4 मई का इतिहास (4 May Ka Itihas) – 1980 में आज ही के दिन कोल माइंस डे मनाने की हुई थी शुरुआत, जानें अन्य घटनाएं

1 minute read
4 मई का इतिहास (4 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 4 मई का इतिहास (4 May Ka Itihas) जानेंगे। 

4 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ब्रिटेन ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप की पहली महिला प्राइम मिनिस्टर मार्गेरेट थैचर को दुनिया में आयरन लेडी के तौर पर जाना जाता है। उन्हें 4 मई को ही ब्रिटेन की प्राइम मिनिसटर चुना गया था। 1799 में 4 मई के दिन ही मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु हो गई थी।

1854 में भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था। 1945 में जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया था और 1980 में इस दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

4 मई का इतिहास (4 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2006 में आज ही के दिन नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई थी।
  • 1983 में आज ही के दिन चीन ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1980 में आज ही के दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।
  • 1980 में आज ही के दिन जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।
  • 1979 में मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्राइम मिनिस्टर चुना गया था और पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
  • 1975 में आज ही के दिन ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई थी।
  • 1959 में आज ही के दिन पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था।
  • 1945 में 4 मई के दिन ही जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया था।
  • 1924 में आज ही के दिन पेरिस में आठवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी।
  • 1896 में आज ही के दिन लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ था।
  • 1854 में 4 मई के दिन ही भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

4 मई का इतिहास (4 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1922 में आज ही के दिन शार्क लेडी के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ था।
  • 1905 में 4 मई के दिन ही भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म हुआ था।
  • 1902 में आज ही के दिन कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे के. सी. रेड्डी का जन्म हुआ था।
  • 1767 में 4 मई के दिन ही प्रसिद्ध कवि और कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म हुआ था।

4 मई को हुए निधन

  • 2008 में आज ही के दिन प्रसिद्ध तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन हुआ था।
  • 1980 में 4 मई के दिन ही यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन हुआ था।
  • 1957 में आज ही के दिन भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन हुआ था।
  • 1799 में 4 मई के दिन ही मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन हुआ था। 

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मई का इतिहास2 मई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 4 मई का इतिहास (4 May Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*