7 सितंबर का इतिहास (7 September Ka Itihas) – 2004 में आज ही के दिन टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर वर्ल्ड के नंबर-1 गोल्फर बने थे फिजी के विजय सिंह

1 minute read
7 सितंबर का इतिहास (7 September Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 7 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 7 सितंबर का इतिहास (7 September Ka Itihas) दिया गया है। 

7 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2004 में आज ही के दिन फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर वर्ल्ड के नंबर-1 गोल्फर बने थे।

2002 में 7 सितंबर के दिन ही इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने थे। 1998 में आज ही के दिन अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में शुरू हुआ था। 1906 में आज ही के दिन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

7 सितंबर का इतिहास (7 September Ka Itihas) इस प्रकार है –

  • 2009 में आज ही के दिन 55वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब कोजीवरम को मिला।
  • 2009 में 7 सितंबर को ही भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स का खिताब जीता था।
  • 2009 में आज ही के दिन सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने गैर योजना खर्च में 10 प्रतिशत की कटौती के आदेश दिए थे।
  • 2008 में 7 सितंबर के दिन ही खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचों-बीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अंदर साफ-साफ देखने में सफलता पाई थी।
  • 2008 में आज ही के दिन कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया था।
  • 2005 में 7 सितंबर को ही मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ था।
  • 2004 में आज ही के दिन फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर वर्ल्ड के नंबर-1 गोल्फर बने थे।
  • 2002 में 7 सितंबर के दिन ही इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने थे।
  • 1998 में आज ही के दिन अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में शुरू हुआ था।
  • 1906 में आज ही के दिन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी।
  • 1822 में 7 सितंबर के दिन ही ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1813 में आज ही के दिन अमेरिका के लिए सबसे पहली बार ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया था।
  • 1812 में 7 सितंबर के दिन ही बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

7 सितंबर का इतिहास (7 September Ka Itihas) – जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1963 में 7 सितंबर के दिन ही अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म हुआ था।
  • 1950 में आज ही के दिन प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म हुआ था।
  • 1948 में 7 सितंबर को ही मलयालम फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ था।
  • 1934 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 7 सितंबर के दिन ही ब्रिटिश लेखक, निर्माता और अभिनेता डेविड क्रॉफ्ट का जन्म हुआ था।

7 सितंबर को हुए निधन

  • 2013 में आज ही के दिन त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन हुआ था।
  • 1998 में 7 सितंबर को ही स्वतंत्रता सेनानी और गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का निधन हुआ था।

7 सितंबर को प्रमुख उत्सव

  • ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 सितंबर का इतिहास2 सितंबर का इतिहास
3 सितंबर का इतिहास4 सितंबर का इतिहास
5 सितंबर का इतिहास6 सितंबर का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 7 सितंबर का इतिहास (7 September Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*