21 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

21 सितंबर को मनाए जाने वाले प्रमुख दिवस अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस और विश्व अल्जाइमर दिवस है। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस दुनिया भर में शांति और अहिंसा के महत्व के बारे में बताने का एक प्रमुख अवसर है जबकि विश्व अल्जाइमर दिवस, अल्ज़ाइमर रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और चुनौती देने का एक वैश्विक प्रयास है। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।  अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस और विश्व अल्जाइमर दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में आपको इन दिवसों के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस क्या है?

संयुक्त राष्ट्र हर साल 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाता है। यह दिन राष्ट्रों और व्यक्तियों से शत्रुता समाप्त करने और शांति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इस दिन को विश्व शांति दिवस के रूप में भी जाना जाता है। वहीं इस अवसर पर शांति शिक्षा और जन जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास क्या है?

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास यहाँ बताया गया है:  

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा रेजोल्यूशन 36/67 के माध्यम से 1981 में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना की गई थी। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का उद्देश्य दुनिया में शांति को बढ़ावा देने था। 
  • सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर 1982 के दिन मनाया गया था। 
  • वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा रेजोल्यूशन 55/282 को अपनाया गया था। रेजोल्यूशन 55/282 के तहत 21 सितम्बर को शांति दिवस के लिए एक स्थायी वार्षिक तिथि के रूप में नामित किया गया है।
  • जब 2001 के प्रस्ताव को लागू किया गया था तो इसके बाद इस दिन को वैश्विक युद्धविराम और अहिंसा दिवस के रूप में भी घोषित किया गया था। इसमें सभी राष्ट्रों और व्यक्तियों को शांति को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

कब और क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड अल्ज़ाइमर्स डे?

विश्व अल्ज़ाइमर्स डे पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन विश्व आल्ज़ाइमर्स माह के हिस्से के रूप में मनाया जाता है। यह महीने सितंबर है। विश्व अल्ज़ाइमर्स दिवस दिन अल्ज़ाइमर रोग और दिमागी दिमागी रोगों के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इन बीमारियों के साथ जीवन कैसे बिताना चाहिए उसके बारे में भी सिखाया जाता है। इस दिन लोगों को करने के लिए कई प्राथमिकताएं और अच्छी आदतें बताई जाती हैं। 

वर्ल्ड अल्ज़ाइमर्स डे का इतिहास क्या है?

विश्व अल्ज़ाइमर्स दिवस को पहली बार 21 सितंबर 1994 में आयोजित किया गया था। अल्‍जाइमर रोग के सबसे पहला इलाज 1901 में एक जर्मन महिला का किया गया था। इस रोग का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम डॉ. अलोइस अल्‍जाइमर था। उनके नाम पर इस बीमारी का नाम अल्‍जाइमर रख दिया गया। 21 सितंबर 1994 दिन जब अल्‍जाइमर डिजीज की 10वीं एनिवर्सरी थी तब विश्व अल्ज़ाइमर्स दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी। 1994 से ही हर देश में 21 सितंबर के दिन कई जागरूकता अभियान और आयोजन आयोजित किए जाते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
17 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?18 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 21 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*