8 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

हर साल 8 अगस्त को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस (International Cat Day) है। यह दिन बिल्लियों के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए समर्पित है। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है

कब और क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस?

दुनियाभर में हर साल 8 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जाता है। कई देशों में अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस अलग अलग दिनों में भी मनाया जाता है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस रूस में 1 मार्च को, अमेरिका में 29 अक्टूबर को और जापान में 22 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग दुनियाभर के बिल्लिओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और और उनकी देखभाल करने के महत्व को उजागर करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। आपको बता दें कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2002 में अंतरराष्ट्रीय पशु कल्याण कोष द्वारा की गई थी। तब से लेकर हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है।  

क्या है बिल्ली दिवस का महत्व

बिल्ली दिवस के महत्व निम्नलिखित है : 

  • अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस हमें बिल्लिओं के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके कल्याण के लिए काम करने का एक अवसर देता है।
  • इस दिन का उद्देश्य लोगों को बिल्लिओं के बारे में जागरूक करना है ताकि लोग बिल्लिओं को प्यार व सम्मान दे सकें। 
  • यह दिन लोगों को बेघर बिल्लिओं को गोद लेने के लिए प्रेरित करता है।
  • यह दिन हमें बिल्लियों के संरक्षण के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

कैसे माने जाता है अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस?

अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं : 

  • इस दिन हम बिल्लियों के बारे में किताबें पढ़ सकते हैं, डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं या फिर ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस दिन लोग सोशल मीडिया पर बिल्लिओं के बारे में रोचक तथ्य और कहानियां साझा करते हैं। 
  • इस दिन लोग बिल्लिओं के लिए पार्टी का आयोजन करते हैं जिसमें बिल्लियों के लिए विशेष भोजन, खेल और गतिविधियां होती हैं।
  • इस दिन आप किसी बिल्ली संरक्षण संगठन को दान देकर बिल्लियों की मदद कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

1 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 8 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*