10 lines on Narendra Modi : छात्रों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में 10 लाइन

1 minute read

नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण नेता हैं जिन्होंने केवल देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। वे वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले वह गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे, जहां उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इस ब्लॉग में हम नरेंद्र मोदी के जीवन, उनके राजनीतिक सफर और उनकी उपलब्धियों के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें जानेंगे, जो आपको उनके बारे बेहतर ढंग से समझने में मदद करेंगी।

10 lines on Narendra Modi in Hindi : नरेंद्र मोदी के बारे में 10 लाइन 

यहाँ 10 Lines on Narendra Modi in Hindi दी गई हैं –

  1. नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी है। 
  2. उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वड़नगर में हुआ था।
  3. वे भारत के 14वें प्रधानमंत्री हैं।
  4. नरेंद्र मोदी का बचपन संघर्षपूर्ण था; उन्होंने चाय बेचने का काम भी किया।
  5. उन्होंने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
  6. 2014 में, वे पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने और भारी बहुमत से जीते।
  7. 2019 में, नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत से फिर से भारत का प्रधानमंत्री चुना गया।
  8. देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं की शुरुआत की।
  9. उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए नोटबंदी और जीएसटी जैसे बड़े फैसले किए। 
  10. मोदी जी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए “आत्मनिर्भर भारत” अभियान की शुरुआत की।

नरेंद्र मोदी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

नरेंद्र मोदी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं : 

  • नरेंद्र मोदी को बचपन में नरिया कह कर बुलाया जाता था। 
  • नरेंद्र मोदी को बचपन में एक्टिंग का शौक था। 
  • नरेंद्र मोदी ने आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और बाद में भाजपा में शामिल हुए। 
  • नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” बहुत लोकप्रिय है, इसमें वे देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

30+ ‘मोदी है तो मुमकिन है शायरी’ जो दर्शाएंगी
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रेरणादायक यात्रा
45+ Narendra Modi Quotes : नेतृत्व और
देशभक्ति को प्रबल करते नरेंद्र मोदी के अनमोल विचार

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको 10 Lines on Narendra Modi in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*