Agni ka Paryayvachi Shabd : जानिए अग्नि का पर्यायवाची शब्द क्या हैं, साथ ही जानिए कैसे करें इनका वाक्य में प्रयोग

1 minute read
Agni ka Paryayvachi Shabd

अग्नि जिसको पवित्रता का प्रतीक भी माना जाता है और जिस अग्नि पर मानव जीवन आधारित होता है। उसी अग्नि का पर्यायवाची शब्द विद्यार्थियों को अवश्य पता होना चाहिए। विद्यार्थियों को भाषा की समझ के साथ-साथ, भाषा में उपयोग होने वाले शब्दों के बारे में भी अवश्य पता होना चाहिए क्योंकि इसी के आधार पर भाषा को आसानी से समझा और सीखा जा सकता है। भाषा में प्रयोग किए जाने वाले शब्दों में ही समानार्थी शब्द / पर्यायवाची शब्द बनते हैं, समानार्थी अथवा पर्यायवाची शब्दों की जानकारी रखने पर आपके पास शब्दों का भंडार होता है। Agni ka Paryayvachi Shabd के माध्यम से आपको आपको इस पोस्ट में देखने के लिए मिलेगा, जो कि निम्नलिखित है-

  • आग
  • दहन
  • ज्वाला
  • वैश्वानर
  • ज्वलन
  • अनल
  • शुचि
  • धूमकेतु
  • पावक
  • हुताशन
  • कृशानु आदि।

अग्नि का पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग

Agni ka Paryayvachi Shabd का वाक्यों में प्रयोग कुछ इस प्रकार किया जा सकता है;

  • यज्ञ की पवित्र अनल में पूर्णाहुति देने का समय आ गया है।
  • रवि ने अपनी बुराइयों को आज दहन कर डाला।
  • 72 घंटे बाद लगी भीषण आग पर काबू पाया गया।
  • रोहन की आँखों में क्रोध की ज्वाला की झलक दिखी।
  • ज्वलन में झुलसने के बाद न जाने कितनों की ज़िंदगी जलकर राख हो गयी।

अ वर्ण से पर्यायवाची शब्द

Agni ka Paryayvachi Shabd और इसका वाक्यों में प्रयोग करने की जानकारी के बाद, विद्यार्थों को अ वर्ण से पर्यायवाची शब्द के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। यह जानकारी निम्नलिखित है;

  1. अतिथि का पर्यायवाची– मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  2. अश्व का पर्यायवाची– घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  3. अधर्म का पर्यायवाची  पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  4. अचल का पर्यायवाची  अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  5. अनुपम का पर्यायवाची  अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  6. अमृत का पर्यायवाची मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  7. अंबा का पर्यायवाची  माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  8. अलंकार का पर्यायवाची – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  9. अहंकार का पर्यायवाची – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  10. अंधकार का पर्यायवाची – तम, अँधेरा, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।
  11. अरण्य का पर्यायवाची – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  12. अंकुश का पर्यायवाची – नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  13. अंतरिक्ष का पर्यायवाची – खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  14. अंतर्धान का पर्यायवाची – गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  15. अंबर का पर्यायवाची – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  16. अंतर्गत का पर्यायवाची – शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  17. अँधेरा का पर्यायवाची – तम, अंधकार, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।

अभ्यास के लिए:

प्रश्न: इनमें से कौन सा शब्द अग्नि का पर्यायवाची नहीं है?

  1. आग
  2. दहन
  3. व्यवसायी
  4. ज्वाला

उत्तर: व्यवसायी।

प्रश्न: ज्वाला किसका पर्यायवाची है?

  1. अग्नि
  2. अंतर्गत
  3. अनल
  4. अम्बर

उत्तर : अग्नि

प्रश्न: पावक किसका पर्यायवाची है?

  1. अचल
  2. अंधकार 
  3. अग्नि
  4. आकाश

उत्तर : अग्नि

संबंधित आर्टिकल

नदी के पर्यायवाची शब्दहिमालय का पर्यायवाची शब्द
कनक का पर्यायवाची पथ का पर्यायवाची शब्द
कमल का पर्यायवाची शब्दघर का पर्यायवाची शब्द
ख़ुशी का पर्यायवाची शब्दमूर्ख का पर्यायवाची शब्द 
बारिश का पर्यायवाची शब्दजंगल का पर्यायवाची शब्द
जल का पर्यायवाची शब्दगरीब का पर्यायवाची शब्द
बाघ का पर्यायवाची शब्दईश्वर का पर्यायवाची शब्द

अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*