25 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

25 सितंबर को मनाये जाने वाले प्रमुख दिवस अंत्योदय दिवस और विश्व फार्मासिस्ट दिवस हैं। इन दिवसों का आयोजन जागरूकता फैलाने, ज्ञान साझा करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही इन अवसरों पर विभिन्न समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। अंत्योदय दिवस और अंतरराष्ट्रीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में आपको इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

अंत्योदय दिवस क्या है?

भारत में हर साल 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पत्रकार, अर्थशास्त्री, दार्शनिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख विचारक भी थे। बता दें कि अंत्योदय शब्द का अर्थ गरीब व्यक्ति का विकास होता है। यह दिन समाज के सबसे कमजोर लोगों के उत्थान के उद्देश्य से मनाया जाता है। आईये अब जानते हैं इस दिवस का इतिहास क्या है। 

अंत्योदय दिवस का इतिहास क्या है?

अंत्योदय दिवस 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन मनाया जाता है। आपको बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 के दिन यूपी के मथुरा में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु 1968 में मुगलसराय जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। बाद में 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन” कर दिया गया था। 2014 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में नियुक्त किया था। 

विश्व विश्व फार्मासिस्ट दिवस क्या है?

विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। इसके अलावा यह दिन दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने वाले कार्यों को प्रोत्साहित करने और उनका समर्थन करने के उद्देश्य से भी मनाया जाता है। यह दिन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने वाले फार्मासिस्टों के प्रति सम्मान जताने के लिए मनाया जाता है। 

विश्व फार्मासिस्ट दिवस का इतिहास क्या है?

आपको बता दें कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2009 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन के द्वारा की गई थी। इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर के फार्मासिस्टों का प्रतिनिधित्व करता है। इसका मुख्य उद्देश्य फार्मेसी के क्षेत्र में मानकों को बढ़ावा देना है और सेहत सेवाओं को बेहतर बनाना है। 

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
17 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?18 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
19 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?20 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
21 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?22 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
23 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 25 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*