MP Board 8th Result 2025 Out: एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

1 minute read
MP Board 8th Result 2025 Out

MP Board 8th Result 2025 Out: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2025 की लिए कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की थी। एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 घोषित 28 मार्च 2025 को कर दिया गया था। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपना रिजल्ट (MP Board 8th Result 2025) आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और rskmp.in पर देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से ऑनलाइन अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, वे एसएमएस और डिजिलॉकर जैसी सेवाओं का उपयोग करके भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

MP Board 8th Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?

मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम 28 मार्च, 2025 को दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए गए हैं। यदि आपने अभी तक अपना परिणाम नहीं देखा है, तो आप इसे राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकते हैं। 

MP Board 8th Result 2025 Check With Direct Link

एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी खास बातें

  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा वर्ष 2025 की कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की थी।
  • बोर्ड के द्वारा कक्षा 8 का परिणाम 28 मार्च 2025 को जारी कर दिए गए हैं। 
  • एमपी बोर्ड के द्वारा अपने अंकों का पुनः योग चाहने वाले छात्रों के लिए आवेदन 3 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2025 तक स्वीकार किए जा रहे हैं।
  • एमपी बोर्ड ने परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की थी जिसमें लगभग 14 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

यह भी पढ़ें : 

एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 कहां और कैसे देखें?

मध्य प्रदेश बोर्ड 8वीं कक्षा का परिणाम 28 मार्च 2025 को घोषित कर दिया गया है। आप इसे तीन तरीकों से अपने रिजल्ट को देख सकते हैं:  

1. आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  • MP बोर्ड 8वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:  
  • rskmp.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर “8वीं कक्षा का रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।  
  • अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।  
  • Submit पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।  
  • चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।  

2. SMS के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट

  • अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं:  
  • अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।  
  • टाइप करें: MPBSE8<स्पेस>रोल नंबर  
  • इसे 56263 पर भेज दें।  
  • कुछ ही देर में आपको SMS के जरिए रिजल्ट मिल जाएगा।  

3. डिजिलॉकर से ऐसे पाएं मार्कशीट  

  • MP Board की डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।  
  • वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।  
  • साइन इन करें या नया अकाउंट बनाएं।  
  • Education सेक्शन में जाएं और MPBSE चुनें।  
  • रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड करें।  

एमपी बोर्ड 8th रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक यहां दिए गए हैं:

MPBSE Official Website: rskmp.in 

MP Board Results Website: mpresults.nic.in 

DigiLocker for Marksheet: digilocker.gov.in

MP Board 8th Result 2025: कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारियां होती हैं:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन क्रमांक
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल कोड
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड और डिवीजन
  • उत्तीर्ण स्थिति (पास/फेल)

MP Board 8th Compartment Exam 2025

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 8वीं की मुख्य परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने परिणाम 28 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे। यदि कोई छात्र इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण नहीं हो पाया है, तो उसे पूरक परीक्षाओं में बैठने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, वर्तमान में पूरक परीक्षाओं की तिथियां आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई हैं। छात्रों को पूरक परीक्षाओं की तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से जांच करते रहना चाहिए। 

MP Board 8th Result 2025 में Grace Marks Policy

मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। बोर्ड छात्रों को ग्रेस मार्क्स प्रदान करता है, जिससे वे उत्तीर्ण हो सकें। एमपी बोर्ड की कक्षा 8वीं के लिए ग्रेस मार्क्स नीति के बारे में विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है। अतः यदि कोई छात्र निर्धारित न्यूनतम अंकों से कुछ अंकों से कम रह जाता है, तो बोर्ड द्वारा ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं, लेकिन इसकी सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों या अपने विद्यालय से संपर्क करना उचित होगा। बोर्ड के द्वारा विशेष परिस्थितियों में ग्रेस मार्क्स प्रदान किए जाते हैं जैसे कि किसी प्रश्न पत्र ने सिलेबस के बाहर से कोई प्रश्न आ जाए या फिर किसी प्रश्न का मूल्य अलग हो तब।  

MP Board 8th 2025 Result Out Toppers List & Merit List

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम 28 मार्च, 2025 को घोषित किए गए थे। लेकिन वर्तमान में टॉपर्स सूची और मेरिट सूची सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। छात्र rskmp.in पर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। यदि बोर्ड के द्वारा टॉपर्स सूची और मेरिट सूची जारी की जाती है तो उसे यहां अपडेट कर दिया जाएगा।  

MP Board 8th Result 2025 के बाद क्या करें?

MP Board 8th Result 2025 के बाद के बाद आप निम्न बातों को ध्यान में रख सकते हैं:

  • यदि आप परीक्षा में सफल हुए हैं, तो आप अपने स्कूल में 9वीं कक्षा में एडमिशन लें और अपनी पढ़ाई जारी रखें।
  • यदि आपके स्कूल में विषयों का चयन करने का विकल्प है, तो अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार विषय चुनें।
  • कंप्यूटर, गणित, विज्ञान, या भाषा कौशल में सुधार करें, जो आगे आपके लिए सहायक होगा।  
  • आप अपने शिक्षकों या माता-पिता से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं कि किस क्षेत्र में आगे बढ़ना उचित रहेगा।  
  • यदि आप किसी विषय में असफल हो गए हैं, तो MP Board पूरक परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। 
  • 8वीं में कम अंक आने पर आप अपनी कॉपी की रिचेकिंग के लिए फॉर्म भर सकते हैं। 

उम्मीद है, एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 घोषित (MP Board 8th Result 2025 Out) से जुड़ी जानकारी इस ब्लॉग में मिल गई होगी। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*