1 जून का इतिहास (1 June Ka Itihas) – 1996 में आज ही के दिन देश के 11वें प्रधानमंत्री बने थे एचडी देवगौड़ा

1 minute read
1 जून का इतिहास (1 June Ka Itihas)

देश और दुनिया में 1 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 1 जून का इतिहास (1 June Ka Itihas) जानेंगे। 

1 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि नेपाल में आज के दिनराजमहल में हुए सामूहिक हत्या कांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए थे और राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नए राजा बने। 1874 में 1 जून को ही ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया था।

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री नरगिस का जन्म आज ही के दिन हुआ था। 1819 में आज ही के दिन गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गई थी। 1835 में 1 जून को ही कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ था। 1930 में 1 जून से ही भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली थी। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

1 जून का इतिहास (1 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2007 में आज ही के दिन ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था।
  • 2005 में आज ही के दिन अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की थी।
  • 1999 में आज ही के दिन अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित हुआ था।
  • 1996 में आज ही के दिन एचडी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1993 में ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
  • 1992 में आज ही के दिन भारत और इजरायल के बीच हवाई समझौता हुआ था।
  • 1941 में आज ही के दिन ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया था।
  • 1930 में 1 जून को ही भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली थी।
  • 1927 में आज ही के दिन अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुए थे।
  • 1922 में 1 जून को ही रॉयल अलस्टा पुलीस की ऑफिशियल स्थापना हुई थी।
  • 1880 में आज ही के दिन पहली पे-फोन सेवा शुरू की गई थी।
  • 1874 में 1 जून को ही ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया था।
  • 1835 में आज ही के दिन कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ था।
  • 1819 में आज ही के दिन गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गई थी।
  • 1746 में 1 जून को ही फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024

1 जून का इतिहास (1 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1929 में आज ही के दिन फिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नरगिस दत्त का जन्म हुआ था।
  • 1938 में 1 जून को ही कवि और लेखक बलदेव वंशी का जन्म हुआ था। 
  • 1958 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक अशोक कुमार का जन्म हुआ था। 
  • 1975 में 1 जून के दिन ही भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म हुआ था।
  • 1991 में आज ही के दिन भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ का जन्म हुआ था। 

1 जून को हुए निधन

  • 2010 में 1 जून के दिन ही नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक और महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन हुआ था।
  • 1996 में आज ही के दिन भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन हुआ था।
  • 1987 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक और पटकथा लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का निधन हुआ था।
  • 1969 में 1 जून के दिन ही पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली का निधन हुआ था।

1 जून के दिन प्रमुख उत्सव

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 1 जून का इतिहास (1 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*