22 जुलाई का इतिहास (22 July Ka Itihas) – 1947 में आज ही के दिन संविधान सभा ने तिरंगे को ‘राष्ट्रीय ध्वज’ के तौर पर किया था अंगीकार

1 minute read
22 जुलाई का इतिहास (22 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 22 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में आप 22 जुलाई का इतिहास (22 July Ka Itihas) जानेंगे। 

22 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1947 में आज ही के दिन संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था। भारतीय झंडा, जिसे तिरंगा भी कहा जाता है भारत की आज़ादी, लोकतंत्र और विविधता का प्रतीक है। 

1981 में आज ही के दिन भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया था। 2012 में 22 जुलाई को ही प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया था। 2001 में 22 जुलाई को ही समूह-आठ के देशों का जेनेवा में सम्मेलन संपन्न हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

22 जुलाई का इतिहास (22 July Ka Itihas) इस प्रकार हैः

  • 2014 में आज ही के दिन एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया था।
  • 2012 में आज ही के दिन प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
  • 2003 में 22 जुलाई को ही इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
  • 2001 में शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने थे।
  • 2001 में आज ही के दिन समूह-आठ के देशों का जेनेवा में सम्मेलन संपन्न हुआ था।
  • 1988 में आज ही के दिन अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की शपथ ली थी।
  • 1981 में 22 जुलाई को ही भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह ऐपल ने कार्य करना शुरू किया था।
  • 1969 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था।
  • 1947 में 22 जुलाई को ही संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था।
  • 1918 में 22 जुलाई को ही भारत के पहले पायलट इंद्रलाल राय लंदन के आसपास जर्मनी के विमानों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।
  • 1894 में 22 जुलाई को ही पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म हुआ था।
  • 1775 में आज ही के दिन जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली थी।
  • 1731 में आज ही के दिन स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

22 जुलाई का इतिहास (22 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 2013 में आज ही के दिन ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले पुत्र प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ था।
  • 1970 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म हुआ था।
  • 1965 में 22 जुलाई के दिन ही रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय का जन्म हुआ था।
  • 1947 में 22 जुलाई को ही संगीतकार डॉनल्ड ह्यू डॉन हेनली का जन्म हुआ था।
  • 1923 में आज ही के दिन प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म हुआ था।
  • 1898 में 22 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म हुआ था।

22 जुलाई को हुए निधन

  • 1968 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन हुआ था।
  • 1933 में 22 जुलाई के दिन ही भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन हुआ था।

22 जुलाई के दिन प्रमुख उत्सव

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास
7 जुलाई का इतिहास8 जुलाई का इतिहास
9 जुलाई का इतिहास10 जुलाई का इतिहास
11 जुलाई का इतिहास12 जुलाई का इतिहास
13 जुलाई का इतिहास14 जुलाई का इतिहास
15 जुलाई का इतिहास16 जुलाई का इतिहास
17 जुलाई का इतिहास18 जुलाई का इतिहास
19 जुलाई का इतिहास 20 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 22 जुलाई का इतिहास (22 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*