फ्रेशर के लिए कवर लेटर कैसे लिखें?

1 minute read
फ्रेशर के लिए कवर लेटर

क्या लंबे समय तक जॉब को ढूंढते हुए आपने अपनी पढ़ाई के हिसाब से परफेक्ट रेज्यूमे बना लिया है? क्या आपने अपने लिए कुछ जॉब डेस्टिनेशन भी तय करके रखी हुई है? इंटरव्यू में पूछे जाने वाले प्रत्येक सवाल के जवाब के लिए आपने कुछ ना कुछ सोचा हुआ है और उस हिसाब से अपने आप को तैयार किया हुआ है। लेकिन अचानक से, अपने आवेदन को भेजने से थोड़े समय पहले ही आपको याद आता है कि उस जॉब को पाने के लिए एक कवर लेटर की आवश्यकता है। अब आप पूरी तरह से उलझन में हैं कि फ्रेशर के तौर पर एक कवर लेटर को किस प्रकार लिखा जाए। आपको इस विषय में ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक फ्रेशर होने के नाते आप किस प्रकार एक कवर लेटर को लिख सकते हैं अर्थात् फ्रेशर के लिए कवर लेटर कैसा होना चाहिए। 

कवर लेटर क्या है?

एक कवर लेटर एक पेज का डॉक्यूमेंट होता है जिसे कि आप अपनी जॉब एप्लीकेशन के लिए अपने सीवी या रिज्यूमे के साथ में जमा कराते हैं। जो आपको जॉब देने वाले नियोक्ता (एंप्लॉयर) को आपकी एजुकेशनल, आपके करियर के गोल्स, आपके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स और अन्य विवरणों के बारे में हर जानकारी विस्तृत तरीके से प्रदान करता है। यह भी कहा जा सकता है कि इसके उद्देश्य से आपका परिचय कराना और आपके प्रोफेशनल बैकग्राउंड के बारे में संक्षेप में विवरण प्रस्तुत करना बहुत आसान हो जाता है। एक सामान्य कवर लेटर 200 से 300 शब्दों का हो सकता है। 

कवर लेटर होने के फायदे

आपके पास एक अच्छा कवर लेटर होने के कई सारे फायदे हैं जैसे :

  1. एचआर का ध्यान आकर्षित करता है

कवर लेटर एचआर के इंटरेस्ट को बढ़ा सकता है तथा वह आपके रेज्यूमे को रुचि के साथ पढ़ेगा उससे आपको जॉब प्राप्त करने में आसानी होगी। 

  1. वास्तिविकता के प्रदर्शन में सहायता

जितनी वास्तविकता आपके कवर लेटर में होंगी उतना ही आकर्षक आपका कवर लेटर दिखेगा। आप अपने रिज्यूमे के विवरण में प्रभाव बढ़ाने के लिए कवर लेटर का प्रयोग कर सकते हैं। एक कवर लेटर की सहायता से आप अपनी प्रोफेशनल कहानी को पर्सनल तरीके से बता सकते हैं। 

  1. आपकी रुचि के प्रदर्शन में सहायता 

अपने कवर लेटर को लिखने के लिए लगाई गई अधिक रुचि यह दर्शाती है कि आप उस व्यक्ति के कार्य की कितनी वैल्यू करते हैं जो आपके लिए अपने कीमती समय से अलग होकर आपके पास बैठा है तथा आप उनकी कंपनी में कार्य करने के लिए कितने तैयार हैं। यह आपके प्रत्येक कारण को बताने के लिए सबसे अच्छा साधन है कि आप किस प्रकार से कंपनी के लिए तैयार हैं, उस पोजीशन के लिए आप कितने फिट हैं तथा आपको यह कार्य क्यों करना है। 

  1. दर्शाता है आप कितने तैयार हैं 

अपने कवर लेटर में आप अपनी रिसर्च को दर्शाते हैं आप कंपनी के कुछ उदाहरणों का उपयोग कर सकते हैं कि आपने एक एंप्लॉयर के रूप में उनमें क्या देखा, उन लोगों में आपके प्रति क्या रुचि थी या फिर कंपनी के वे कार्य जो आप के मूल्यों के साथ मिलते जुलते हैं। आपकी यह अप्रोच आपको दूसरों से अलग बनाती है तथा आपके द्वारा कंपनी के लिए किए गए प्रयासों को दर्शाती है। 

  1. कंपनी को यह अहसास कराएं की आप कितने लाभकारी 

अपने राइटिंग स्टाइल और स्किल्स के आधार पर आप अपनी पर्सनालिटी को कवर लेटर के माध्यम से एक क्रिएटिव तरीके से दर्शा सकते हैं। भले ही आपके पास इतनी सारी स्किल्स ना हो लेकिन आप अपने कवर लेटर को इस प्रकार से बना सकते हैं कि वह देखने वालों के ऊपर प्रभाव डाल सके। आपके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले शब्द प्रभावशाली होने चाहिए।  

इन सभी वस्तुओं को अपने कवर लेटर पर दर्शाना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। 

कवर लेटर कैसे लिखें? 

एक अच्छा कवर लेटर लिखने की प्रक्रिया को हम निम्न चरणों के द्वारा समझ सकते हैं –

चरण 1 – आपका कवर लेटर किसी भी एंप्लॉयर के लिए आपका पहला परिचय होता है। तो यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि वो खराब न हो इसके लिए आपको सबसे पहले एक कवर लेटर टेम्पलेट की आवश्यकता होगी। 

चरण 2 – कवर लेटर हमेशा एक हेडर के साथ में शुरू होना चाहिए। जैसे:

  •  पूरा नाम
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल एड्रेस
  • जिस कंपनी के लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं इसका नाम
  • अन्य हायरिंग प्रोफाइल्स केसे लिंक्डइन तथा अन्य 

चरण 3 – शुरुआत में आप एंप्लॉयर के लिए ग्रीटिंग्स लिख सकते हैं। 

चरण 4 – इस चरण में आप अपना इंट्रोडक्शन लिख सकते हैं जो की सामने वाले व्यक्ति को आकर्षित कर सके। 

चरण 5 – जिस पद के लिए आप अप्लाई कर रहें हैं उसके लिए आप कितने योग्य हैं इसका विवरण दें। इसके साथ-साथ आप उस कार्य के लिए कितने फिट हैं उसका भी उदाहरण दे सकते हैं। 

चरण 6 – जिन पॉइंट्स को आप पहले नहीं लिख पाए हैं इस चरण में उन बिंदुओं को लिखें। 

चरण 7 – अंत में आपके लिए समय निकलने के लिए आप उन्हें धन्यवाद के बाद में अगले चरण में गुडबाय या थैंक्यू लिख कर पूरा कर सकते हैं। 

फ्रेशर के लिए कवर लेटर के कुछ सैम्पल्स 

फ्रेशर के लिए कवर लेटर

परफेक्ट जॉब एप्लीकेशन लिखने के लिए टिप्स एवं ट्रिक्स

आपका कवर लेटर ऐसा होना चाहिए जो आपके व्यक्तित्व का प्रदर्शन बहुत ही मजबूती के साथ करे। अब तक के ब्लॉग में हम बता चुकें हैं कि किस प्रकार से एक कवर लेटर को लिखा जा सकता है लेकिन कुछ और छोटी टिप्स भी हैं जिनके ऊपर आप एक बार नजर डाल सकते हैं –

  • कम शब्दों के प्रयोग में अधिक वर्णन करें। 
  • जिस जॉब के लिए आप अपना अप्लाई करना चाहते हैं कवर लेटर उसी विषय से रिलेटेड होना चाहिए। 
  • आपके द्वारा पहले किए गए कार्यों तथा उपलब्धियों का गर्व के साथ में बताएं। 
  • हायरिंग मैनेजर को पर्सनल तरीके से इंगित करें। 
  • जॉब से जुड़े हुए कीवर्ड का उपयोगी तरीके से प्रयोग करें। 
  • आंकड़ों एवं उद्धरण का प्रयोग करें। 
  • कवर लेटर में ज्यादा डिमांड ना करें, किसी कार्य को न कर पाने का कोई संकेत ना दें, किसी भी कार्य के बारे में अधिक जानकारी शेयर न करें जोकि आपके लिए जरूरी न हो। 
  • प्रत्येक कार्य का विवरण सही प्रस्तुत करें। 

FAQs

कवर लेटर अधिकतम कितने शब्दों के हो सकते हैं?

कवर लेटर अधिक से अधिक 400 शब्दों के हो सकते हैं लेकिन कवर लेटर का प्रयोग कम शब्दों में अधिक जानकारी देने के लिए किया जाता है। इसलिए इसे कम शब्दों में ही सीमित रखें। 

कवर लेटर को किस किस जॉब के लिए लिखा जा सकता है?

आप किसी भी जॉब के लिए कवर लेटर लिख सकते हैं एवं प्रत्येक जॉब के लिए इसको लिखने का अलग तरीका भी होता है। 

कवर लेटर और रिज्यूमे में क्या अंतर होता है?

कवर लेटर रेज्यूमे का ही एक थोड़ा सा बड़ा विवरण होता है। रिज्यूमे में आप किसी कार्य के प्रति जानकारी प्रदान नहीं कर सकते हैं लेकिन कवर लेटर की सहायता से ऐसा किया जा सकता है। 

क्या कवर लेटर जॉब प्राप्त करने में सहायता करता है?

हां, कवर लेटर के प्रयोग से आप उस जॉब के लिए कितने तैयार हो यह दर्शाया जा सकता है।

हमें उम्मीद है आपको फ्रेशर के लिए कवर लेटर कैसा होना चाहिए समझ आया होगा। यदि आप किसी विदेश की यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे एक उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*