स्कूल असेंबली के लिए 24 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 24 April 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 24 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 24 अप्रैल 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 24 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day 2026) हर साल 24 अप्रैल को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1993 में 73वां संवैधानिक संशोधन लागू हुआ था। 
  2. श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में नवनिर्मित 30 बिस्तरों वाले ESIC अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
  3. पीएम नरेंद्र मोदी रविवार 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मन की बात कार्यक्रम की 133वीं कडी होगी।
  4. भारत सरकार ने पीएम-आशा योजना के अंतर्गत खरीद कार्यों का विस्तार किया है, जिसमें राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED) छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
  5. भारत सरकार ने 6G और स्वदेशी दूरसंचार तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए INR 203 करोड़ की संशोधित TDIP योजना लॉन्च की है। नई TDIP योजना 2026-31 के दौरान लागू होगी और इसके तहत भारत के स्टार्टअप्स, अकादमिक संस्थान, रिसर्च संगठनों, MSMEs और टेलीकॉम कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भागीदारी के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU), 3GPP और oneM2M जैसे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 24 अप्रैल 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. भारत-अफ्रीका शिखर सम्‍मेलन 28 से 31 मई तक नई दिल्‍ली आयोजित किया जाएगा।
  2. अमेरिका के विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है।
  3. 11वीं भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति की बैठक काहिरा में संपन्न हुई है। इस दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में सार्थक चर्चा हुई है।
  4. नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन शाह को गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंप दिया है।
  5. भारत और न्यूजीलैंड अगले सप्ताह मुक्त व्यापार समझौते (ATF) पर हस्ताक्षर करेंगे, जो द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
  6. बांग्लादेश के अंतरिम प्रशासन द्वारा लाए गए कई सुधार अध्यादेश अब कानूनी रूप से खत्म हो गए हैं, जिससे शासन और जवाबदेही को लेकर चिंता बढ़ गई है। कुल 20 अध्यादेश 21 अप्रैल से लागू नहीं रहे, जिनमें कुछ को संसद ने रद्द किया और कुछ समय पर मंजूरी न मिलने से स्वतः समाप्त हो गए।
  7. यूक्रेन ने हंगरी और स्लोवाकिया में पाइपलाइन के माध्यम से रूसी तेल की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी है। इसके साथ ही 90 अरब यूरो के ऋण को लेकर महीनों से जारी गतिरोध समाप्त हो गया है, जिसे यूरोपीय संघ द्वारा यूक्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता माना जा रहा है।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 24 अप्रैल 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में लू की स्थिति बनी रहेगी।
  2. केंद्रीय किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में 23 अप्रैल को सेंट्रल होटल में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर जोन) का आयोजन किया जाएगा। इसमें 9 राज्यों के कृषि एवं उद्यान मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, FPO प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक और केंद्र सरकार के अधिकारी भाग लेंगे।
  3. आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने अनाकापल्ली जिले के रामबिल्ली में रिन्यू एनर्जी ग्लोबल के सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखी है। बताना चाहेंगे यह कंपनी 5,400 करोड़ रुपये के निवेश से 6.5 गीगावाट की सौर ऊर्जा उपकरण उत्पादन केंद्र स्थापित कर रही है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 24 अप्रैल 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 34वां मुकाबला 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
  2. बांग्लादेश के 27 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज काजी ओनिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। काजी ओनिक ने अपना आखिरी मैच साल 2024 में खेला था। 
  3. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने की अनुमति दे दी है। अब मिचेल स्टार्क के 1 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में खेलने की संभावना जताई जा रही है।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 के लिए बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। यह परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि अधिकांश पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे। वहीं कुछ चुनिंदा विषयों की परीक्षा 12:30 बजे समाप्त हो जाएगी।

आशा है कि आपको 24 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*