अदृश्य का पर्यायवाची शब्द | Adrishya ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए अदृश्य के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
अदृश्य का पर्यायवाची शब्द

अदृश्य के पर्यायवाची शब्द, ओझल,गायब,अगोचर,लुप्त,तिरोहित और विलुप्त होते हैं। यहां हम अदृश्य के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं,अदृश्य के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अदृश्य का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां अदृश्य  के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. ओझल 
  2. गायब 
  3. अगोचर 
  4. लुप्त 
  5. तिरोहित 
  6. विलुप्त 

यह भी पढ़ें :

अदृश्य के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

अदृश्य के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. देखते ही देखते हवाई जहाज आँखों से ओझल हो गया। 
  2. अच्छे लोग आजकल दुनिया से गायब हो गए हैं। 
  3. भक्त को दर्शन देने के बाद भगवान उसके सामने से अगोचर हो गए।  
  4. सचिन ने ज़ोर से छक्का मारकर गेंद को झाड़ियों में लुप्त कर दिया। 
  5. डायनासौर एक विलुप्त जानवर है।    

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. अतिथि- मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  2. अश्व- घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  3. अचल- अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  4. अनुपम- अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  5. अलंकार– आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*