अ से पर्यायवाची शब्द क्या हैं जिनके बारे में पूछा जाता है हिंदी की परीक्षाओं में

1 minute read
अ से पर्यायवाची शब्द

ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहा जाता है, या फिर हम यह भी कह सकते हैं कि एक ही शब्द के स्थान पर समान अर्थ वाले अलग अलग शब्द प्रयोग किये जा सके, वह शब्द पर्यायवाची कहलाते हैं। हिंदी की परीक्षाओं के अलावा कई प्रतियोगी परक्षीओं में भी पर्यायवाची शब्दों के बारे में पूछा जाता है। इसलिए हिंदी के अक्षरों से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों के बारे में समझना जरूरी है। आज के इस ब्लाॅग में स्टूडेंट्स के लिए अ से पर्यायवाची शब्द दिए जा रहे हैं जो परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

अ’ से पर्यायवाची शब्द

‘अ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित है :

  1. अतिथि का पर्यायवाची– मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  2. अश्व का पर्यायवाची– घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  3. अधर्म का पर्यायवाची – पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  4. अचल का पर्यायवाची – अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  5. अनुपम का पर्यायवाची – अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  6. अमृत का पर्यायवाची– मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  7. अंबा का पर्यायवाची – माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  8. अलंकार का पर्यायवाची – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  9. अहंकार का पर्यायवाची – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  10. अंधकार का पर्यायवाची – तम, अँधेरा, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।
  11. अरण्य का पर्यायवाची – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  12. अंकुश का पर्यायवाची – नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  13. अंतरिक्ष का पर्यायवाची – खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  14. अंतर्धान का पर्यायवाची – गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  15. अंबर का पर्यायवाची – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  16. अंतर्गत का पर्यायवाची – शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  17. अँधेरा का पर्यायवाची – तम, अंधकार, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।

यह भी पढ़ें : इ, ई से पर्यायवाची शब्द

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको अ से पर्यायवाची शब्द से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों को जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*