उत्तर: B, इस प्रश्न का सही उत्तर है। विश्व पुस्तक दिवस 23 अप्रैल को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
विश्व पुस्तक दिवस हर साल 23 अप्रैल को पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (UNESCO) द्वारा घोषित किया गया था, ताकि पुस्तकों के महत्व को समझा जा सके और पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित किया जा सके। इस दिन को विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (World Book and Copyright Day) भी कहा जाता है। बता दें कि यह दिन दुनियाभर के पुस्तकप्रेमियों के लिए किसी महोत्सव से कम नहीं होता है।
विश्व पुस्तक दिवस का संक्षिप्त इतिहास
बता दें कि इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 1995 में UNESCO द्वारा की गई थी। इस दिन को मानाने के पीछे का विचार था कि लोग पढ़ने की ओर ज्यादा ध्यान दें और पुस्तकों के महत्व को समझें। इस दिन को मनाने के लिए 23 अप्रैल की ही तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इस दिन विश्व साहित्य के कई महान लेखकों की मृत्यु या जन्म हुआ था। उदाहरण के लिए, विलियम शेक्सपीयर (William Shakespeare) और मिगुएल डी सर्वांतेस (Miguel de Cervantes) जैसे महान साहित्यकारों की मृत्यु भी इसी दिन हुई थी।
विश्व पुस्तक दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य
विश्व पुस्तक दिवस विशेषतः पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना, लेखकों, प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं के योगदान को सम्मान देने, कॉपीराइट कानून की जानकारी फैलाने के साथ-साथ, डिजिटल युग में भी पुस्तकों की अहमियत बनाए रखने के प्रमुख उद्देश्य के कारण मनाया जाता है।
संबंधित आर्टिकल्स
- All India Radio Ki Sthapna Kab Hui: ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?
- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है? | Rashtriya Sankhyiki Divas Kab Manaya Jata Hai
- विश्व हाथ धुलाई दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है? | Rashtriya Yuva Diwas Kab Manaya Jata Hai
- भारतीय थल सेना दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मौसम दिवस कब मनाया जाता है? | Vishva Mausam Divas Kab Manaya Jata Hai
- Vishva Hasya Divas Kab Manaya Jata Hai: विश्व हास्य दिवस कब मनाया जाता है?
- झारखण्ड दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
