आयरलैंड Vs न्यूजीलैंड दोनों में से किसे चुनें?

2 minute read

भारतीय छात्रों के बीच विदेशी शिक्षा के लिए आयरलैंड और न्यूजीलैंड दोनों ही लोकप्रिय देश हैं। विदेश में पढ़ने का मन बनाने वाले सभी छात्रों की दुविधा यह है कि किस देश को चुना जाए। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के पास चुनने के लिए अध्ययन करने की एक लंबी सूची है। आपके लिए इन दोनों में से किसी एक को चुनने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, हमने आयरलैंड Vs न्यूजीलैंड पर यह तुलनात्मक गाइड तैयार की है।

आयरलैंड Vs न्यूजीलैंड 

दोनों देश हर साल हजारों अंतरराष्ट्रीय छात्रों का स्वागत करते हैं। आयरलैंड के साथ-साथ न्यूजीलैंड के टॉप कॉलेजों में विशिष्ट इंटेक हैं, जिसके माध्यम से आप अपने सपनों के कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। आयरलैंड और न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय अलग-अलग समय सीमा के साथ एक वर्ष में दो इंटेक प्रदान करते हैं। नीचे सारणीबद्ध आयरलैंड Vs न्यूजीलैंड में इंटेक हैं।

इंटेक्सन्यूजीलैंडआयरलैंड
इंटेक 1जनवरीसितंबर की शुरुआत – दिसंबर 
इंटेक 2जुलाईजनवरी के अंत – मई

यह भी पढ़ें: आयरलैंड में एमबीबीएस कैसे करें?

आयरलैंड में पढ़ाई क्यों करें?

आयरलैंड में पढ़ाई क्यों करें यह जाने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़ें:

  • आयरलैंड के उच्च शिक्षण संस्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त और क्वालिटी एश्योर्ड सर्टिफिकेट और योग्यता प्रदान करते हैं और दुनिया भर के छात्रों के लिए लगभग 5000 से अधिक कोर्सेज पेश किए जाते हैं।
  • कुछ अंतरराष्ट्रीय छात्र, सीखने के दौरान कमाई भी कर सकते हैं, जिससे खर्च में सहायता मिलती है। आयरलैंड सरकार अंतरराष्ट्रीय छात्रों को ग्रीन कार्ड प्रदान करती है जिसे वर्क परमिट भी कहा जाता है। इतना ही नहीं, कई विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों को इंटर्नशिप भी प्रदान करते हैं।
  • आयरलैंड में अध्ययन करते समय किसी भी प्रकार की भाषा बाधाओं का सामना करने से पूरी तरह मुक्त हो सकते हैं और इसके बजाय आप देश की अविश्वसनीय रूप से समृद्ध और मूल भाषा गेलिक सीखने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप पार्ट-टाइम काम करके आयरलैंड में अपनी शिक्षा का खर्च कम कर सकते हैं। आपको शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रति सप्ताह 20 घंटे और मई, जून, जुलाई, अगस्त और मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी के महीनों के दौरान प्रति सप्ताह 40 घंटे काम करने की अनुमति होगी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, आप गैर-यूरोपीय संघ के तीसरे स्तर के लिए आयरिश थर्ड लेवल ग्रेजुएट स्कीम के तहत रोजगार की तलाश में रुक सकते हैं।

आयरलैंड में पढ़ने के लिए बेस्ट कोर्सेज 

आरलैंड में छात्रों द्वारा चुने जाने वाले बेस्ट कोर्स की लिस्ट इस प्रकार है:

बैचलर्स मास्टर्स
BSc Computer Science
Bachelor of Science in Computer Systems
Bachelor of Computer Engineering
-BEng Computer Engineering
-Business Analytics 
-BSc (Honors) in Data Science
-Bachelor of Business
Bachelor of Business Studies
BSc Economics & Finance
Bachelor of Science in Environmental Science
Master of Science (MSc) in Data Analytics
-MSc Pharmaceutical Sciences
-MSc in Data Analytics
MSc Computer Science
Master of Science (MSc) in Data Analytics
-MSc Pharmaceutical Sciences
-MSc in Data Analytics
-MSc Computer Science
-Master of Science (MSc) in Data Analytics
-MSc Pharmaceutical Sciences

यह भी पढ़ें: आयरलैंड वर्क परमिट कैसे पाएं?

आयरलैंड की टॉप यूनिवर्सिटीज़

आयरलैंड की टॉप यूनिवर्सिटी और क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 के तहत उनकी रैंकिंग है उनकी लिस्ट नीचे दी गई है:

आयरलैंड की टॉप यूनिवर्सिटी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023
ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन98
टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी डबलिन801-1000
यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन181
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ आयरलैंड गॉलवे270
मेनुथ यूनिवर्सिटी801-1000
यूनिवर्सिटी कॉलेज कॉर्क303
लिमरिक यूनिवर्सिटी531- 540
डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी 471

आयरलैंड में रहने की लागत

आयरलैंड में रहने की लागत कुछ इस प्रकार है:

खर्च अनुमानित लागत 
भोजन EUR  250-350 (लगभग INR 20 हज़ार-28 हज़ार) 
स्टूडेंट अकामोडेशन EUR 300-1200 (लगभग INR 24 हज़ार-97 हज़ार)
बुक & सप्लायर्स EUR 75 (लगभग INR 6 हज़ार)
ट्रेवल एक्सपेंसेज (मंथली बस टिकट एक्सपेंस)    EUR 65-85 (लगभग INR 5 हज़ार-6 हज़ार)
इंटरनेट एंड फोन कॉलEUR 89 (लगभग INR 7 हज़ार)
पर्सनल एक्सपेंसेज (स्पेसिफिकली सोशल & स्पोर्ट्स)EUR 200-300 (लगभग INR 16 हज़ार-24 हज़ार)
मिसलेनियस EUR 250 (लगभग INR 20 हज़ार)

आयरलैंड में पढ़ने के लिए योग्यता

आयरलैंड में पढ़ने के लिए कुछ योग्यता दी गई है जो इस प्रकार है:

  • डिप्लोमा स्तर के कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदकों को बारहवीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। 
  • बैचलर की डिग्री में प्रवेश के लिए, छात्रों को बारहवीं कक्षा में कम से कम 65% और उससे अधिक अंक होने चाहिए। 
  • मास्टर्स के लिए रिलेवेंट 3 वर्ष की ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
  • इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जैसे: IELTS/TOEFL आदि के स्कोर
  • SAT/ACT स्कोर
  • GMAT या GRE की मांग भी की जा सकती है।

आयरलैंड छात्र वीज़ा

चुने गए कोर्सेज की अवधि के आधार पर देश दो प्रकार के छात्र वीज़ा प्रदान करता है। वीज़ा का प्रकार चाहे जो भी हो, इसकी लागत लगभग समान रहती है। इसकी लागत EUR 60 (INR 5,100) आयरलैंड छात्र वीज़ा के प्रकार हैं-

  • सी छात्र वीज़ा (3 महीने से कम के कोर्स के लिए)
  • डी छात्र वीज़ा (3 महीने से अधिक के कोर्सेज के लिए)

जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी

आयरलैंड के लिए कुछ टॉप जॉब प्रोफाइल्स और Payscale के अनुसार सैलरी यहाँ दी गई है:

जॉब प्रोफ़ाइल अनुमानित सालाना सैलरी
अकाउंटेंट€25000-€62000 (INR 20.35 लाख-50.53 लाख)
ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर €22000-€36000 (INR 17.90 लाख -29.29 लाख)
फार्म वर्कर €9.34-€14.79 (INR 761.83 लाख-1.205 लाख)
सिविल इंजीनियर€30000-€65000 (INR 24.45 लाख -52.98 लाख)
ग्राफिक डिजाइनर€24000-€40000 (INR 19.55 लाख-32.58 लाख)
सर्विस डिलीवरी मैनेजर€35000-€87000 (INR 28.51 लाख-70.87 लाख)
सेकेंडरी स्कूल टीचर€26000-€53000 (INR 21.18 लाख-43.18 लाख)
रेड चीफ€31000-€51000 (INR 52.25 लाख-41.55 लाख)
ऑपरेशन मैनेजर €32000-€78000 (INR 26.06 लाख-63.53 लाख)

न्यूजीलैंड में पढ़ाई क्यों करें?

न्यूज़ीलैंड में पढ़ाई क्यों करनी चाहिए इसके कुछ कारण यहाँ दिए गए हैं:

  • न्यूज़ीलैंड में एक डाइवर्स एजुकेशन सिस्टम है, जो चुनने के लिए कोर्सेज की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। रिसर्च और पर्याप्त कार्य लाभों की अपार संभावनाओं के साथ, न्यूज़ीलैंड आपके लिए सबसे अच्छा हॉट स्पॉट है।
  • एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के लिए शिक्षा शुल्क न्यूज़ीलैंड में पढ़ाई के लिए चुने गए क्षेत्र के आधार पर भिन्न होता है। न्यूजीलैंड में रहने की औसत लागत लगभग NZD 1319 (INR 65,694) प्रति माह होती है।
  • न्यूज़ीलैंड में मुख्य रूप से अंग्रेजी बोली जाती है, लेकिन अन्य भाषा भी बोली जाती हैं।
  • न्यूज़ीलैंड में Fonterra, ASB, IBM, Millennium, Spark NZ and Fisher & Paykel Healthcare जैसी सबसे बड़ी कंपनियां हैं जो बेहतर करियर के अवसर प्रदान करतीं हैं। 
  • अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए न्यूजीलैंड अत्यंत सेफ और सिक्योर देश है। न्यूज़ीलैंड एक नए देश में अकेले रहने वाले छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण और मैत्रीपूर्ण वातावरण प्रदान करता है।
  • न्यूज़ीलैंड के सांस्कृतिक प्रभाव मुख्य रूप से माओरी और यूरोपीय हैं। आप यहां माओरी काई त्योहार, क्रिसमस और दिवाली जैसे विविध त्योहार मना सकते हैं।
  • न्यूज़ीलैंड सरकार और संस्थान अंतरराष्ट्रीय छात्रों को न्यूज़ीलैंड में पढ़ाई करने के लिए कई छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं। जैसे न्यूज़ीलैंड कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप, SEG स्कॉलरशिप, न्यूज़ीलैंड इंटरनेशनल डॉक्टरेट रिसर्च स्कॉलरशिप (NZIDRS) और न्यूज़ीलैंड एक्सीलेंस अवार्ड्स आदि।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में LLM कैसे करें?

न्यूजीलैंड में पढ़ने के लिए बेस्ट कोर्स

न्यूज़ीलैंड में छात्रों द्वारा चुने जाने वाले बेस्ट कोर्स की लिस्ट इस प्रकार है:

न्यूजीलैंड की टॉप यूनिवर्सिटीज़

न्यूजीलैंड की टॉप यूनिवर्सिटीज़ कुछ इस प्रकार है जो नीचे दी गई है:

टॉप यूनिवर्सिटीQS वर्ल्ड रैंकिंग 2023
यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑकलैंड87
यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओटागो217
विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेलिंग्टन275
यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंटरबरी284
मैसी यूनिवर्सिटी292
लिंकन यूनिवर्सिटी368
यूनिवर्सिटी ऑफ़ वैकटो331
ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी486

न्यूजीलैंड में रहने की लागत

न्यूजीलैंड में पढ़ने वाले एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के अध्ययन करने के लिए प्रति वर्ष लगभग NZ$13000 से NZ$16000 (INR 6-7 लाख) खर्च करने की संभावना है। यह लागत सभी कोर्सेज में अलग-अलग हो सकती है। एक अंतरराष्ट्रीय उम्मीदवार के लिए क्षेत्रों के खर्च की सूची नीचे दी गई है: 

खर्चअनुमानित लागत/सप्ताह (NZD)
निवास स्थानNZ$ 250 -500 NZ$ (INR 12,310-24,620)
भोजनNZ$130-150 NZ$ (INR 6,400-7,380)
परिवहनNZ$ 80 -90 NZ$ (INR 3,931-4,430)
मनोरंजनNZ$ 65 -70 NZ$ (INR 3,200-3,445)
अन्य NZ$ 150 -200 NZ$ (INR 7,385-9,850)

न्यूजीलैंड में पढ़ने के लिए योग्यता

न्यूज़ीलैंड में पढ़ाई करने के लिए, विश्वविद्यालयों ने विभिन्न कोर्सेज के लिए अलग-अलग आवश्यकताएं निर्धारित की गई हैं। कोर्स और एकेडमिक योग्यता के आधार पर आप विभिन्न विश्वविद्यालयों और उनके कोर्स में आवेदन कर सकते हैं। यहां सामान्य योग्यता मानदंड हैं जिन्हें सभी छात्रों को पूरा करना होगा-

  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से 10+2 आवश्यक न्यूनतम अंकों के साथ होना आवश्यक है।
  • न्यूजीलैंड में मास्टर्स के लिए अपने द्वारा चुने कोर्स से संबंधित क्षेत्र में उच्च रैंकिंग ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • यदि आप न्यूजीलैंड में मास्टर्स के लिए एक पेशेवर मैनेजमेंट कोर्स का अध्ययन करने की योजना बना रहे हैं, तो विश्वविद्यालय कुछ वर्षों के सम्बंधित उद्योग के अनुभव के लिए कह सकता है। यह विश्वविद्यालय और प्रस्तावित कोर्स के अनुसार हो सकता है।
  • इंग्लिश टेस्ट जैसे- IELTS/TOEFL आदि के स्कोर होने आवश्यक हैं। 
  • SAT और ACT की भी मांग की जा सकती है। 
  • GMAT या GRE 
  • कई बार एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत भी हो सकती है।

जरुरी दस्तावेज़ 

न्यूज़ीलैंड में पढ़ाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची नीचे दी है:

न्यूजीलैंड छात्र वीज़ा

न्यूजीलैंड का छात्र वीज़ा विभिन्न प्रकारों में उपलब्ध है। देश में आपके अध्ययन के कोर्स के अनुसार, आप इसे चुन सकते हैं। न्यूजीलैंड छात्र वीज़ा की लागत NZD 330 (INR 16,000+772) है। 

  • शुल्क भुगतान करने वाला छात्र वीज़ा (4 साल तक के लिए)
  • पाथवे स्टूडेंट वीज़ा (5 साल तक के लिए)

जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी

न्यूजीलैंड ग्रेजुएट्स के लिए कुछ टॉप जॉब प्रोफाइल्स और Payscale के अनुसार सैलरी यहाँ दी गई है:

जॉब प्रोफ़ाइलअनुमानित सालाना सैलरी
इकोलॉजिस्टNZ$44,000-NZ$78,000 (INR 71,000-1.26 लाख) 
एनवायरमेंटल साइंटिस्टNZ$53,000-NZ$1,01,000 (INR 85,000-1.63 लाख) 
रिसर्च टेक्निशियनNZ$48,000-NZ$76,000 (INR 77,000-1.22 लाख) 
डाटा साइंटिस्टNZ$56,000-NZ$1,17,000 (INR 90,000-1.89 लाख) 
ह्यूमन रिसोर्स मैनेजरNZ$64,000-NZ$1,20,000 (INR 1.03 लाख-1.94 लाख) 
इन्वेस्टमेंट एनालिस्टNZ$51,000-NZ$90,000 (INR 82,000-1.45 लाख) 
मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर NZ$35,000-NZ$51,000 (INR 56,000-82,000) 

FAQs

न्यूज़ीलैंड में पढ़ाई करने में कितना खर्च आएगा?

औसतन, एक भारतीय छात्र की ग्रेजुएशन की डिग्री पर NZ$ 22000-32000 (INR 10-15 लाख) और मास्टर डिग्री पर NZ$ 26000-37000 (INR 12-18 लाख) खर्च कर सकता है। प्रोफेशनल और STEM कोर्सेज के लिए राशि अधिक होने की संभावना है। 

क्या न्यूज़ीलैंड पढ़ाई के लिए एक अच्छी जगह है?

हां, न्यूज़ीलैंड भारतीय छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट अध्ययन स्थल है, मुख्यतः क्योंकि यह अन्य एंग्लोफोन देशों की तुलना में लागत के अनुकूल है। यह विदेश में पढ़ाई करने के लिए सबसे सुरक्षित और शांतिपूर्ण स्थलों में से एक है।

क्या मैं आयरलैंड में मुफ़्त में पढ़ाई कर सकता हूँ?

आयरलैंड में ग्रेजुएट (ग्रेजुएट) डिग्री आयरलैंड, यूरोपीय संघ/ईईए देशों और स्विट्ज़रलैंड के नागरिकों के लिए निःशुल्क हैं। उच्च शिक्षा प्राधिकरण फीस (HEA) को कवर करेगा। याद रखें कि सार्वजनिक कॉलेजों में सभी ग्रेजुएट कोर्सेज निःशुल्क नहीं होते हैं।

क्या आयरलैंड अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अच्छा है?

आयरलैंड अपनी रिच हेरिटेज, उत्कृष्ट उच्च शिक्षा प्रतिष्ठानों, कम ट्यूशन दरों और कई अन्य आकर्षक गुणों के कारण विदेशी छात्रों के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है।

उम्मीद है आयरलैंड Vs न्यूजीलैंड के बारे में आपको सभी जानकारियां मिल गई होंगी। यदि आप आयरलैंड Vs न्यूजीलैंड के चुनाव में मदद या विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें और बेहतर गाइडेंस पाएं।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*