22 अगस्त का इतिहास (22 August Ka Itihas) – 1924 में आज ही के दिन प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार हरिशंकर परसाई का हुआ था जन्म

1 minute read
22 अगस्त का इतिहास (22 August Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 22 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 22 अगस्त का इतिहास (22 August Ka Itihas) दिया गया है। 

22 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2018 में आज ही के दिन राही सरनोबत 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी (एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

2008 में आज ही के दिन मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

22 अगस्त का इतिहास (22 August Ka Itihas) इस प्रकार है –

  • 2007 में 22 अगस्त को ही मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया था।
  • 1999 में आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई थी।
  • 1996 में 22 अगस्त को ही राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया था।
  • 1979 में आज ही के दिन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग कर दी थी।
  • 1944 में 22 अगस्त को ही अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रति‍निधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की थी।
  • 1922 में आज ही के दिन जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई थी।
  • 1921 में 22 अगस्त को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी।
  • 1914 में आज ही के दिन ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई थी।
  • 1910 में 22 अगस्त को ही जापान ने 5 साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया था।
  • 1894 में आज ही के दिन नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गांधी द्वारा की गई थी।
  • 1851 में 22 अगस्त को ही ऑस्ट्रेलिया में सोने के क्षेत्रों की खोज हुई थी।
  • 1848 में आज ही के दिन अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा कर लिया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

22 अगस्त का इतिहास (22 August Ka Itihas)- जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

22 अगस्त को हुए निधन

  • 2014 में 22 अगस्त के दिन ही ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित और कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार यूआर. अनंतमूर्ति का निधन हुआ था।
  • 1818 में आज ही के दिन भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अगस्त का इतिहास2 अगस्त का इतिहास
3 अगस्त का इतिहास4 अगस्त का इतिहास
5 अगस्त का इतिहास6 अगस्त का इतिहास
7 अगस्त का इतिहास8 अगस्त का इतिहास
9 अगस्त का इतिहास10 अगस्त का इतिहास
11 अगस्त का इतिहास 12 अगस्त का इतिहास
13 अगस्त का इतिहास14 अगस्त का इतिहास
15 अगस्त का इतिहास16 अगस्त का इतिहास
17 अगस्त का इतिहास18 अगस्त का इतिहास
19 अगस्त का इतिहास20 अगस्त का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 22 अगस्त का इतिहास (22 August Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*