Assam HSLC 10th Result 2024: sebaonline.org पर करें चेक

1 minute read
Assam HSLC 10th Result 2024

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने आज यानि 20 अप्रैल, 2024 को असम HSLC 10वीं रिजल्ट 2024 जारी कर दिए हैं। जो कैंडिडेट्स मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे SEBA असम की ऑफिशियल वेबसाइट – sebaonline.org पर SEBA कक्षा 10 के परिणाम देख सकते हैं।

कक्षा 10 बोर्ड EAM रिजल्ट अन्य ऑफिशियल वेबसाइटों पर भी देखा जा सकता है, जिनमें शामिल हैं-resultsassam.nic.in, assamonline.in और assamresult.in।

वे सभी कैंडिडेट्स जो राज्य में असम HSLC परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Today’s Current Affairs in Hindi | 20 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

Assam HSLC 10th Result 2024 कैसे चेक करें?

  • Resultassam.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध असम 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बोर्ड के अधिकारियों ने पास पर्सेंटेज, टॉपर्स के नाम, लिंग के अनुसार पास पर्सेंटेज, प्रभाग के अनुसार पर्सेंटेज और अन्य इनपुट साझा किए।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (20 April) : स्कूल असेंबली के लिए 20 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

राज्य में SEBA 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई: पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक. सुबह की पाली में 8.55 से 9 बजे तक और दोपहर की पाली में 1.25 से 1.30 बजे तक पांच मिनट का अतिरिक्त समय केवल प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार SEBA असम की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

उम्मीद है कि Assam HSLC 10th Result 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*