14 जुलाई का इतिहास (14 July Ka Itihas) – 1927 में आज ही के दिन हवाई द्वीप में शुरू हुई थी विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान

1 minute read
14 जुलाई का इतिहास (14 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 14 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 14 जुलाई का इतिहास (14 July Ka Itihas) जानेंगे। 

14 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1927 में आज ही के दिन हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी। 1914 में 14 जुलाई को ही पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया था।

1850 में आज ही के दिन मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया था। 1987 में 14 जुलाई को ही ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत हुआ था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

14 जुलाई का इतिहास (14 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2007 में 14 जुलाई को ही फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 2003 में आज ही के दिन रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया था।
  • 1987 में 14 जुलाई को ही ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत हुआ था।
  • 1979 में आज ही के दिन अमेरिका ने अपना न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1976 में 14 जुलाई को ही अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया था।
  • 1969 में आज ही के दिन जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर होने से 85 लोगों की जान चली गई थी।
  • 1965 में 14 जुलाई को ही मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की तस्वीरें लीं थीं।
  • 1933 में आज ही के दिन जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरुआत हुई थी।
  • 1927 में 14 जुलाई को ही हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी।
  • 1861 में आज ही के दिन कॉटलिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने मशीनगन बनाई थी।
  • 1853 में 14 जुलाई को ही न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव हुए थे। 
  • 1850 में आज ही के दिन मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
  • 1798 में 14 जुलाई को ही अमेरिकी कांग्रेस ने राजद्रोह एक्ट को मंजूरी दी थी।
  • 1789 में आज ही के दिन फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

14 जुलाई का इतिहास (14 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1945 में आज ही के दिन टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ था।
  • 1942 में 14 जुलाई के दिन ही 9वीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म हुआ था।
  • 1909 में आज ही के दिन केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद का जन्म हुआ था।
  • 1902 में 14 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का जन्म हुआ था।1900 में आज ही के दिन प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त का जन्म हुआ था।
  • 1856 में 14 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का जन्म हुआ था।
Today History in Hindi (4)

14 जुलाई को हुए निधन

  • 2003 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 जुलाई का इतिहास2 जुलाई का इतिहास
3 जुलाई का इतिहास 4 जुलाई का इतिहास
5 जुलाई का इतिहास6 जुलाई का इतिहास
7 जुलाई का इतिहास8 जुलाई का इतिहास
9 जुलाई का इतिहास10 जुलाई का इतिहास
11 जुलाई का इतिहास12 जुलाई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 14 जुलाई का इतिहास (14 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*