2 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

भारत में प्रतिवर्ष 2 अगस्त को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस ‘दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस’ (Independence Of Dadra Nagar Haveli) है। यह दिवस भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि 2 अगस्त 1954 के दिन ही दादरा एवं नगर हवेली को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया गया था और इसे भारत में शामिल किया गया था। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में इन दिवसों के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस का उद्देश्य

दादरा नगर हवेली मुक्ति दिवस हर साल 2 अगस्त के दिन मनाया जाता है। यह दिन दादरा नगर हवेली का स्वतंत्रता दिवस है। दादरा नगर हवेली 2 अगस्त 1954 के दिन पुर्तगालियों से आज़ाद हुआ था। इसी कारण से हर साल 2 अगस्त को भारत में दादरा नगर हवेली मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस राज्य की आज़ादी का जश्न मनाने का दिन है। साथ ही यह उन वीर शहीदों को याद करने का दिन भी है जिन्होंने पुर्तगालियों से इस क्षेत्र को मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। 

दादरा एवं नगर हवेली की मुक्ति का इतिहास

दादरा एवं नगर हवेली की मुक्ति का इतिहास इस प्रकार से है : 

  • दादरा और नगर हवेली पर 1779 से लेकर 1954 तक पुर्तगालियों का शासन था।
  • 1954 में, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समर्थकों और स्थानीय जनता ने मिलकर पुर्तगालियों के खिलाफ एक विद्रोह शुरू किया। 
  • इसके बाद पुर्तगाली शासन के खिलाफ संघर्ष शुरू हुआ और 2 अगस्त 1954 को दादरा और नगर हवेली को स्वतंत्रता हासिल हुई। 
  • मुक्ति के बाद, दादरा और नगर हवेली ने भारतीय गणराज्य में विलय का प्रस्ताव रखा और 1961 में यह क्षेत्र भारत का हिस्सा बन गया।

दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस कैसे मनाया जाता है?

दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं : 

  • इस दिन सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल हैं। 
  • इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में भी इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बताया जाता है। 
  • इस दिन लोगों को दादरा और नगर हवेली के इतिहास और संस्कृति के बारे में जागरूक करने के प्रयास किए जाते हैं।
  • इसके अलावा राजनीतिक समारोह भी आयोजित किये जाते हैं जिसमें राजनीतिक नेता और सरकारी अधिकारी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। इन कार्यक्रमों में भाषण दिए जाते हैं, जिसमें क्षेत्र के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाती है।

संबंधित आर्टिकल्स

1 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 2 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*