8 जून का इतिहास (8 June Ka Itihas) – 1948 में आज ही के दिन एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच शुरू की थी हवाई सेवा

1 minute read
8 जून का इतिहास (8 June Ka Itihas)

देश और दुनिया में 8 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 8 जून का इतिहास (8 June Ka Itihas) जानेंगे। 

8 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि औरंगजेब ने आज ही के दिन आगरा किले पर कब्जा किया था। मशहूर नाटककार, निर्देशक, कवि और अदाकार हबीब तनवीर आज ही के दिन दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे।

1936 में आज ही के दिन भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया था। 1948 में 8 जून को ही देश की सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की और इस सेवा की यह पहली इंटरनेशनल उड़ान थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

8 जून का इतिहास (8 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2012 में आज ही के दिन बांग्लादेश ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान आकाशवाणी द्वारा निभाई गई भूमिका को मान्यता दी थी।
  • 2008 में 8 जून को ही लेह और लद्दाख में 1 एफएम ट्रांसमीटर चालू किया गया था।
  • 2004 में आज ही के दिन दूरदर्शन और आकाशवाणी की डीटीएच सेवा शुरू की गई थी।
  • 2004 में 8 जून को ही भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा फिर देखा गया था।
  • 2002 में आज ही के दिन आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया था।
  • 1994 में आज ही के दिन निजी खिलाड़ियों को एफएम चैनलों पर टाइम स्लॉट दिया गया था।
  • 1990 में 8 जून को ही आकाशवाणी ने आंध्र प्रदेश के वारंगल में अपना 100वां स्टेशन चालू किया था।
  • 1977 में आज ही के दिन चेन्नई से FM प्रसारण शुरू हुआ था। 90 के दशक में इसका विस्तार किया गया था।
  • 1948 में आज ही के दिन सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की थी।
  • 1936 में 8 जून को ही भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया था।
  • 1658 में आज ही के दिन औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा कर लिया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

8 जून का इतिहास (8 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1955 में आज ही के दिन टिम बर्नर्स ली का जन्म हुआ था। 

8 जून को हुए निधन

  • 2009 में आज ही के दिन पटकथा लेखक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ था।
  • 1968 में 8 जून के दिन ही कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का निधन हुआ था। 

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास
3 जून का इतिहास4 जून का इतिहास
5 जून का इतिहास6 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 8 जून का इतिहास (8 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*