10 Lines on Fish: छात्रों के लिए मछली के बारे में 10 लाइन और रोचक तथ्य

1 minute read
10 Lines On Fish in Hindi

मछली एक पानी में रहने वाला जीव है। मछली को पर्यावरण के लिए भी एक बहुत महत्वपूर्ण जीव माना जाता है। मछली की कई प्रजातियां पूरी दुनिया में मौजूद हैं। कुछ मछलियां बहुत छोटे आकार की होती हैं, वहीं कुछ मछलियां बहुत बड़े आकर की भी होती हैं। लोग अपने घर में एक्वेरियम में मछलियों को पालते भी हैं। यहाँ 10 Lines On Fish in Hindi दी जा रही हैं। इनकी मदद से छात्र अपना होम असाइनमेंट पूरा कर सकते हैं।  

10 Lines On Fish in Hindi: मछली पर 10 लाइन 

यहाँ 10 Lines On Fish in Hindi दी जा रही हैं: 

  1. मछली जल में रहती है।  
  2. मछली नदियों, समुद्रों, झीलों और तालाबों में पाई जाती हैं। 
  3. मछली विभिन्न रंगों और आकारों की होती हैं। 
  4. ठंडे और गर्म दोनों तरह के पानी में मछलियां रह सकती हैं। 
  5. मछली पानी में तैरने के लिए अपने पंखों का प्रयोग करती है। 
  6. मछलियां मांसाहारी और शाकाहारी दोनों प्रकार की होती हैं। 
  7. कुछ लोग मछली को भोजन के रूप में भी खाते हैं। 
  8. धरती पर मछलियों की कई प्रजातियां मौजूद हैं। 
  9. मछलियां अंडे देती हैं। 
  10. मछली पानी से बाहर निकलते ही तड़प तड़पकर मर जाती है। 

यह भी पढ़ें: मणिपुर के बारे में 10 लाइन और 10 रोचक तथ्य

10 Lines On Fish in Hindi: मछली के बारे में 10 रोचक तथ्य 

यहाँ मछली के बारे 10 रोचक तथ्य जा दिए जा रहे हैं: 

  1. धरती पर मछलियों की 30,000 प्रजातियां पाई जाती हैं।
  2. मछलियां गलफड़ों की मदद से पानी के अंदर साँस लेती हैं।  
  3. कुछ मछलियां 70 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से भी तैर सकती हैं। 
  4. मछलियां खारे पानी, मीठे पानी, गर्म पानी और बर्फीले पानी में भी रह सकती हैं। 
  5. मछलियां आपस में आवाज़ के अलावा गंध के माध्यम से भी बात कर सकती हैं। 
  6. मछलियों की स्मरण शक्ति बहुत अच्छी होती है। 
  7.   कुछ मछलियां अपना लिंग भी बदल लेती हैं। 
  8. मछलियों का उपयोग खाल से संबंधित बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। 
  9. मछलियां अपने बच्चों को मुंह में रखकर तैर सकती हैं। 
  10. ब्लू व्हेल पानी में रहने वाला सबसे बड़ा जीव है। 

यह भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट के बारे में 10 लाइन और 10 रोचक तथ्य 

संबंधित ब्लाॅग्स

Happy Mother Day Imagesमां की मेहनत से चमका इनकी किस्मत का सितारा, मिलिए ऐसी ही शख्सियतों से
Essay on Mother : स्टूडेंट्स के लिए 100, 200 और 500 शब्दों में माँ पर निबंधMother’s Day 2023: जानिए कैसे अपनी माँ को मदर्स डे पर स्पेशल फील कराएँ
Mother’s Day : जानिए हैंडमेड कार्ड बनाने का आसान तरीकाMaa Quotes in Hindi : माँ की ममता पर समर्पित दिल को छू जाने वाले अनमोल विचार

आशा है कि आपको 10 Lines On Fish in Hindi का यह ब्लॉग ज्ञानवर्द्धक लगा होगा। अन्य निबंध से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*