अब्दुल कलाम का जन्म कहां हुआ था? : जानिए भारत के मिसाइलमैन के जन्मस्थान का नाम 

1 minute read
अब्दुल कलम का कहाँ हुआ था?

मिसाइल मैन’ कहे जाने वाले भारत रत्न, मशहूर वैज्ञानिक डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बेहतरीन कामों से आज पूरी दुनिया परिचित है। अब्दुल कलाम ने भारत को प्रगतिशील बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। वे बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे। गरीब होते हुए भी उन्होंने यह मुकाम हासिल किया और भारत के 11वें राष्ट्रपति भी बने। यहाँ अब्दुल कलाम का जन्म कहाँ हुआ था? इस बारे में बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाइल के नाम : जानिए डॉ. कलाम के द्वारा अविष्कार की गईं सभी मिसाइलों के नाम 

अब्दुल कलाम का जन्म कहां हुआ था?

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम नामक स्थान के धनुषकोडी गांव में हुआ था। उनका पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। उनके पिता का नाम जैनुल्लाब्दीन और माता का नाम असीम्मा था।  

यह भी पढ़ें : अब्दुल कलाम के शिक्षा पर विचार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य 

यहाँ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • डॉ. कलाम जब भारत के राष्ट्रपति बने तो उन्होंने अपने उपयोग के लिए राष्ट्रपति भवन के केवल दो ही कमरों का उपयोग किया था। 
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की निजी संपत्ति में केवल कुछ किताबें, एक लैपटॉप और एक वीणा, कुछ कपड़े और एक सीडी प्लेयर था।  
  • डॉ. कलाम की लेखन में भी रूचि थी। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में 22 कविताएं, 18 किताबें और चार गाने भी लिखे थे।
  • वे 1992 से लेकर 1999 तक प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके थे। 
  • उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था।  
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 48 भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की है।
  • डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम को हिंदी पढ़नी नहीं आती थी। लेकिन जब भी उन्हें कोई हिंदी की पुस्तक हिंदी में मिलती थी तो वे राष्ट्रपति भवन की ट्रांसलेशन ऑफिसर सुश्री राकेश शर्मा को उस किताब का सार हिंदी में अनुवाद के रूप में तैयार करने के लिए कहते थे। यह उनके किताबों के प्रति प्रेम और हिंदी के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। 
  • डॉ. कलाम सही मायनों में धर्मनिरपेक्षता का एक उत्तम उदाहरण थे। वे जितने आदर और सम्मान के साथ पवित्र कुरान को पढ़ते थे उतने ही सम्मान और प्रेम के साथ श्रीमद भागवत गीता को भी पढ़ते थे।  

आशा है आपको अब्दुल कलाम का जन्म कहाँ हुआ था? पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य मोटिवेशन ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*