सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स डिटेल्स: योग्यता, सिलेबस, फीस और करियर स्कोप

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
sanitary inspector course details in hindi

हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स एक ऐसा प्रोफेशनल पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स है, जिसका मुख्य उद्देश्य पब्लिक हेल्थ, स्वच्छता, फूड सेफ्टी और पर्यावरण स्वास्थ्य की निगरानी के लिए प्रशिक्षित अधिकारी तैयार करना होता है। यदि आप भारत के विभिन्न स्वच्छता और स्वास्थ्य विभागों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्मों में सेनेटरी इंस्पेक्टर के रूप में काम करना चाहते हैं, तो यह कोर्स राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) से मान्यता प्राप्त किसी भी ITI संस्थान से हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर ट्रेड के माध्यम से कर सकते हैं।

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स कंप्लीट करने के बाद आप नगर निगम, सरकारी स्वास्थ्य विभाग, रेलवे स्वच्छता विभाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों, राज्य और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य कार्यकर्मों, सरकारी अस्पतालों और NGOs में काम कर सकते हैं। यदि आप हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें।

विवरण जानकारी 
कोर्स का नाम डिप्लोमा इन हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स
कोर्स की योग्यता 10वीं या 12वीं (साइंस स्ट्रीम को प्राथमिकता)
कोर्स की अवधि 1 – 2 वर्ष 
कोर्स का माध्यम फुल टाइम 
एडमिशन मेरिट बेस्ड 
प्रमुख जॉब प्रोफाइल सेनेटरी इंस्पेक्टर, पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर, हेल्थ सुपरवाइजर, फूड सेफ्टी ऑफिसर, एनवायरनमेंटल हेल्थ ऑफिसर व वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर आदि। 
रोजगार के क्षेत्र नगर निगम, पब्लिक स्वास्थ्य विभाग, रेलवे स्वच्छता विभाग, फूड सेफ्टी विभाग, अस्पताल और हेल्थकेयर संस्थान, औद्योगिक क्षेत्र, NGOs और पब्लिक हेल्थ प्रोजेक्ट्स आदि। 

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स क्या है?

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स एक वोकेशनल एवं पब्लिक हेल्थ आधारित प्रशिक्षण प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और संक्रामक रोग नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित सेनेटरी इंस्पेक्टर तैयार करना है। भारत में यह कोर्स मुख्यतः ITI के ‘हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर’ ट्रेड के रूप में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थानों में उपलब्ध होता है। इसके अलावा कुछ पैरामेडिकल संस्थानों में यह कोर्स सर्टिफिकेट या डिप्लोमा स्तर पर भी कराया जाता है।

इस कोर्स में सार्वजनिक स्वच्छता, हेल्थ रेगुलेशंस, डिजीज प्रिवेंशन, जल गुणवत्ता जांच, अस्पताल स्वच्छता, फूड इंस्पेक्शन और इंस्पेक्शन टेक्निक्स जैसे विषय शामिल होते हैं। यह प्रोग्राम प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर अधिक जोर देता है, जिससे आप स्वास्थ्य समस्याओं को शुरू होने से पहले रोकने में सक्षम हो सकें। यह कोर्स अधिकांश संस्थानों में फुल टाइम मोड में ऑफर किया जाता है। वहीं, कुछ संस्थानों में यह पार्ट टाइम मोड में भी संचालित किया जाता है।  

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • शैक्षणिक योग्यता: आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास की हो।  हालांकि कुछ संस्थानों में साइंस स्ट्रीम से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय से पास होना आवश्यक हो सकता है, लेकिन यह हमेशा अनिवार्य नहीं होता।
  • न्यूनतम अंक: सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स में एडमिशन के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक होते हैं; हालांकि कुछ संस्थानों में यह अधिक हो सकता है या आरक्षित वर्ग को न्यूनतम अंकों में छूट मिल सकती है।
  • आयु सीमा: सामान्यतः इस कोर्स के लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष निर्धारित है। जबकि अधिकतम आयु सीमा संस्थान पर निर्भर करती है, जो सामान्यतः 30 वर्ष तक हो सकती है। 
  • मेरिट बेस्ड एडमिशन: इस कोर्स में एडमिशन 10वीं या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बेस्ड होता है।  

नोट: आपको सलाह दी जाती है कि चयनित ITI संस्थान में अप्लाई करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिशन क्राइटेरिया की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। 

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स के लिए आवदेन प्रक्रिया 

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स की पात्रता पूरी करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया कुछ निर्धारित चरणों में होती है। ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया विभिन्न राज्यों और ITI संस्थानों के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती है। हालांकि सामान्यतः प्रक्रिया इस प्रकार रहती है:

  • सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने चुने हुए ITI संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके पश्चात संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन करने के बाद हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स का चयन करें। 
  • अब शैक्षिक योग्यता, कैटेगिरी और पर्सनल डिटेल्स आदि के साथ एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और निर्धारित एप्लीकेशन फीस की पेमेंट करें। 
  • फिर तय समय सीमा में संस्थान द्वारा चयनित कैंडिडेट्स की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।  
  • नाम आने के बाद अपनी सीट कंफर्म करने के लिए तय डेडलाइन के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं और निर्धारित एडमिशन फीस सबमिट करने के बाद एडमिशन कंफर्म करें। 
  • एडमिशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स कॉलेज के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार शुरू होता है। 

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

यहां उन प्रमुख दस्तावेजों की सूची दी गई है, जो एडमिशन के समय आमतौर पर वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज या ITI संस्थान द्वारा मांगे जाते हैं:

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट
  • फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास या डोमिसाइल प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)
  • अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र (यदि कोई अतिरिक्त योग्यता हो)

भारत में सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स के लिए प्रमुख संस्थान और अनुमानित फीस

भारत में मान्यता प्राप्त सरकारी और प्राइवेट ITI संस्थानों में सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स ऑफर किया जाता है। इसकी फीस संस्थान के प्रकार, राज्य, सीट श्रेणी और प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। सामान्यतः सरकारी कॉलेजों में फीस अपेक्षाकृत कम होती है, जबकि प्राइवेट ITI संस्थानों में यह अधिक रहती है। नीचे दी गई तालिका में कुछ प्रमुख कॉलेजों के आधार पर सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स की अनुमानित फीस केवल एक सामान्य जानकारी के रूप में दी गई है:

कॉलेज और ITI संस्थानअनुमानित ट्यूशन फीस (INR)
इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस एंड मैनेजमेंट (IPSM), द्वारका
श्री अरविंद फाउंडेशनINR 45,000
NIILM विश्वविद्यालय, कैथल, हरियाणाINR 40,000
पांडिचेरी विश्वविद्यालय सामुदायिक महाविद्यालय
गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान, गांधीग्राम, डिंडीगुल, तमिलनाडु 
श्री कृष्णा विश्वविद्यालय, छतरपुर, मध्य प्रदेश
मैरी माथा कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस (MMC), पेरियाकुलम
LNCT विश्वविद्यालय, भोपाल
राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (NIPHTR), मुंबईINR 14,000 

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स का सिलेबस

भारत के विभिन्न ITI संस्थानों में सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स का सिलेबस कुछ हद तक भिन्न हो सकता है। इसलिए आप एडमिशन से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस अवश्य जांच लें।

यहां डिप्लोमा इन सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स का सिलेबस गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान, डिंडीगुल की आधिकारिक वेबसाइट ruraluniv.ac.in के आधार पर एक सामान्य रेफरेंस के रूप में दिया गया है: 

प्रथम सेमेस्टर 
बायोलॉजिकल साइंस I एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजीबायोलॉजिकल साइंस II मेडिकल एंटोमोलॉजी एंड पैरासाइटोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी
एपिडेमियोलॉजी ऑफ कम्युनिकेबल एंड नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज कंट्रोलएनवायरनमेंटल सैनिटेशन
बिहेवियरल साइंसेज एंड हेल्थ प्रमोशनबायोलॉजिकल साइंस I एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी – प्रैक्टिकल
बायोलॉजिकल साइंस II मेडिकल एंटोमोलॉजी एंड पैरासाइटोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी – प्रैक्टिकलएपिडेमियोलॉजी, कम्युनिकेबल एंड नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज कंट्रोल – प्रैक्टिकल
विलेज प्लेसमेंट प्रोग्रामगांधी इन एवरीडे लाइफ
द्वितीय सेमेस्टर
स्पेशल सैनिटेशन प्रॉब्लम्सपब्लिक हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन
फूड एंड न्यूट्रिशन एंड MCHएनवायरनमेंटल साइंसेज
एनवायरनमेंटल सेनेटेशन – प्रैक्टिकलफूड एंड न्यूट्रिशन एंड MCH – प्रैक्टिकल
इलेक्टिव्स
कॉन्करेंट फील्ड ट्रेनिंग (CFT)सुपरवाइज्ड फील्ड ट्रेनिंग (SFT)

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स करने के बाद रोजगार के क्षेत्र 

आप डिप्लोमा इन सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स पूरा करने के बाद इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

  • नगर निगम
  • पब्लिक स्वास्थ्य विभाग
  • रेलवे स्वच्छता विभाग
  • फूड सेफ्टी विभाग
  • अस्पताल और हेल्थकेयर संस्थान
  • औद्योगिक क्षेत्र, 
  • NGOs और पब्लिक हेल्थ प्रोजेक्ट्स 

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स करने के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स कंप्लीट करने के बाद सैलरी आपके पद, कार्यक्षेत्र, एक्सपीरियंस, सरकारी तथा प्राइवेट सेक्टर व शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox पर उपलब्ध डेटा के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर1.7 लाख – 1.9 लाख
हेल्थ इंस्पेक्टर3.1 लाख – 3.6 लाख
हेल्थ सुपरवाइजर4 लाख – 4.5 लाख
फूड सेफ्टी ऑफिसर2.9 लाख – 4.1 लाख
एनवायरनमेंटल हेल्थ एंड सेफ्टी ऑफिसर5.2 लाख – 5.8 लाख
ऑक्युपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी ऑफिसर3.4 लाख – 3.8 लाख

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स करने के बाद हायर स्टडी के विकल्प 

डिप्लोमा इन हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स के बाद आप अपनी रुचि और करियर फील्ड के अनुसार इन प्रमुख हायर स्टडी विकल्पों को चुन सकते हैं:

  • बीएससी इन पब्लिक हेल्थ
  • बीएससी इन एनवायरमेंटल हेल्थ 
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDPHM)

FAQs 

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स कितने साल का होता है?

सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स NCVT और SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में आमतौर पर 1 से 2 वर्ष का होता है। 

सैनिटरी इंस्पेक्टर का कोर्स कहां होता है?

सैनिटरी इंस्पेक्टर का कोर्स भारत में सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों और मान्यता प्राप्त पैरामेडिकल संस्थानों में कराया जाता है।

सेनेटरी इंस्पेक्टर का काम क्या होता है?

सेनेटरी इंस्पेक्टर का मुख्य काम सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्वच्छता मानकों की जांच, जल-निक्षेपण, कचरा प्रबंधन और खाद्य स्वच्छता का निरीक्षण करना होता है। 

क्या सेनेटरी इंस्पेक्टर सरकारी नौकरी है?

सेनेटरी इंस्पेक्टर मुख्यतः नगर निगम व नगर पालिका जैसे सरकारी विभागों में नियुक्त एक सरकारी पद होता है, जिसकी भर्ती राज्य स्तर पर स्थानीय निकायों द्वारा की जाती है। 

सेनेटरी इंस्पेक्टर की सैलरी कितनी होती है?

भारत में सेनेटरी इंस्पेक्टर की सैलरी सामान्यतः INR 25,500 से INR 81,100 प्रति माह (7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 4–5 के अनुसार) होती है, जो राज्य व नगर निकाय के अनुसार बदल सकती है। 

संबंधित लेख पढ़ें:

आयुर्वेदिक नर्सिंग कोर्स की पूरी जानकारी बीएएमएस कोर्स क्या है?
BSc IT कोर्स कैसे करें?बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी कोर्स के बारे में जानें?


आशा है कि इस लेख में आपको सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह अन्य कोर्स गाइड्स Leverage Edu पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*