4 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

4 अक्टूबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस विश्व पशु कल्याण दिवस है। यह दिन दुनिया भर में जानवरों के अधिकारों और कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने, बेहतर उपचार को बढ़ावा देने का काम करता है। साथ में यह दिन ऐसे कानूनों और प्रथाओं की वकालत करने के लिए समर्पित है जो यह सुनिश्चित करते हैं कि जानवरों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। इस ब्लॉग में 4 अक्टूबर के मनाए जाने वाले जर्मन एकता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है जिसके बारे में जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। 

विश्व पशु कल्याण दिवस क्या है?

विश्व पशु कल्याण दिवस हर साल 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन लोगों में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। विश्व पशु कल्याण दिवस की शुरुआत वर्ष 1925 में की गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में पशुओं के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाना था। विश्व पशु कल्याण दिवस पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। इन गतिविधियों में पशु कल्याण के लिए जागरूकता अभियान, पशुओं की सुरक्षा के लिए नीतियों पर चर्चा और उन्हें बेहतर जीवन प्रदान करने के उपायों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है। विश्व पशु कल्याण दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पशुओं को भी सम्मान और दया के साथ देखा जाना चाहिए और हम सभी को उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।  

विश्व पशु कल्याण दिवस का इतिहास

वर्ष 1925 में मेन्श अंड हंड/मैन एंड डॉग पत्रिका के लेखक और प्रकाशक हेनरिक ज़िम्मरमैन को जानवरों को समर्पित एक दिन मनाने की आवश्यकता महसूस हुई थी। उस समय ज़िम्मरमैन 24 मार्च 1925 को बर्लिन में अनौपचारिक रूप से विश्व पशु दिवस समारोह का आयोजन करने वाले पहले व्यक्ति बन थे। 1929 में फ्रांसिस ऑफ असीसी के पर्व के साथ मेल खाने के कारण इस दिन को 4 अक्टूबर के दिन मनाया जाने लगा। शुरुआत में जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और चेकोस्लोवाकिया जैसे कुछ ही देशों ने विश्व पशु दिवस मनाने में रुचि दिखाई थी। ज़िम्मरमैन ने इस दिन को मान्यता दिलाने के लिए प्रचार-प्रसार और अपना अथक प्रयास किया। 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस के अंतर्राष्ट्रीय अवलोकन के रूप में मनाने का उनका प्रस्ताव दो साल बाद मई 1931 में फ्लोरेंस इटली में विश्व के पशु संरक्षण संगठनों के एक सम्मेलन में अपनाया गया था। तब से ये दिन बड़े स्तर पर मनाया जाता है। 

विश्व पशु कल्याण दिवस कैसे मनाएं?

विश्व पशु कल्याण दिवस को मनाने के लिए आप अपने आस पास के पशुओं के लिए कुछ समय निकाल सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं। इस दिन को मनाने के लिए आप लोगों में जागरूकता बढ़ा सकते हैं। आप लोगों को पशुओं के प्रति दया भाव दिखाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। 

संबंधित आर्टिकल्स

1 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 4 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*