत हैं।
  10. कुर नदी (Kur river) अजरबैजान की सबसे बड़ी नदी है। 
  11. अजरबैजान का राष्ट्रीय ध्वज में हल्का नीला रंग तुर्क विरासत को दर्शाता है, लाल रंग राज्य की आधुनिकता और प्रगति को दर्शाता है और हरा रंग इस्लामी संस्कृति को दर्शाता है।
  12. अजरबैजान के संस्थापक महम्मद अमीन रसूलज़ादेह (Mahammad Amin Rasulzadeh) है। 

Azerbaijan National Symbols Facts in Hindi – अजरबैजान के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

अजरबैजान के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. अजरबैजान का राष्ट्रीय पशु कराबाख घोड़ा (Karabakh horse) है। 
  2. अजरबैजान का राष्ट्रीय पक्षी कैस्पियन स्नोकॉक (Caspian Snowcock) है। 
  3. अजरबैजान का राष्ट्रीय फूल खरी बुलबुल (khari bulbul) है। 
  4. Azərbaycan marşı अजरबैजान का राष्ट्रीय गान है। 
  5. प्लोव चावल पर आधारित व्यंजन है और इसे अज़रबैजान का राष्ट्रीय व्यंजन माना जाता है।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Azerbaijan Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*