सिर्फ एक साल में रेडियो जॉकी बनने के लिए करें ये कोर्स

1 minute read
रेडियो जॉकी

रेडियो जॉकी प्रोफेशनल व्यक्ति होते हैं जो लोगों को लुभाने वाली अपनी आवाज से अनेकों प्रोग्राम रेडियो के जरिए श्रोता तक पहुंचाते हैं। लोगों से बातें करना और उनकी दिलचस्प बातें सुनना पसंद है तो आप रेडियो जॉकी बनकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। पुराने समय में जब टीवी का प्रयोग इतना नहीं होता था तब लोग रेडियो का इस्तेमाल करते थे और रेडियो के जरिए अपना मनोरंजन करते थे। आज जबकि टेलीविजन बहुत ज्यादा प्रचलन में आ गया है, तब भी रेडियो का महत्व कम नहीं हुआ है। रेडियो आज भी लोगों की पसंद है। आज रेडियो जॉकी का कार्यक्षेत्र काफी फैल गया है। जहां एक रेडियो जॉकी पूरे प्रोग्राम की तैयारी करता है, वहीं अपनी आवाज का लोहा भी मनवाता है। FM चैनलों के आने पर जिस तरह से इसमें करियर की संभावनाएं बढ़ी हैं, उसके चलते युवाओं को यह फील्ड काफी भा रही है। एक रेडियो जॉकी बनने के लिए किस कोर्स को करने की आवश्यकता है और इससे जुड़ी अन्य बातों के बारे में हम इस ब्लॉग के जरिए आपको बताएंगे।

प्रोफेशनरेडियो जॉकी
कोर्स टाइप डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, पीजी डिप्लोमा
कोर्स अवधि 1 साल
टॉप रिक्रूटर्सAIR FM, Times FM, Radio vaani 
औसत सालाना आय लगभग ₹1500 -₹ 2500 हर शो 

रेडियो जॉकी कौन होते हैं?

रेडियो जॉकी वह व्यक्ति होता है जिसकी रेडियो प्रसारण में ऑन-एयर स्थिति को ऑपरेट करता है। एक रेडियो जॉकी जो एक रेडियो शो होस्ट करता है उसे रेडियो पर्सनालिटी के रूप में भी जाना जाता है।

रेडियो जॉकी बनना क्यों चुनें?

रेडियो जॉकी के क्षेत्र में कैरियर बनाना किसी छात्र को क्यों चुनना चाहिए इससे जुड़ी कुछ बातें नीचे बताई गई है-

  • एक रेडियो जॉकी अब पिछली रेडियो हस्ति के समान नहीं है, जिन्हें केवल अनाउंसर के रूप में देखा जाता था। अब वे न केवल सूचित करते हैं, बल्कि वे आपका मनोरंजन भी करते हैं और आपके साथ जुड़ते हैं। अब कुछ रेडियो जॉकी मशहूर हस्तियों में गिने जाते हैं।
  • एक रेडियो जॉकी का वेतन उसके अनुभव और कार्य अवधि के बढ़ने से हर महीने INR 1.5-2 लाख तक जा सकता है। 
  • आधुनिक रेडियो और टेलीविजन इंडस्ट्री इंटरेस्टेड लोगों की मदद करने वाले आशाजनक और आकर्षक व्यवसाय प्रस्तुत करता है। 
  • एक रेडियो जॉकी की जॉब 9:00 से 5:00 वाली, रेगुलर टाइमिंग वाली जॉब नहीं होती है। इस जॉब की टाइमिंग फ्लैक्सिबल होती है।

आर जे के लिए आवश्यक गुण

एक आर जे के पास क्या स्किल्स होने चाहिए उसके बारे में नीचे बताया गया है-

  • एक रेडियो जॉकी की आवाज अच्छी होनी चाहिए क्योंकि उसका मुख्य काम बहुत कुछ बोलना है। 
  • एक रेडियो जॉकी के पास स्थिति के अनुसार स्किल्स होना चाहिए। 
  • रेडियो जॉकी की भाषा अच्छी होनी चाहिए। 
  • उसे आवाज की लै को नियंत्रित करने में सक्षम होना चाहिए। 
  • उसके पास अच्छा कंटेंट राइटिंग स्किल होना चाहिए। 

रेडियो जॉकी बनने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड

अगर आप आर जे बनना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि आर जे कैसे बना जा सकता है-

  • स्टेप 1: 12वीं की पढ़ाई कौन सी स्ट्रीम से पूरा करें -आप अपने माध्यमिक विद्यालय में किसी भी स्ट्रीम के माध्यम से इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने के बाद रेडियो जॉकी में करियर बनाने के लिए मीडिया स्टडीज या न्यूज़-कास्टिंग में एक अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम करना चाहिए। 
  • स्टेट 2: कॉलेज का चुनाव करें -12वीं की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद छात्र रेडियो जॉकी बनने के लिए कोर्स और कॉलेज का चुनाव करें क्योंकि एक बेहतरीन कॉलेज से किए गए कोर्स को एक आरजे बनने के लिए प्राथमिकता मिलती है। आप AI Course Finder की सहायता से विदेश में पढ़ाई करने के लिए विभिन्न कोर्स का चयन कर सकते हैं।
  • स्टेप 3: ग्रेजुएशन कोर्स पूरा करें –रेडियो जॉकी बनने के लिए पहले ग्रेजुएशन कोर्स करें और ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करें। 
  • स्टेप 4: इंटर्नशिप करें –ग्रेजुएशन पूरा होते ही छात्र को चाहिए कि वह रेडियो ब्रॉडकास्ट की पढ़ाई के साथ-साथ इसका कार्य अनुभव भी प्राप्त करें। इसके लिए उसे कहीं इंटर्नशिप करने की आवश्यकता होती है, जो उसके करिकुलम वाइटा को भी अच्छा बनाता है।
  • स्टेप 5: पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स करें –रेडियो जॉकी, वीडियो जॉकी मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स करके छात्र अपने करिकुलम वाइटा को और अच्छा बना सकते हैं जिससे उन्हें उच्च वेतन प्राप्त करने में आसानी होगी। पोस्ट ग्रेजुएशन किए हुए आरजे की शुरुआती सैलरी ₹15000 से शुरू होती है।

रेडियो जॉकी बनने के लिए कोर्सेज

रेडियो जॉकी के क्षेत्र में जो कोर्सेज हैं उसकी सूची नीचे दी गई है-

रेडियो जॉकी बनने के लिए विदेश के कॉलेज

रेडियो जॉकी बनने के लिए विदेश के कुछ कॉलेज की सूची नीचे दी गई है-

कॉलेजपहले साल का शुल्क
ओंटारियो कॉलेज$20,750 (₹15.56 लाख)
सेंटेनियल कॉलेज ऑफ़ अप्लाइड आर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी $14,937.50 (₹3.70 लाख)
गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन£19,660 (₹7.24 लाख)
यूनिवर्सिटी ऑफ सुंदरलैंड£14,000 (₹10.50 लाख)
एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी $12,800 (₹9.60 लाख)
ऑस्ट्रेलिया फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो स्कूल$26,016 (₹19.51 लाख)

आर जे बनने के लिए भारतीय कॉलेज

आर जे बनने के लिए भारतीय कॉलेज की सूची नीचे दी गई है-

कॉलेजपूरे कोर्स का शुल्क(INR में)
मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज19,800
जेवियर्स इंस्टीट्यूट आफ कम्युनिकेशन, मुंबई16,500
जामिया मिलिया इस्लामिया, न्यूदिल्ली74020
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, न्यू दिल्ली1.60 लाख
वीडियो स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्ट, मुंबई1.30 लाख
सिंबोसिस सेंटर फॉर मीडिया एंड कम्युनिकेशन, पुणे2.30 लाख

रेडियो जॉकी बनने के लिए योग्यता

रेडियो जॉकी की पढ़ाई करने के लिए छात्रों के पास क्या योग्यता होनी चाहिए उसके बारे में यहां बताया गया है-

अंडरग्रेजुएशन डिप्लोमा कोर्स के लिए

  • रेडियो जॉकी का कोर्स करने के लिए छात्र को किसी भी स्ट्रीम से 12वीं की पढ़ाई पूरी करनी चाहिए।
  • 12वीं में 55% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • IELTS और TOEFL के अंक

पोस्टग्रेजुएशन डिप्लोमा कोर्स के लिए

  •  यूजी डिप्लोमा कोर्स की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से प्राप्त होना चाहिए।
  • IELTS और TOEFL के अंक
  • SOP, LOR

आवेदन प्रक्रिया

रेडियो जॉकी कोर्स के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं इसके बारे में नीचे बताया गया है-

  • विदेश में रेडियो जॉकी कोर्स की पढ़ाई करने के लिए आप Leverage Edu के एक्सपर्ट से 1800 572 000 संपर्क कर सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया में उनकी सहायता ले सकते हैं।
  •  रेडियो जॉकी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया विभिन्न कॉलेजों में विभिन्न होती है। कुछ कॉलेज डायरेक्ट एडमिशन लेते हैं तो कुछ कॉलेज प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करते हैं।
  • ज्यादातर कॉलेज डायरेक्ट ऐडमिशन को ही प्राथमिकता देते हैं। 
  • डायरेक्ट एडमिशन में उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार एडमिशन दिया जाता है।
  • डायरेक्ट एडमिशन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले अपने चुनी हुई यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। 
  • यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा। 
  • वेबसाइट पर साइनइन करने के बाद कोर्स का चुनाव करें। 
  • अब अपने चुने हुए कोर्सेज के अनुसार मांगे जा रहे दस्तावेज और आवश्यक सूचना को भरें। 
  • सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को शुल्क के साथ जमा करें। 
  • प्रवेश परीक्षा के द्वारा एडमिशन पाने के लिए पहले प्रवेश परीक्षा देनी होती है। 
  • प्रवेश परीक्षा के अंक के अनुसार मेरिट लिस्ट निकलता है और मेरिट लिस्ट से छात्रों  का चुनाव किया जाता है।

आवश्यक दस्तावेज

रेडियो जॉकी कोर्स करने के लिए नीचे आवश्यक दस्तावेज दिए गए हैं-

  • 12वी का मार्कशीट 
  • करिकुलम वाइटा
  • SOP
  • LOR
  • IELTS और TOEFL के अंक

करियर स्कोप

आर जे से जुड़े कोर्स करने के बाद एक छात्र अपने फ्यूचर में कई सारी नौकरियां कर सकता है। वे किन-किन क्षेत्रों में अपने करियर को बना सकता है उसके बारे में नीचे दिया गया हैं-

  • एफएम / एएम रेडियो जॉकी– एफएम / एएम रेडियो स्टेशन के लिए काम कर रहे हैं व्यक्ति को भीड़ के साथ इंटरफेस करना, संगीत बजाना या बात करना होता है। वे आम तौर पर रेडियो प्रसारण के लिए काम करते हैं। 
  •  स्पोर्ट्स टॉक रेडियो जॉकी– स्पोर्ट्स टॉक रेडियो जॉकी को विभिन्न प्रकार के खेल समाचारों और घटनाओं की जांच करने के लिए दर्शकों के साथ इंटरफेस करने की आवश्यकता होती है। स्पोर्ट्स टॉक रेडियो जॉकी या तो पिछला प्रतियोगी, टीवी एंकर या खिलाड़ी होना चाहिए। 
  • सैटेलाइट रेडियो जॉकी– सैटेलाइट रेडियो जॉकी का काम एफएम/एएम रेडियो स्टेशन की तरह ही होता है। वे आम तौर पर मुद्दे की प्रभाव क्षमता के बारे में सोचे बिना स्पष्ट रूप से बात करते हैं। उनका प्रबंधन किसी बोर्ड द्वारा नहीं किया जाता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

रेडियो जॉकी को हायर करने वाले टॉप रिक्रूटर्स के नाम इस प्रकार हैं:

  • Radio Mirchi 98.3
  • Fever 104 FM
  • Radio Mirchi
  • All India Radio
  • Red FM 93.5
  • Times FM
  • TED
  • Big FM 92.7

भारत के टॉप रेडियो जॉकी

भारत के टॉप रेडियो जॉकी के नाम इस प्रकार हैं:

  • अमीन सयानी
  • आरजे मलिष्का
  • आरजे नितिन
  • आरजे नावेद
  • आरजे सायमा
  • आरजे लतिका
  • सिद्धार्थ कन्नन
  • आरजे अन्नू कपूर
  • आरजे आकृति
  • आरजे अनुराग पांडेय

दुनिया के टॉप 10 रेडियो जॉकी

दुनिया के टॉप 10 रेडियो जॉकी के नाम नीचे गए हैं-

  • हावर्ड स्टर्न
  • रश लिंबॉघ
  • रयान सीक्रेस्ट
  • शॉन हैनिटी
  • ग्लेन बेकी
  • जॉन पील
  • केनी एवरेट
  • टेरी वोगन
  • ज़ो बॉल
  • जो रोगन

जॉब और सैलरी

आर जे के क्षेत्र में जॉब और सैलरी कुछ इस प्रकार हैं:

  • एक रेडियो जॉकी का वेतन INR 15–45 हजार के बीच होती है। एक RJ को सामान्य रूप से प्रति शो INR 1,500-2,500 मिलते हैं। 
  • टियर 1 शहरों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद और पुणे में RJ को लगभग INR 45 हजार और उससे अधिक वेतन मिलता है। 
  • जबकि टियर 2 शहरों में उन्हें लगभग INR 20-45 हजार तक वेतन मिलता है और अंत में, टियर 3 शहरों में उन्हें 7 हजार से INR 20 हजार की पेशकश की जाती है। 
  • एक अनुभवी RJ का वेतन INR 75– 90 हजार होता है बशर्ते वह 5-7 साल से अधिक समय से रेडियो के पेशे में हो। 

FAQs

रेडियो ब्रॉडकास्ट निदेशक की भूमिका क्या है? 

रेडियो ब्रॉडकास्ट निदेशक विभिन्न कार्यों से संबद्ध रखता है। वे एक रेडियो चैनल के विवरण, व्यवसाय और मैनेजरियल भागों की जांच करते हैं। वे खरीद, इनकम और बेनिफिट की जांच करते हैं, और बजट तैयार करते हैं। आम तौर पर, वे रेडियो स्टेशन के भीतर सभी जिम्मेदारियों को देखते हैं, इसलिए एक रेडियो ब्रॉडकास्टर का काम मल्टीडाइमेंशनल होता है जिसके लिए आवश्यकता के अनुसार सबसे अधिक पेशेवर तरीके से काम पूरा करने के लिए एक शांत दिमाग की आवश्यकता होती है। 

एक आर जे 1 साल में कितना कमा सकता है?

एक आर जे अपने हर शो के लिए INR 1,500-2,500 कमाता है। अब यह उसके काम पर निर्भर करता है कि वह 1 साल में कितने शो करते हैं। 

RJ करियर में वोकेशन की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कौन से कोर्स उपलब्ध हैं? 

रेडियो स्क्रिप्ट, एंकरिंग, वॉयस मॉड्यूलेशन / वोकल एक्सरसाइज, एलिमेंट ऑफ रेडियो, टेक्नोलॉजी ऑफ रेडियो और एंकरिंग में सर्टिफिकेट कोर्स (सीआरए) टीवी पत्रकारिता, रेडियो जॉकींग में सर्टिफिकेट कोर्स (सीआरजे), रेडियो और ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा ( पीजीडीएम), डिप्लोमा इन रेडियो प्रोग्रामिंग एंड ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट (डीआरपीएम), और इसी तरह के महत्वपूर्ण कोर्स RJ के रूप में व्यवसाय की तलाश करने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध हैं।

आशा करते है कि आपको रेडियो जॉकी से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर आप रेडियो जॉकी का कोर्स विदेश के किसी कॉलेज से करना चाहते हैं तो आप Leverage Edu के एक्सपर्ट से  1800 572 000 पर कॉल कर आज ही 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

4 comments