8 जुलाई का इतिहास (8 July Ka Itihas) – 2007 में आज ही के दिन भारत के 9वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का हुआ था निधन

1 minute read
8 जुलाई का इतिहास (8 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 8 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 8 जुलाई का इतिहास (8 July Ka Itihas) जानेंगे। 

8 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2005 में आज ही के दिन जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी। 1693 में 8 जुलाई को ही न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई थी। 

1948 में आज ही के दिन अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी। 2002 में 8 जुलाई को ही दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त की गई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

8 जुलाई का इतिहास (8 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2014 में 8 जुलाई को ही जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था।
  • 2013 में आज ही के दिन मिस्त्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 42 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2012 में 8 जुलाई को ही अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में हुए कार बम धमाके से 14 नागरिकों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2005 में 8 जुलाई को ही जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी थी।
  • 1994 में आज ही के दिन शिमाकी मुकाई की जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
  • 1992 में 8 जुलाई को ही थॉमस क्लेस्टिल ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने थे।
  • 1972 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।
  • 1948 में आज ही के दिन अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी।
  • 1858 में 8 जुलाई को ही ग्वालियर के किले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की थी।
  • 1833 में आज ही के दिन रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1693 में 8 जुलाई को ही न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई।
  • 1497 में आज ही के दिन 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए वास्को डी गामा यूरोप से रवाना हुए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

8 जुलाई का इतिहास (8 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1972 में 8 जुलाई के दिन ही भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।
  • 1958 में आज ही के दिन अमेरिकी अभिनेता कैविन बीकन का जन्म हुआ था।
  • 1937 में 8 जुलाई के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का जन्म हुआ था।
  • 1914 में आज ही के दिन भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री) ज्योति बसु का जन्म हुआ था।

8 जुलाई को हुए निधन

  • 2007 में आज ही के दिन भारत के 9वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का निधन हुआ था।
  • 1994 में आज ही के दिन उत्तरी कोरिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव किम ईल सुंग का निधन हुआ था।
  • 1979 में 8 जुलाई के दिन ही अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी जिन्होंने 30 युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते एलिज़ाबेथ रायन का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 8 जुलाई का इतिहास (8 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*