10 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

10 सितंबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस है। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य आत्महत्या की बढ़ती समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना, आत्महत्या को रोकने के लिए लोगों को सशक्त बनाना है। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है।

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस?

हर साल 10 सितंबर को दुनियाभर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य आत्महत्या से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इस गंभीर सामाजिक समस्या को रोकने के उपायों को प्रोत्साहित करना है। आत्महत्या एक बड़ी सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है। ऐसे में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आपको बता दें कि यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अंतरराष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम संघ (IASP) द्वारा मिलकर आयोजित किया जाता है।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का इतिहास

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिलकर की थी। यह दिवस पहली बार 10 सितंबर 2003 को मनाया गया था। इस दिन का उद्देश्य आत्महत्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को वैश्विक स्तर पर लाना और आत्महत्या रोकने के लिए जरूरी उपायों पर ध्यान केंद्रित करना है। 2003 से यह दिवस हर साल मनाया जा रहा है। हर साल वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे एक ख़ास थीम पर आधारित होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2024 के लिए ‘चेंजिंग द नैरेटिव ऑन सुसाइड’ (Changing the Narrative on Suicide) की थीम रखी है। 

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का महत्व

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, आत्महत्या जैसी गंभीर समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर देता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद इस बात को लोगों तक पहुंचाना है कि आत्महत्याओं को रोका जा सकता है। साथ ही उन्हें यह भी बताना है कि जीवन में आत्महत्या के अलावा कई बेहतर रास्ते और समाधान मौजूद हैं। आत्महत्या एक वैश्विक समस्या है, जो हर साल लाखों लोगों की जान लेती है। इस दिन के माध्यम से, सरकारें, स्वास्थ्य संगठन और समुदाय मिलकर इस समस्या का समाधान खोजने के लिए प्रयास करते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 10  सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*