9 जून का इतिहास (9 June Ka Itihas) – 1964 में आज ही के दिन जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने संभाला था ‘प्रधानमंत्री’ का पद

1 minute read
9 जून का इतिहास (9 June Ka Itihas)

देश और दुनिया में 9 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 9 जून का इतिहास (9 June Ka Itihas) जानेंगे। 

9 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि एम.एफ. हुसैन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। 1653 में आज ही के दिन ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद हुआ था। 1576 में 9 जून को ही महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ था।

1689 में आज ही के दिन अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की थी। 1964 में आज ही के दिन जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

9 जून का इतिहास (9 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2012 में आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया था।
  • 2009 में 9 जून को ही नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा था।
  • 2003 में आज ही के दिन गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया था।
  • 1979 में 9 जून को ही अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ था।
  • 1975 में आज ही के दिन पहली विद्युत टंकण मशीन बनाई गई थी।
  • 1980 में 9 जून को ही अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर लौटा था।
  • 1970 में आज ही के दिन जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं थीं।
  • 1964 में आज ही के दिन जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
  • 1960 में 9 जून को ही चीन में तूफान से कम से कम 1,600 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1960 में आज ही के दिन बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना था।
  • 1789 में 9 जून को ही स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया था।
  • 1752 में आज ही के दिन फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के सामने आत्मसमर्पण किया था।
  • 1720 में 9 जून को ही स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1689 में आज ही के दिन अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1653 में आज ही के दिन ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के बाद पूरा हुआ था।
  • 1588 में आज ही के दिन ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया था।
  • 1576 में 9 जून को ही महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

9 जून का इतिहास (9 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1949 में आज ही के दिन भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस किरण बेदी का जन्म हुआ था। 
  • 1933 में 9 जून के दिन ही सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, कहानीकार और उपन्यासकार अजित शंकर चौधरी का जन्म हुआ था।
  • 1931 में आज ही के दिन उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री और लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म हुआ था। 
  • 1913 में 9 जून के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म हुआ था। 
  • 1912 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का जन्म हुआ था। 
  • 1909 में 9 जून के दिन ही छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का जन्म हुआ था।

9 जून को हुए निधन

  • 2011 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का निधन हुआ था। 
  • 1995 में 9 जून के दिन ही भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद और प्रसिद्ध किसान नेता एन.जी. रंगा का निधन हुआ था।
  • 1991 में आज ही के दिन हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का निधन हुआ था।
  • 1990 में 9 जून के दिन ही प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का निधन हुआ था। 
  • 1936 में आज ही के दिन भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी अब्बास तैयबजी का निधन हुआ था। 
  • 1934 में 9 जून के दिन ही भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी दिनेश चंद्र मजूमदार का निधन हुआ था।
  • 1931 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी हरि किशन सरहदी का निधन हुआ था।
  • 1900 में 9 जून के दिन ही आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन हुआ था। 
  • 1716 में आज ही के दिन भारतीय सेना नायक बन्दा सिंह बहादुर का निधन हुआ था।

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास
3 जून का इतिहास4 जून का इतिहास
5 जून का इतिहास6 जून का इतिहास
7 जून का इतिहास8 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 9 जून का इतिहास (9 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*