21 जुलाई का इतिहास (21 July Ka Itihas) – 1988 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह ‘इनसैट-1सी’ का हुआ था प्रक्षेपण

1 minute read
21 जुलाई का इतिहास (21 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 21 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में आप 21 जुलाई का इतिहास (21 July Ka Itihas) जानेंगे। 

21 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं। वर्ष 2007 में 21 जुलाई को वह राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुईं और उन्होंने 25 जुलाई 2007 को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 

1962 में आज ही के दिन भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध हुआ था। 1951 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चंदू बोर्डे का जन्म हुआ था।

2007 में आज ही के दिन वाशिंगटन में 4 दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया था। 2008 में 21 जुलाई को ही नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

21 जुलाई का इतिहास (21 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया था।
  • 2007 में आज ही के दिन वाशिंगटन में 4 दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया था।
  • 2007 में 21 जुलाई को ही प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं थीं।
  • 1988 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह ‘इनसैट-1सी’ का प्रक्षेपण किया था।
  • 1963 में 21 जुलाई को ही काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था।
  • 1962 में आज ही के दिन भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध हुआ था।
  • 1940 में 21 जुलाई को ही सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया था।
  • 1904 में आज ही के दिन 13 वर्ष तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4,607 किलोमीटर लंबी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा हुआ था।
  • 1888 में 21 जुलाई को ही ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए थे।
  • 1884 में आज ही के दिन लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया था।
  • 1883 में 21 जुलाई को ही कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

21 जुलाई का इतिहास (21 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1978 में 21 जुलाई को ही बाॅलीवुड अभिनेता आशीष चौधरी का जन्म हुआ था।
  • 1951 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चंदू बोर्डे का जन्म हुआ था।
  • 1951 में आज ही के दिन अमेरिकी हास्य अभिनेता रॉबिन विलियम्स का जन्म हुआ था।
  • 1947 में 21 जुलाई के दिन ही भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ था।
  • 1930 में आज ही के दिन मशहूर फ़िल्मी गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ था।
  • 1911 में 21 जुलाई के दिन ही ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1816 में आज ही के दिन समाचार एजेंसी राइटर के संस्थापक जूलियस राइटर का जन्म हुआ था।

21 जुलाई को हुए निधन

  • 1972 में आज ही के दिन भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का निधन हुआ था।
  • 1920 में आज ही के दिन श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन हुआ था।
  • 1906 में 21 जुलाई के दिन ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी का निधन हुआ था।
  • 1822 में आज ही के दिन फ्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास
7 जुलाई का इतिहास8 जुलाई का इतिहास
9 जुलाई का इतिहास10 जुलाई का इतिहास
11 जुलाई का इतिहास12 जुलाई का इतिहास
13 जुलाई का इतिहास14 जुलाई का इतिहास
15 जुलाई का इतिहास16 जुलाई का इतिहास
17 जुलाई का इतिहास18 जुलाई का इतिहास
19 जुलाई का इतिहास 20 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 21 जुलाई का इतिहास (21 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*