3 अगस्त का इतिहास (3 August Ka Itihas) – शायर शकील बदायूंनी और कवि मैथिलीशरण गुप्त का हुआ था जन्‍म…कुछ ऐसा है इस दिन का इतिहास

1 minute read
3 अगस्त का इतिहास (3 August Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 3 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 3 अगस्त का इतिहास (3 August Ka Itihas) दिया गया है। 

3 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1900 में आज ही के दिन फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई थी। 1914 में 3 अगस्त को ही पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से निकला था।

1886 में आज ही के दिन हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म हुआ था। 1492 में 3 अगस्त को ही क्रिस्टोफर कोलंबस 3 पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुए थे। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

3 अगस्त का इतिहास (3 August Ka Itihas) इस प्रकार है –

  • 2016 में आज ही के दिन पुष्पकमल दाहाल नेपाल के 39 वें प्रधानमंत्री बने थे।
  • 2009 में आज ही के दिन एरिक एमर्सन श्मिट ने गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया था।
  • 2007 में आज ही के दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ था और रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा था।
  • 2006 में आज ही के दिन इजराइल और लेबनान में युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ था।
  • 2004 में 3 अगस्त को ही अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ था।
  • 2001 में 3 अगस्त को ही आतंकी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को जनता के लिए दोबारा खोला गया।
  • 2000 में आज ही के दिन ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ ने अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई थी।
  • 1985 में आज ही के दिन बाबा आमटे को जनसेवा के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था।
  • 1981 में 3 अगस्त को ही फ्रांस ने प्रशांत महासागर में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1979 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1968 में 3 अगस्त को ही फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1960 में आज ही के दिन पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता पाई थी।
  • 1900 में 3 अगस्त को ही फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई थी।
  • 1780 में 3 अगस्त को ही मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया था।
  • 1678 में आज ही के दिन राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया था।
  • 1492 में 3 अगस्त को ही इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस 3 पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुए थे।
  • 1492 में आज ही के दिन यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

3 अगस्त का इतिहास (3 August Ka Itihas)- जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1966 में आज ही के दिन अभिनेता फैज़ल ख़ान का जन्म हुआ था।
  • 1960 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर गोपाल शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1939 में 3 अगस्त के दिन ही बांग्ला साहित्य के एक प्रमुख कवि उत्पलकुमार बसु का जन्म हुआ।
  • 1939 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर अपूर्व सेनगुप्ता का जन्म हुआ था।
  • 1936 में 3 अगस्त के दिन ही भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा का जन्म हुआ था।
  • 1919 में आज ही के दिन भारतीय संगीतकार और बाल अभिनेता जयदेव का जन्म हुआ था।
  • 1916 में 3 अगस्त के दिन ही भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूंनी का जन्म हुआ था।
  • 1886 में आज ही के दिन कालजयी रचनाओं के कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्‍म हुआ था।

3 अगस्त को हुए निधन

  • 1993 में 3 अगस्त के दिन ही हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य प्रेमकृष्ण खन्ना का निधन हुआ था।
  • 1990 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी व उड़ीसा और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे सी. एम. पुनाचा का निधन हुआ था।

3 अगस्त को प्रमुख उत्सव

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अगस्त का इतिहास2 अगस्त का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 3 अगस्त का इतिहास (3 August Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*